हालात

झारखंडः हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 5 दिसंबर को, समाज के हर वर्ग को मौका मिलना तय

कैबिनेट विस्तार पर जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम बहुत सौहार्दपूर्ण तरीके से मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। हर प्रमंडल को उसका प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों को शामिल किया जाएगा। हर वर्ग को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 5 दिसंबर को, समाज के हर वर्ग को मौका मिलना तय
हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 5 दिसंबर को, समाज के हर वर्ग को मौका मिलना तय फोटोः सोशल मीडिया

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 5 दिसंबर को होगा। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए इस दिन दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित करने का आग्रह राजभवन को औपचारिक तौर पर भेजा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस दिन 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह, कांग्रेस के चार और राष्ट्रीय जनता दल के एक मंत्री होंगे।

Published: undefined

हेमंत सोरेन सरकार मंत्रिमंडल विस्तार पर जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, "हम बहुत सौहार्दपूर्ण तरीके से मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। हर प्रमंडल को उसका प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों को शामिल किया जाएगा। हर वर्ग को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।"

Published: undefined

झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली में कहा, "निश्चित तौर पर जब कोई बड़ा फैसला लिया जाता है तो उस पर चर्चा होती है और हमारे केंद्रीय नेतृत्व से सुझाव लिए जाते हैं। लगभग सभी काम पूरे हो चुके हैं, हमने राज्यपाल से समय मांगा है और 5 दिसंबर को पूरा मंत्रिमंडल शपथ लेगा। नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, वह सभी को स्वीकार्य होगा।"

Published: undefined

वहीं चर्चा है कि इस बार मंत्रिमंडल में छह से सात नए चेहरों को मौका मिलना तय माना जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ, घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, मधुपुर के विधायक हफीजुल हसन, भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव, जामा की विधायक डॉ. लुईस मरांडी और टुंडी के विधायक मथुरा महतो को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। वैसे ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और राजमहल के विधायक एमटी राजा के नाम की भी चर्चा चल रही है।

Published: undefined

कांग्रेस की ओर से जिन चार विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है, उनमें लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह और पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव में कोई एक और कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के नाम शामिल हैं। रामगढ़ की विधायक ममता देवी, बेरमो के विधायक जयमंगल सिंह और मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह के भी नाम की चर्चा है।

आरजेडी कोटे से देवघर के विधायक सुरेश पासवान मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे बताए जाते हैं। हालांकि, गोड्डा के विधायक संजय सिंह यादव और हुसैनाबाद के विधायक संजय प्रसाद यादव भी मंत्री पद की रेस में हैं।

Published: undefined

हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में अकेले शपथ ली थी। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले चार दलों के गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत हासिल की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34, कांग्रेस को 16, आरजेडी को चार और सीपीआई एमएल को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। सीपीआई एमएल ने अपने विधायकों को मंत्रिमंडल से दूर रखने का फैसला किया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined