हालात

Farmers Protest LIVE: “चक्का जाम के दौरान यूपी और उत्तराखंड में हिंसा फैलाने का था प्लान, थी पक्की रिपोर्ट”

राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कल कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

किसानों के समर्थन में शामली में विशाल पंचायत, जयंत चौधरी ने सरकार को दी नसीहत

किसानों ने कल के चक्का जाम से यूपी को अलग रखा है, फिर भी नोएडा पुलिस ने की पूरी तैयारी

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि किसी भी किसान संगठन ने हमें नोएडा में 'चक्का जाम' के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है। लेकिन हमें ग्रेटर नोएडा में कुछ संगठनों के बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है और इसके लिए हमने आवश्यक तैयारी की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आम लोग परेशान न हों।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- राज्यसभा में कृषि कानूनों पर नरेंद्र तोमर की स्पीच जरूर सुनें

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने का था प्लान, इसलिए इन दो राज्यों में नहीं होगा चक्का जाम- राकेश टिकैत 

राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कल कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

चक्का जाम को लेकर नोएडा के एडीसीपी बोले- हमें आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं, हमारी कोशिश आम जनता को न हो परेशानी

दिल्ली-एनसीआर में नहीं होगा कोई चक्का जाम: संयुक्त किसान मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि कल (6 फरवरी) देशभर के सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। हालांकि चक्का जाम दिल्ली-एनसीआर में नहीं होगा। एम्बुलेंस और स्कूल बस जैसी आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। चक्का जाम शांतिपूर्ण होगा।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

किसान मोर्चा का ऐलान- देश भर के सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर किया जाएगा चक्का जाम, दिल्ली-NCR के लिए है नया प्लान

किसानों के समर्थन में काला मास्क पहनकर राज्यसभा में मौजूद रहे आजाद

तीन नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर संसद में तीखी बहस के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को राज्यसभा में काले रंग का फेस मास्क पहने उपस्थित थे। इस मास्क पर लिखा था - 'मै किसानों के साथ हूं'। गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर इन दिनों संसद के दोनों सदनों में काफी शोर-शराबा देखने को मिल रहा है और इसके परिणामस्वरूप सदन की कार्यवाही में व्यवधान भी पड़ रहा है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में किसानों को अपना समर्थन व्यक्त करते हुए विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को ऊपरी सदन में काले रंग का मास्क पहने बैठे थे।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

किसानों के साथ है कांग्रेस, नए कृषि कानून वापस होने चाहिए: भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता

किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस पार्टी का समर्थन

UP के शामली में महापंचायत के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे किसान

जब तक तीनों कृषि क़ानून वापस नहीं होंगे, लोकसभा में हमारा विरोध जारी रहेगा, हम सड़क से लेकर लोकसभा तक किसानों के लिए लगे रहेंगे: हनुमान बेनीवाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख

कमल नाथ की शिवराज से कृषि कानून और किसान आंदोलन पर चर्चा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान केंद्र सरकार के कृषि कानून और किसान आंदोलन पर चर्चा हुई। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि, "मुख्यमंत्री चौहान से सौजन्य मुलाकात के दौरान कमल नाथ ने किसान आंदोलन, तीन कृषि कानूनों, प्रदेश के विकास और जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा की।"

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

किसानों के आंदोलन को बदनाम करना देश के लिए अच्छी बात नहीं: राज्यसभा में शिवसेना सांसद संजय राउत

लगता है कि कृषि कानूनों का मसौद मुंबई में तैयार किया गया था दिल्ली में नहीं: दिग्विजय सिंह

राज्य सभा सांसद और कांग्रेस ने नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि दो मंत्रियों ने किसानों के साथ बातचीत की- उनमें से एक नरेंद्र सिंह तोमर जी अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें खेती के बारे में कुछ भी पता नहीं है। और पीयूष गोयल कॉर्पोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कृषि कानूनों का मसौदा मुंबई में तैयार किया गया था दिल्ली में नहीं।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

मैंने सभी दल और किसानों से कहा है कि सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है: केंद्रीय कृषि मंत्री

हमने किसानों के आंदोलन पर लोकसभा में एक अलग चर्चा के लिए सरकार से आग्रह किया है: अधीर रंजन चौधरी

कल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्काजाम होगा: राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “कल (6 फरवरी) सिर्फ 2 राज्यों में चक्का जाम नहीं होगा। यह दो राज्य हैं- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। इन 2 राज्यों और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में चक्काजाम होगा।”

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

आज कृषि मंत्री ने सदन और देश को गुमराह करने का काम किया: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “आज कृषि मंत्री ने सदन और देश को गुमराह करने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह केवल पंजाब का आंदोलन है। लेकिन इस आंदोलन में हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान यहां तक की महाराष्ट्र और कर्नाटक से भी किसान शामिल हैं।”

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कोई सड़क नाकाबंदी नहीं होगी: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा कि कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कोई सड़क नाकाबंदी नहीं होगी। दिल्ली को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में सड़कें अवरुद्ध हो जाएंगी। कारण यह है कि उन्हें कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है, इसलिए उन्हें स्टैंडबाय पर रखा जाता है।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया है तो आंदोलन को खत्म कर देना चाहिए था: रामदास अठावले

राज्यसभा में रामदास अठावले ने कहा कि मैं किसानों का आदर करता हूं, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया है तो आंदोलन को खत्म कर देना चाहिए था।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

कुछ लोग कानून में जो चीज नहीं है उसे किसानों के बीच परोसना चाह रहे: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा, “कुछ लोग कानून में जो चीज नहीं है उसे किसानों के बीच परोसना चाह रहे हैं और इसमें सबसे ज्यादा भूमिका विपक्षी पार्टियों की है। सदन में भी पार्टियां ऐसे बिंदु बोल रही हैं जिनका कानून से कोई लेना-देना नहीं है।”

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

कल किसानों के चक्काजाम के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी: दिल्ली पुलिस के PRO

दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने कहा, “पूरे देश में कल किसानों का तीन घंटे का चक्काजाम होने वाला है, उसके मद्देनजर हमने दिल्ली की सभी बॉर्डर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। हालांकि किसानों ने कहा कि वे दिल्ली में ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं लेकिन 26 जनवरी को जो हुआ उसके मद्देनजर हमने ऐसा किया है।”

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

राजस्थान: जयपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ RLP ने ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया

कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राजस्थान के जयपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

कृषि मंत्री ने संसद में की कृषि कानून की वकालत, कहा- हम संशोधन के लिए तैयार, इसका ये मतलब नहीं कि कानून में है कोई कमी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में केंद्रिय कृषि मंत्री ने कहा, “भारत सरकार और नरेंद्र मोदी का नेतृत्व पूरी तरह किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है, किसानों के प्रति समर्पित है। किसान आंदोलन के लिए हम लोगों ने उन्हें लगातार सम्माद देने की कोशिश की है। 12 बार सह सम्मान बुलाकर बातचीत की है। एक शब्द ही हमने उनके बार में इधर-उधर नहीं बोला। संवेदनशीलता के साथ विचार किया। लेकिन हमने यह जरूर कहा है। आप प्रावधान में कहा गलती है, हमारा ध्यान आकर्षित करिए। हमने जो उनकी भावना के अंतर्गत, जिन बिंदुओं को चिन्हित किया जा सकता था। उनको भी चिन्हित की और कहा कि लगता है आपको यह शंका है कि APMC खत्म हो जाएगी। हम इसपर विचार करते हैं कि APMC खत्म नहीं होगी। हमने एक के बाद एक उनको प्रस्ताव देने की भी कोशिश की। लेकिन साथ में मैंने यह भी कहा कि अगर हम किसी भी संशोधन के लिए तैयार है इसका मतलब यह नहीं निकालना चाहिए कि किसान कानून में कोई गलती है। लेकिन किसान आंदोलन पर है। पूरे एक राज्य में गलत फहमी का लोग शिकार हैं।”

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “तीन कृषि कानूनों में सुधार की बात इन दिनों ज्वलंत मुद्दा है। मैं प्रतिपक्ष का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने किसान आंदोलन पर चिंता की और आंदोलन के लिए सरकार को जो कोसना आवश्यक था उसमें भी कंजूसी नहीं की और कानूनों को जोर देकर काले कानून कहा। मैंने किसान प्रतिनिधियों से भी यही पूछता रहा कि इन कानूनों में क्या काला है, तकि हम उन्हें ठीक करने की कोशिश करें, लेकिन मुझे वहां भी कोई जवाब नहीं मिला।”

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

26 जनवरी को दिल्ली में जो कुछ भी हुआ वो किसानों को बांटने की एक साजिश थी: मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के साथ जो कुछ हो रहा है वह बुरा हो रहा है। किलेबंदी की जा रही है। कीलें लगाई जा रही हैं। यह ठीक नहीं है। 26 जनवरी को जो कुछ हुआ वह किसानों को बांटने के लिए एक साजिश थी। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर जो कुछ हुआ उसकी मैं निंदा करता हूं।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

दिल्ली के पुलिस आयुक्त किसानों के प्रस्तावित चक्काजाम पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे

सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षाबल की तैनाती जारी

सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षाबल की तैनाती जारी है। किसानों को सिंघु बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए आज 72 दिन हो गए हैं।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

देश में कल चक्काजाम को लेकर राकेश टिकैत ने की ये अपील

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, “जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्काजाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। यह जाम दिल्ली में नहीं होगा।”

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

एक तरफ प्रदर्शन हो रहा था दूसरी तरफ राष्ट्रपति के अभिभाषण में कृषि कानूनों की तारीफ हो रही थी: आनंद शर्मा

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान के दौरान कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने राज्यसभा में कहा, “लाल किले की घटना से पूरा देश आहत हुआ है। पूरी घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए। हम जानते हैं कि राष्ट्रपति जी वही पढ़ते हैं जो सरकार देती है। एक तरफ कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था दूसरी तरफ राष्ट्रपति के अभिभाषण में इन कानूनों की तारीफ हो रही थी।”

आनंद शर्मा ने कहा, “किसानों को अपने अधिकारों के लिए लड़ने और न्याय पाने के लिए मजबूर होना पड़ा। जो स्थिति पैदा हुई है, उसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार है। मैं विरोध के दौरान मारे गए 194 किसानों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।”

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

धोखे के साथ तीनों कृषि कानूनों को संसद से किया गया पास: कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह का सलूक दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ हो रहा है। वैसा लीबिया और अफगानिस्तान में कभी लोगों के साथ हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस तरह का किसानों के साथ सलूक हो रहा है उसे पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि संसद में कृषि कानूनों को धोखे से पास कराया गया। कानून पर डिविजन नहीं कराई गई। बाजवा ने कहा कि जो बड़ा लीडर होता है उसका दिल भी बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि मोदी चलिए मैं आपको सिंघु बॉर्डर पर लेकर चलता हूं और आप किसानों से बात कीजिए।

कांग्रेस सांसद ने प्रताव सिंह बाजवा ने किसानों को खालिस्तानी कहे जाने के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि आप हमें राष्ट्रवाद ना सिखाएं। हमारे पंजाब में हर महीने एक बच्चा तिरंगा में लिपटकर गांव पहुंचता है।

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

BSP सांसद सतीश मिश्रा बोले- जैसी किलेबंदी दिल्ली सीमा पर है, वैसी तो पाक बॉर्डर पर भी नहीं हुई होगी

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीएसपी सांसद सतीश मिश्रा ने दिल्ली बॉर्डर पर कटीले तार और कीलें लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “विरोध स्थलों के पास नाके लगाए गए हैं। मुझे लगता है कि सरकार ने पाकिस्तान की सीमा पर इस तरह की तैयारी नहीं की होगी जैसा कि वह दिल्ली की सीमाओं पर कर रही है। अन्नादतों को राष्ट्र का शत्रु कहा जा रहा है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अहंकार को दूर करें और तीनों कानूनों को निरस्त करें।”

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 Feb 2021, 10:49 AM IST