हालात

कोलकाता के इंडियन म्यूजियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

मकी म्यूजियम अधिकारियों को एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई। इसके बाद तुरंत म्यूजियम के अधिकारियों ने सिटी पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित इंडियन म्यूजियम (संग्रहालय) के अधिकारियों को शुक्रवार को म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिला। इसके बाद कोलकाता पुलिस और बम स्क्वायड की टीम ने म्यूजियम परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। धमकी म्यूजियम अधिकारियों को एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई। इसके बाद तुरंत म्यूजियम के अधिकारियों ने सिटी पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, एक पुलिस दल ने पूरे म्यूजियम परिसर को घेर लिया है। बम स्क्वायड की टीम किसी भी विस्फोटक का पता लगाने के लिए परिसर के हर कमरे की तलाशी ले रहे हैं। टीम के अंदर जाने से पहले म्यूजियम के कर्मचारियों और विजिटर्स को परिसर से बाहर किया गया। अधिकारियों ने उचित समय के लिए विजिटर्स के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए एक नोटिस जारी किया है। शहर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''जिस ईमेल से बम का अलर्ट भेजा गया था, उसके सोर्स को लेकर भी जांच शुरू हो गई है।"

बता दें कि अगस्त 2022 में म्यूजियम की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस एके-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस फायरिंग में उसके एक सहकर्मी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था। बाद में कोलकाता पुलिस की कॉम्बैट फोर्स और सीआईएसएफ की एक संयुक्त टीम द्वारा एक घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे मार गिराया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग

  • ,
  • वोट चोरी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, याचिकाकर्ता की ये है मांग

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देश भर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किल बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न केस में निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल