हालात

कोलकाता रेप-मर्डर केस: देशभर में आज से डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

आईएमए की मांग है कि प्रमुख रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव और कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाई जाए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कोलकाता महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मामले में न्याय की और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। डॉक्टरों की 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज से शुरू हो गई है। भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने इसका अह्वान किया है।

आईएमए के मुताबिक, हड़ताल के दौरान कोई नियमित ओपीडी, वैकल्पिक सर्जरी नहीं होगी। 24 घंटे तक चलने वाले विरोध-प्रदर्शन के दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी और इमरजेंसी मामलों को देखा जाएगा।

आईएमए की मांग है कि प्रमुख रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव और कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाई जाए।

Published: undefined

कोलकाता रेप-मर्डर मामला क्या है?

सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात 31 साल की पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। चेस्ट मेडिसिन विभाग के सेमिनार हॉल में द्वितीय वर्ष की छात्रा का अर्धनग्न शव मिला था। तभी से डॉक्टर गुस्से में हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या, मौत से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही गई है। कहा गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर की गई थी। उससे पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था। इस घटना ने धीरे-धीरे तूल पकड़ा। अब देशभर में इसके विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश से मुलाकात के बाद CM ममता बनर्जी बोलीं- ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा

  • ,
  • खेल की खबरें: 'आईसीसी को पाकिस्तान पर कार्रवाई करनी चाहिये' और टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल की पुष्टि

  • ,
  • सिनेजीवन: फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी और 'विलेन पैदा नहीं होते...'

  • ,
  • राज्यसभा में कांग्रेस ने सरकार पर लगाया कथनी और करनी में अंतर का आरोप, पूछा- कौन सा वादा पूरा किया गया?

  • ,
  • राहुल गांधी ने संसद में डोकलाम पर कोट की पूर्व आर्मी चीफ की किताब, सत्ता पक्ष में खलबली! जानिए उस पन्ने में क्या है?