हालात

इलाज के लिए जल्द सिंगापुर जाएंगे लालू यादव, सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

सूत्रों के अनुसार लालू यादव ने 24 सितंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में अपने इलाज के लिए अप्वाइंटमेंट लिया है। अदालत से इजाजत मिलने के बाद वह 20 सितंबर तक सिंगापुर जा सकते हैं। लालू यादव कई बीमारियों के साथ किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

रांची की विशेष सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है। गंभीर रूप से बीमार चल रहे आरजेडी सुप्रीमो को इलाज के लिए सिंगापुर जाना है। इसके लिए उन्होंने बीते 13 सितंबर को अदालत में अर्जी दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी।

लालू प्रसाद यादव की अर्जी पर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। लालू प्रसाद के अधिवक्ता अनंत विज ने बताया कि हम लोगों ने न्यायालय से दो महीने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी। गौरतलब है कि फिलहाल लालू प्रसाद यादव जमानत पर हैं। उनका पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट के आदेश पर 2017 से ही अदालत में जमा है।

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के चार अलग-अलग मुकदमों में सीबीआई कोर्ट की ओर से सजा सुनाई गई है। कुछ महीने पहले उन्हें हाईकोर्ट ने चौथे मामले में भी जमानत दे दी। जमानत की शर्तों के अनुसार, वह अदालत की इजाजत के बिना देश नहीं छोड़ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार लालू यादव ने 24 सितंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में अपने इलाज के लिए अप्वाइंटमेंट लिया है। अदालत से इजाजत मिलने के बाद वह 20 सितंबर तक सिंगापुर जा सकते हैं। लालू प्रसाद यादव की एक बेटी भी सिंगापुर में रहती हैं। लालू यादव किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। दो महीने पहले जब उन्हें रांची के रिम्स से एम्स दिल्ली शिफ्ट किया गया था, तब डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। लालू यादव से डोनर तैयार करने के लिए भी कहा गया था।

डॉ़क्टर के मुताबिक उनकी किडनी का मात्र 10 प्रतिशत हिस्सा काम कर रहा था। किडनी का क्रिएटिनिन लेवल एक से नीचे रहना चाहिए, लेकिन लालू प्रसाद यादव के शरीर में 5 से ज्यादा हो गया था। हालांकि एम्स में लगभग एक महीने के इलाज के बाद उसे नियंत्रित किया गया है। अब आगे के इलाज के लिए परिवार सिंगापुर जाना चाहता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल