हालात

मोदी के 'छतरी' वाले बयान पर खड़गे का पलटवार, कहा- किसकी छतरी के नीचे आपके मित्र ने देश को आकाश से लेकर पाताल तक लूटा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छतरी वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि, "किसकी छतरी की छाया के नीचे आपके “परम मित्र” ने देश के आकाश से लेकर पाताल तक सब कुछ लूटा ?

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए सवाल पूछा है कि प्रधानमंत्री बताएं कि 'किसकी छतरी की छाया के नीचे आपके “परम मित्र” ने देश के आकाश से लेकर पाताल तक सब कुछ लूटा?' खड़गे ने कहा कि "हम तो तिरंगे की छाँव में खड़े कांग्रेसी हैं, जिसने “कंपनी राज” को हराकर देश को स्वतंत्र बनाया, और देश को “कंपनी राज” कभी बनने नहीं देंगे।"

इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने अडानी मामले पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी बताएं कि 'अडानी मामले पर जेपीसी कब बनाएंगे?'

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में एक सभा में सोमवार को कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस पार्टी में अपमना किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'मैं मल्लिकार्जुन खड़गे जी का बहुत सम्मान करता हूं। अभी कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा था, वो सबसे सीनियर नेता हैं। वहां धूप थी, लेकिन धूप में छतरी का सौभाग्य उनको नसीब नहीं हुआ। छाता किसी और के लिए लगा था। ये देख कर जनता समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज पर ईरान की सख्ती, 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट, इनमें दो भारतीय जहाज भी शामिल

  • ,
  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही