हालात

यह है पूरी लिस्ट उन ‘आप’ विधायकों की, जो लाभ के फेर में फंसे

दिल्‍ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगा चुनाव आयोग का झटका  

दिल्‍ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। कौन हैं आम आदमी पार्टी के 20 विधायक और किस क्षेत्र से विधायक हैं, आपको बताते है।

1. प्रवीण कुमार- जंगपुरा ( शिक्षा मंत्री के संसदीय सचिव)

2. शरद कुमार- नरेला (राजस्व विभाग में संसदीय सचिव)

3. आदर्श शास्त्री- द्वारका ( आईटी मंत्री के संसदीय सचिव)

4. मदन लाल- कस्तूरबा नगर (सतर्कता मंत्री के संसदीय सचिव)

5. शिव चरण गोयल – मोतीनगर (वित्त मंत्री के संसदीय सचिव)

6. सरिता सिंह- रोहतास नगर (रोजगार मंत्री की संसदीय सचिव)

7. नरेश यादव- महरौली (श्रम मंत्री के संसदीय सचिव)

8. जरनैल सिंह- तिलक नगर (विकास मंत्री के संसदीय सचिव)

9. राजेश गुप्ता- वजीरपुर (स्वास्थ्य मंत्री के संसदीय सचिव)

10. अलका लांबा- चांदनी चौक (पर्यटन मंत्रालय में संसदीय सचिव)

11. नितिन त्यागी- लक्ष्मी नगर (महिला, बाल और समाज कल्याण मंत्रालय में संसदीय सचिव)

12. संजीव झा - बुराड़ी (परिवहन मंत्री के संसदीय सचिव)

13. कैलाश गहलोत- नजफगढ़ (कानून मंत्री के संसदीय सचिव)

14. विजेंद्र गर्ग- राजिंदर नगर (लोक निर्माण मंत्री के संसदीय मंत्री)

15. राजेश ऋषि- जनकपुरी (स्वास्थ्य मंत्रालय में संसदीय सचिव)

16. अनिल कुमार वाजपेयी -गांधी नगर (स्वास्थ्य मंत्रालय में संसदीय सचिव)

17. सोमदत्त- सदर बाजार (उद्योग मंत्रालय में संसदीय सचिव)

18. सुखबीर सिंह डाला- मुंडका (एससी-एसटी विभाग में संसदीय सचिव)

19. मनोज कुमार- कोंडली (खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति मंत्रालय में संसदीय सचिव)

20. अवतार सिंह- कालकाजी (गुरुद्वारा चुनाव विभाग में संसदीय सचिव)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined