हालात

कोलकाता के होटल में भीषण आगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से झुलसे, सभी मृतक बांग्लादेशी नागरिक

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में तड़के लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी मृतक बांग्लादेशी थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में करीब 2 बजे आग लगी और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। उस वक्त होटल में ठहरे ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक धुआं और आग की लपटें उठने के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया और काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

इलाज के लिए कोलकाता आए थे ये लोग

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक थे। वे इलाज के लिए कोलकाता आए थे और होटल में ठहरे हुए थे। आग लगने के समय ज्यादातर लोग कमरे में सो रहे थे, जिससे उन्हें निकलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव का काम पूरा कर लिया गया है।

आग कैसे लगी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

फिलहाल होटल में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। आग किन परिस्थितियों में लगी और इतनी तेजी से कैसे फैली, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब