हालात

कपिल देव और ये दिग्गज चुनेंगे इंडिया के लिए नया हेड कोच, सीओए ने दी हरी झंडी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने सोमवार को यह स्पष्ट कर दिया कि कपिल देव की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ही भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच का चयन करेगी। 

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

टीम इंडिया को पहली बार 1983 में विश्व कप जिताने वाले कप्तान और पूर्व मुख्य कोच कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी यानी सीएसी अब टीम इंडिया का नया हेड कोच चुन सकेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने सीएसी को सीनियर टीम के हेड कोच का सलेक्शन करने के लिए हरी झंडी दे दी है।

सीओए के प्रमुख विनोद राय ने बैठक के बाद कहा कि समिति ने सदस्य कपिल देव, अंशुमान गायकवाड और शांता रंगास्वामी के द्वारा दिए गए घोषणाओं को देख लिया है और उन्हें कोच चुनने की इजाजत दे दी गई है। उन्होंने कहा, "हमने इसे देख लिया है और यह ठीक है। अगस्त के मध्य में कोच पद के लिए उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी और फिर इसके बाद कोच का चुनाव किया जाएगा। इस मामले में सीएसी का फैसला अंतिम होगा।"

गौरतलब है कि भारतीय टीम के नए कोच का चुनाव करने के लिए सीओए ने अपनी पिछली बैठक में कपिल की अध्यक्षता में एक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन किया था। इस समिति का काम नए कोच का चुनाव करना है। इसमें कपिल के अलावा अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी दो अन्य सदस्य हैं।

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने सीएसी से किसी भी तरह के हितों का टकराव स्पष्ट करने को कहा था। राय ने हालांकि बीसीसीआई के कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

इस बीच, 26 राज्य संघों ने बीसीसीआई के नए संविधान को स्वीकार कर लिया है और निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की है। राय ने उम्मीद जताई कि चुनाव के समय तक यह संख्या 30 तक हो सकती है। उन्होंने एक बार फिर से यह स्पष्ट कर दिया कि जिन संघों ने बीसीसीआई के संविधान को लागू नहीं किया है, उन्हें वोट देने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सीओए के प्रमुख ने कहा, "26 राज्यों ने इसे लागू कर दिया है और निर्वाचन अधिकारी का चुनाव कर लिया है। उन्हीं राज्यों को मत देने का अधिकार दिया जाएगा, जिन्होंने इसे लागू किया है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार