
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के कैमोह इलाके में आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया गया है। इस हमले में राज्य पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। मिली जाकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने कैमोह इलाके में पुलिस दल पर एक हथगोला फेंका, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
Published: undefined
शहीद पुलिसकर्मी की पहचान जम्मू संभाग के पुंछ के मेंढर निवासी ताहिर खान के रूप में हुई है। पुलिस विभाग की ओर से ट्वीट कर का गया, “कल रात कैमोह कुलगाम में ग्रेनेड फेंके जाने की सूचना मिली थी। इस आतंकवादी घटना में पुंछ के मेंढर निवासी ताहिर खान नामक पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।”
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined