हालात

JEE Advanced के नतीजे घोषित, दिल्ली के वेद लाहोटी ने किया टॉप

इस बार परीक्षा आयोजित करने वाले आईआईटी मद्रास के अनुसार, आईआईटी बंबई जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल को 360 में 322 अंक मिले और वह छात्राओं में शीर्ष स्थान पर रहीं। देशभर में वह सातवें स्थान पर रहीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली क्षेत्र के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए कुल 48,248 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें 7,964 छात्राएं हैं।

इस बार परीक्षा आयोजित करने वाले आईआईटी मद्रास के अनुसार, आईआईटी बंबई जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल को 360 में 322 अंक मिले और वह छात्राओं में शीर्ष स्थान पर रहीं। देशभर में वह सातवें स्थान पर रहीं।

शीर्ष 10 उम्मीदवारों में आदित्य (आईआईटी दिल्ली क्षेत्र), भोगलपल्ली संदेश (आईआईटी मद्रास क्षेत्र), रिदम केडिया (आईआईटी रूड़की क्षेत्र), पुट्टी कुशल कुमार (आईआईटी मद्रास), राजदीप मिश्रा (आईआईटी बंबई जोन), कोदुरी तेजेश्वर (आईआईटी मद्रास ज़ोन), ध्रुवी हेमंत दोशी (आईआईटी बंबई जोन) और अल्लादाबोना एसएसडीबी सिधविक सुहास (आईआईटी मद्रास जोन) शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला