हालात

कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस की कमान, ज्योतिरादित्य सिंधिया बने चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष

मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद कमलनाथ ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है मैं उसे पूरी ताकत से निभाऊंगा और आपसी तालमेल के साथ बीजेपी की हार सुनिश्चित करूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कमलनाथ

मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस वक्त कमलनाथ के पास हरियाणा और पंजाब का प्रभार है।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है। पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंदर चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, “प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसके लिए मैं प्रतिबद्धता, साहस और आपसी तालमेल के साथ बीजेपी की हार सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।”

कमलनाथ मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे 9 बार सांसद रह चुके हैं और कांग्रेस और यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कमलनाथ 34 साल की उम्र में छिंदवाड़ा से जीत कर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस वक्त वे गुना-शिवपुरी से सांसद हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में वे केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के दिवंगत नेता माधवराव सिंधिया के बेटे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में

  • ,
  • वोट चोरी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, याचिकाकर्ता की ये है मांग

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देश भर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किल बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न केस में निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल