हालात

संकट में फंसी जेट एयरवेज जल्द भर सकती है उड़ान, NCLT ने रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी

कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान ने जेट एयरवेज की सफल बोली लगायी थी। उन्हें 90 दिन के भीतर संबंधित एजेंसियों से जरूरी मंजूरियां लेने को कहा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

संकट में फंसी देश की सबसे पुरानी निजी एयरलाइन जेट एयरवेज के लिए अच्‍छी खबर है। वो फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार है क्‍योंकि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच ने जेट एयरवेज के लिए कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान के रिजॉल्यूशन प्लान को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है।

आपको बता दें कि कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान ने जेट एयरवेज की सफल बोली लगायी थी। उन्हें 90 दिन के भीतर संबंधित एजेंसियों से जरूरी मंजूरियां लेने को कहा गया है।

गौरतलब है कि जेट एयरवेज का परिचालन 18 अप्रैल 2019 से बंद है।  कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान को 90 दिनों के भीतर संबंधित एजेंसियों से जरूरी मंजूरियां लेनी हैं। अक्टूबर 2020 में जेट एयरवेज को फिर से खड़ा करने के लिए कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान की बोली को ऋणदाताओं की मंजूरी मिल गई थी। लेकिन इन दोनों कंपनियों के पास एयरलाइन संचालन का अनुभव नहीं है। कालरॉक कैपिटल ब्रिटेन की एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। वहीं मुरारी लाल जालान यूएई के उद्यमी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम