
पंजाब पुलिस द्वारा बीजेपी नेता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर कवि कुमार विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों और उनकी पुलिस का अपमान मत करो।
Published: undefined
कुमार विश्वास ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "प्रिय छोटे भाई भगवंत मान, खुद्दार पंजाब ने 300 साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है, किसी बौने दुर्योधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों और उनकी पुलिस का अपमान मत करो, पगड़ी सम्भाल जट्ट।
Published: undefined
दरअसल बीजेपी नेता तजिंदर पाल बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को लेकर कुमार विश्वास ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया है। शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने दिल्ली के बीजेपी नेता बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा पर यह कार्रवाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के सिलसिले में की गई है। बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को ही एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप लगे हैं। बग्गा ने फिल्म कश्मीर फाइल्स पर केजरीवाल के बयान को लेकर उन पर हमला किया था।
Published: undefined
हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुमार विश्वास के कथित बयानों के लिए उनके खिलाफ भी पंजाब में मामला दर्ज किया गया था लेकिन पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined