हालात

'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की 26 जनवरी से होगी शुरुआत, कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जारी की 'चार्जशीट'

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहाकि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो माह 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। वहीं आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

फोटो: INC
फोटो: INC 

भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस समय यह पदयात्रा कश्मीर में चल रही है। वहीं इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और वेणुगोपाल ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुरू की जा रही नए अभियान की जानकारी दी है। इस अभियान का नाम 'हाथ से हाथ जोड़ो' है।

जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से कांग्रेस पार्टी के द्वारा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत की जाएगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो माह 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इसके लिए लोगो को जारी किया गया है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। राहुल गांधी के पत्र के साथ बीजेपी सरकार की विफलताओं की एक चार्जशीट को हर घर में बांटा जाएगा। इस अभियान के दौरान पार्टी लोगों से जुड़ने की कोशिश करेगी।

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि इस अभियान का मकसद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा। जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता देश के 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर करोड़ों मतदाताओं से जुड़ेंगे और यहां वह राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!