हालात

केरल: आज से वायनाड दौरे पर राहुल गांधी, रोड शो के जरिए जनता को करेंगे धन्यवाद, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। राहुल गांधी जीत के बाद पहली बार वायनाड की जनता के प्यार और सम्मान के लिए उनका धन्यवाद करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी केरल में तीन दिन रहेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज केरल के वायनाड का दौरा करेंगे, जहां से उन्‍होंने संसदीय चुनाव में जीत दर्ज की है। कांग्रेस अध्‍यक्ष यहां लोगों को धन्‍यवाद देंगे। वह यहां रोड शो करेंगे और बाद में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी तीन दिन केरल में रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

राहुल गांधी आज मल्‍लापुरम में रोड शो करेंगे और इसके बाद यहां जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनका रोड शो दोपहर करीब 2:30 बजे वंडूर से शुरू होकर शाम लगभग 6 बजे मुक्‍कोम में समाप्‍त होगा, जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष शनिवार को भी यहां रहेंगे, जब वह वायनाड जिले में रोड शो करेंगे। यह रोड शो सुबह 10 बजे कलपत्‍ता से शुरू होकर दोपहर लगभग दो बजे मनंतावाडी में समाप्‍त होगा। राहुल गांधी ने बताया कि तीन दिन में वे 15 जगह स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के साथ केरल के वायनाड से चुनावी मैदान में उतरे थे। राहुल गांधी ने वायनाड में विरोधी प्रत्याशी पीपी सुनीर को 4.31 लाख वोट के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने राज्य में रिकार्ड अंतर से जीते हैं। बीजेपी नीत एनडीए उम्मीदवार तुषार वेलापल्ली 78,000 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Jun 2019, 11:24 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत