हालात

केरल: बाढ़ में हुए जान-माल के नुकसान पर राहुल ने जताया दुख, लोगों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित वर्षा ने केरल में कहर बरपा रखा है, संपत्तियां नष्ट हो गई हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शनिवार को गहरी संवेदना जाहिर जताते हुए पार्टी कार्यकताओं से जरूरतमंदों की सहायता करने का आग्रह किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा, "अप्रत्याशित वर्षा ने केरल में कहर बरपा रखा है, संपत्तियां नष्ट हो गई हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।"

उन्होंने कहा, "मैं केरल में हर कांग्रेस कार्यकर्ता से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने का आग्रह करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में केरल के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं हैं।"

गौरतलब है कि केरल में बुधार से लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते 29 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए