हालात

जो बिडेन ने नीति निर्देशन के लिए भारतीय मूल की माला एडिगा को नियुक्त किया, ओबामा के लिए काम कर चुकी हैं माला

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन अपनी सरकार में कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए अनुभवी लोगों की नियुक्ति कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने भारतीय-अमेरिकी माला अडिगा को अपनी पत्नी जिल बिडेन के लिए पॉलिसी डायरेक्टर के रूप में नियु्क्त किया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपनी पत्नी जिल के लिए नीति निर्देशक के तौर पर भारतीय अमेरिकी महिला माला अडिगा को नियुक्त किया है। माला को बिडेन ने पॉलिसी डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति दी है। एडिगा व्हाईट हाउस में उप सहायक सचिव रह चुकी हैं।

अडिगा की नियुक्ति को इस नाते महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पीएचडी डिग्री वाली अंग्रेजी की प्रोफेसर जिल बाइडेन व्हाइट हाउस जाने के बाद भी एक कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में काम करती रहेंगी। जिल नीतिगत मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं और कई मुद्दों पर अपने पति के साथ मिलकर काम करती हैं। ऐसे में माला एडिगा की भूमिक अहम होगी।

एडिगा ने जिल बाइडेन की वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर जो बिडेन और कमला हैरिस के चुनाव अभियान में काम किया है। इससे पहले एडिगा बिडेन फाउंडेशन में उच्च शिक्षा और सैन्य परिवारों की निदेशक रह चुकी हैं। वह पेशे से वकील रही हैं। साल 2008 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुनाव प्रचार में शामिल होने से पहले उन्होंने शिकागो की एक लॉ फर्म के लिए काम किया था। वे ओबामा प्रशासन में एसोसिएट अटॉर्नी जनरल भी रह चुकी हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा