हालात

हरिद्वार में सड़क हादसे में लक्सर SDM गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर की मौके पर ही मौत हुई

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर योगेंद्र सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल ग्रीन कारिडोर बनाकर एसडीएम संगीता कनौजिया को देहरादून के किसी अस्पताल में ले जाने की तैयारी है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे में लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जबकि कार ड्राइवर गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं, तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे के उड़ गए तथा चालक गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर लक्सर कोतवाली और मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर योगेंद्र सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

फिलहाल ग्रीन कारिडोर बनाकर एसडीएम संगीता कनौजिया को देहरादून के किसी अस्पताल में ले जाने की तैयारी है। इस सड़क पर अक्सर भारी वाहन अनियंत्रित होकर तेज गति से चलते हैं। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन इन पर अब तक रोक नहीं लगी। खनन वाहन भी अनियंत्रित गति से इस सड़क पर चलते हैं। यहां आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल