हालात

केरल: बाढ़-बारिश से अब तक 23 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, वायनाड में भूस्खलन के बाद अब तक 100 से ज्यादा लोग बचाए गए

केरल के वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन की घटना पर राहुल गांधी ने गुरुवार को चिंता जताई थी। उन्होंने बताया कि अपने लोकसभा क्षेत्र के हालात को लेकर उन्होंने सीएम पिनराई विजयन और पीएम मोदी से बात की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से कई जिलों में हालत बेहद खराब है। आलम यह है कि कई शहर और गांव पानी में डूब गए हैं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने के बाद उड़ानों का परिचालन रविवार तक स्थगित कर दिया गया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

वहीं वायनाड में एक चाय के बगान में हुए भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है। अब तक 100 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं मलबे के नीचे से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। खबरों के मुताबिक, भूस्खलन के बाद करीब 200 लोग मलबे में दब गए थे। तभी से राहत और बचाव का काम जारी है।

बारिश और बाढ़ के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के मौजूदा हालात पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की बात है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से बात की है। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों के लिए, विशेष रूप से वायनाड में हर संभव सहायता की मांग की। पीएम ने आपदा के प्रभावों को कम करने के लिए हर तरह से सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।”

राज्य में लगातार गंभीर हो रहे हालात को देखते हुए केरल सरकार ने केंद्र से एनडीआरएफ की 10 और टीमें भेजने की अपील की है। बारिश और बाढ़ का असर छात्रों पर भी पड़ा है। केरल के 14 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालयों में हो रही परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Aug 2019, 10:39 AM IST

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट