हालात

कौन हैं वो कश्मीरी पत्रकार जिन्हें पुलित्जर अवॉर्ड लेने नहीं जाने दिया गया न्यूयॉर्क? 4 महीने में दूसरी बार हुआ ऐसा

पुलित्जर पुरस्कार विजेता और कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। ये दूसरी बार है जब सना को विदेश जाने से रोका गया हो।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पुलित्जर पुरस्कार विजेता और कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल सना इरशाद मट्टू को एक बार फिर विदेश जाने से रोक दिया गया है, जिसके बाद से वो चर्चा में आ गई हैं।

जर्नलिस्ट सना इरशाद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सना इरशाद ने बताया कि उनके पास यूएस का लीगल वीजा और टिकट था, इसके बावजूद मुझे इंटरनेशनल ट्रैवल करने से रोका गया है। वो पुलित्जर पुरस्कार लेने न्यूयॉर्क जा रही थीं।

पुलित्जर पुरस्कार विजेता और कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू

US वीजा और टिकट होने के बावजूद नहीं मिली विदेश जाने की इजाजत

कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू ने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं न्यूयॉर्क में पुलित्जर पुरस्कार लेने के लिए जा रही थी, लेकिन मुझे दिल्ली एयरपोर्ट के इमिग्रेशन पर ही रोक दिया गया। मेरे पास US वीजा और टिकट भी है। उसके बावजूद मुझे विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई।

आपको बता दें, ये दूसरी बार है जब उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक गया है। इससे पहले जुलाई में भी उन्हें विदेश जाने से रोक दिया गया था। सना इरशाद ने कहा कि यह दूसरी बार है जब मुझे बिना कारण या कारण के रोका गया है। कुछ महीने पहले जो हुआ उसके बाद कई अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुरस्कार समारोह में शामिल होना मेरे लिए बड़ा अवसर था।” उन्होंने दावा किया कि पिछले चार महीनों में यह दूसरी बार है, जब उन्हें विदेश यात्रा पर जाने से रोका गया है। इधर सना के आरोपों पर प्रशासन या सरकार की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

जुलाई 2022 में भी देश छोड़ने से रोका गया था

गौरतलब है कि इससे पहले वे जुलाई में पुस्तक विमोचन और एक फोटोग्राफी एग्जिबिशन में भाग लेने के लिए पेरिस जा रही थीं, लेकिन उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक दिया था। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से उन पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से उन्हें विदेश जाने से रोका गया।

इरशाद मट्टू 'रॉयटर्स' के लिए करती हैं काम

आपको बता दें, सना इरशाद मट्टू न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के लिए काम करती हैं। जम्मू और कश्मीर में साल 2018 से एक स्वतंत्र फोटो जर्नलिस्ट के रूप में काम करते हुए सना इरशाद मट्टू समाचार एजेंसी रॉयटर्स की टीम के हिस्से के रूप में फीचर फोटोग्राफी श्रेणी में 2022 पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं में से हैं। मई 2022 में, सना ने रॉयटर्स फोटोग्राफर अदनान आबिदी, अमित दवे और दिवंगत दानिश सिद्दीकी के साथ भारत में कोरोनावायरस संकट की कवरेज के लिए फीचर फोटोग्राफी में पुलित्जर पुरस्कार जीता था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट