हालात

खड़गे का रीजीजू को पत्र, महिला आरक्षण पर सरकार की जल्दबाजी पर उठाया सवाल, कहा- चुनाव बाद बुलाएं सर्वदलीय बैठक

बीते मंगलवार को कई विपक्षी दलों ने रीजीजू को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वह चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फोटो: Getty Images

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को पत्र लिखकर महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के विषय पर मोदी सरकार की जल्दबादी पर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने एक बार फिर इस विषय पर चुनाव बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया। खड़गे ने कहा कि जब राजनीतिक दल चुनाव में व्यस्त हैं तो फिर वह बहुत जल्दबाजी में क्यों नजर आ रही है।

Published: undefined

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू को लिखे पत्र में कहा कि सरकार को 29 अप्रैल, 2026 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। बीते मंगलवार को विपक्षी दलों ने रीजीजू को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वह चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन के विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाए।

Published: undefined

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम सहमति बनाने के लिए बीते सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कुछ घटक दलों और विपक्ष के कुछ क्षेत्रीय दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस बीच चर्चा है कि सरकार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने जा रही है, जिस पर खड़गे समेत कई विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है।

Published: undefined

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 पारित किया गया था, हालांकि उसे परिसीमन की प्रक्रिया के बाद ही लागू किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि जिस रूपरेखा को लेकर चर्चा जारी है, उसके अनुसार लोकसभा सीटों की संख्या वर्तमान 543 से बढ़कर 816 हो जाएंगी, जिसमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined