हालात

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक, कुछ घंटे पहले किया था विमान हादसे पर ट्वीट

संजय कपूर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। खबरों की मानें तो यह हादसा उस समय हुआ जब वह पोलो खेल रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। संजय कपूर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। खबरों की मानें तो यह हादसा उस समय हुआ जब वह पोलो खेल रहे थे। संजय कपूर वर्तमान में प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे।

निधन से कुछ घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था। एक्स पर संजय कपूर की आखिरी पोस्ट आज, 12 जून को शाम 5 बजे के आसपास अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ी थी।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली।मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे।

बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन कुछ ही साल में उनके रिश्ते में दरार आ गई और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल

  • ,
  • '‘वोट चोरी सरकार’ ने 'ग्रामीण मजदूरी चोरी' में भी महारत हासिल की', वीबी-जीरामजी योजना में गड़बड़ी के आरोपों पर जयराम

  • ,
  • फ्रांस के कई शहरों में कर्फ्यू, 2,400 गिरफ्तार, 3,000 दुकानें प्रभावित, मैक्रों ने ठुकराया गृह मंत्री का इस्तीफा

  • ,
  • विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री सुरक्षित, जांच शुरू

  • ,
  • राजस्थान: ऋतु बराला की FIR को लेकर पूरी रात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर डंटे रहे कांग्रेस नेता, अब जयपुर कूच का ऐलान