हालात

किसान आंदोलन: रिहाना के समर्थन वाले ट्वीट के बाद कई विदेशी हस्तियों ने उठाई आवाज, जानें कौन हैं रिहाना

किसान आंदोलन एक बार फिर अपने रफ्तार पर है। वही दूसरी ओर किसानों के समर्थन में ग्लोबल सेलिब्रिटीज ने भी अपनी आवाज उठाई है। पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग समेत कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किए हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

किसान आंदोलन को देश और विदेश से लगातार समर्थन मिल रहे हैं। मंगलवार को अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। जिसके बाद से ही इंटरनेशनल सेलेब्रिटी लगातार किसान आंदोलन को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। पर्यावरण को लेकर काम करने वालीं भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी ट्विटर पर खुलकर किसान आंदोलन का समर्थन किया।

ग्रेटा थनबर्ग ने भी भारत में जारी किसानों के आंदोलन को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि हम भारत में जारी किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं।

बता दें कि रिहाना ने मंगलवार को आंदोलन से संबंधित एक खबर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?'' रिहाना ने इसके साथ #FarmersProtest का इस्तेमाल किया था।

कौन हैं रिहाना

रिहाना हॉलीवुड की पॉप सिंगर हैं और एक्ट्रेस हैं। रिहाना के ट्विटर पर 100 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में रिहाना 100 मिलियन फॉलोवर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 'Don't stop the music', 'Love the way you lie', 'Umbrella' जैसे कई बड़े हिट्स दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज