हालात

कर्नाटक उपचुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस की शानदार जीत, शिवकुमार बोले- ये 5 गारंटी, आम आदमी और विकास की जीत है

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "यह कर्नाटक के लोगों की ओर से 2028 के लिए संदेश है। यह 5 गारंटी, आम आदमी और विकास की जीत है। अब सांप्रदायिक राजनीति नहीं चलेगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की सभी तीनों सीटें जीत गई है। कर्नाटक में तीन विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। पार्टी ने तीनों सीटें- संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना जीत ली हैं। उपचुनाव में संदूर और शिग्गांव सीट पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था तो वहीं चन्नपटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल जद(सेक्युलर) कड़ी टक्कर दे रहा था।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "यह कर्नाटक के लोगों की ओर से 2028 के लिए संदेश है। यह 5 गारंटी, आम आदमी और विकास की जीत है। अब सांप्रदायिक राजनीति नहीं चलेगी। केवल विकास के लिए राजनीति होगी।" कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में संदूर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ई. अन्नपूर्णा और चन्नपटना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सी. पी. योगीश्वर ने जीत दर्ज कर ली है। शिगगांव विधानसभा सीट से पठान यासिर अहमद खान ने बढ़त बनाई हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में रेप की घटनाओं पर SC की बड़ी टिप्पणी, 'कुछ संवेदनशील इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • 'भगवंत मान की ईमानदारी का नकाब हाईकोर्ट ने उतारा', भ्रष्टाचार मामले की जांच CBI को सौंपने का कांग्रेस ने स्वागत किया

  • ,
  • राजस्थान: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की कार्रवाई, 260 घर-दुकानों पर चलेगा अभियान, HC के आदेश के बाद एक्शन

  • ,
  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

  • ,
  • त्योहारों के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को बिना वजह न हटाएं, NHRC ने राज्यों को दिए निर्देश, कहा- वैकल्पिक जगह देकर ही हटाएं