हालात

केरल: वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, हाथियों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से की मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड का दौरा कर हाथियों के हमले के पीड़ितों से मुलाकात की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया और हाल ही में जंगली हाथियों के हमले के दो पीड़ितों के घर जाकर संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में मानव-पशु संघर्ष के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों के उग्र होते विरोध के मद्देनजर वाराणसी में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अचानक रोकने के बाद शनिवार रात पड़ोसी कन्नूर जिले में पहुंचे।

राहुल गांधी अजी (42) के घर पर 20 मिनट से अधिक समय तक रुके। अजी को पिछले हफ्ते वायनाड जिले के मननथावाड़ी इलाके में एक रेडियो कॉलर लगे हाथी ने कुचलकर मार डाला था, जिसके बाद बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। अजी के परिजनों से मुलाकात के बाद वह वन विभाग के इको-टूरिज्म गाइड पॉल के आवास पर गए और वहां कुछ समय बिताया। इको-टूरिज्म गाइड पॉल को शक्रवार को कुरुवा द्वीप के पास एक जंगली हाथी ने मार डाला था।

वायनाड में मानव-पशु संघर्ष के स्थायी समाधान की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बुलाई गई हड़ताल के दौरान हुई हिंसा के संबंध में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। हाल ही में वन विभाग के एक इको-टूरिज्म गाइड पॉल को कुरुवा द्वीप के पास एक जंगली हाथी ने मार डाला था, जिसके बाद प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में पॉल के शव के साथ पुलपल्ली शहर में एकत्र हुए और परिवार के लिए मुआवजे और मुद्दे के स्थायी समाधान की मांग की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया