हालात

झारखंड: बोकारो के स्कूल में वज्रपात से डेढ़ दर्जन बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह स्थित सरकारी मध्य विद्यालय में शनिवार को वज्रपात से लगभग डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गये हैं। घायल बच्चों को जैनामोड़ स्थित रेफरल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह स्थित सरकारी मध्य विद्यालय में शनिवार को वज्रपात से लगभग डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गये हैं। घायल बच्चों को जैनामोड़ स्थित रेफरल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जबकि बाकी बच्चे प्रारंभिक इलाज के बाद सामान्य हैं।

घटना की खबर फैलते ही गांव से लेकर हॉस्पिटल तक अफरा-तफरी मची रही। हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने कहा कि वज्रपात से प्रभावित बच्चों में एक बच्चा बोल नहीं पा रहा है। उसका इलाज चल रहा है। बाकी बच्चे इलाज के बाद ठीक हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि स्कूल में तड़ित चालक नहीं लगा था।

बता दें कि बोकारो का पूरा क्षेत्र वज्रपात के लिए खतरनाक जोन के रूप में जाना जाता है। पहले भी स्कूलों पर वज्रपात की कई घटनाएं हुई हैं। झारखंड सरकार रांची के एक स्कूल पर वज्रपात की घटना के बाद सभी स्कूलों में तड़ित चालक लगाने का फैसला लिया था। बोकारो जिले में वर्ष 2010-11 में 640 सरकारी स्कूलों के गये भवनों में तड़ित चालक लगाए गये थे। तीन दर्जन स्कूल ऐसे भी हैं, जहां लगाये गये तड़ित चालक की चोरी हो गयी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया