हालात

असम में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, कई लोग जिंदा दफन, कई घायल

असम के कई इलाकों में भूस्खलनों से 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मृतक दक्षिणी असम के तीन अलग-अलग जिलों से हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिणी असम में मंगलवार को तीन अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन से तीन बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, कछार और हैलाकांडी में सात-सात और करीमगंज में छह लोगों की भूस्खलन के कारण मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कछार जिले के जयापुर में, ताजिम उद्दीन लस्कर, उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे मलबे में जिंदा दफन हो गए। पुलिस ने ताजिम उद्दीन लस्कर की पत्नी और एक बेटे को वहां से जिंदा निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना हेलाकांडी जिले के अलगापुर में घटी, जहां दो परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। तीसरी घटना करीमगंज जिले के कालीगंज क्षेत्र में घटी, जहां 6 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

असम राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कई दल, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया, घायलों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सभी कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से पीड़ितों के परिवारों को वित्तीय सहायता को मंजूरी देने के लिए भी कहा।

इस घटना पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल ने ट्वीट कर दुख जातते हुए कहा, "बराक घाटी में लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख हुआ। मैंने कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वे बचाव, राहत अभियान चलाएं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की सुविधा प्रदान करें।"

इसे भी पढ़ें: देश की राजधानी में कोरोना का कहर जारी, उपराज्यपाल के ऑफिस में 13 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

देश में 2 लाख के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 8171 नए केस, 204 मौतें, जानें टॉप 5 राज्यों के हालात

कोरोना संकट काल में जनता पर महंगाई की मार जारी, तेल, LPG के बाद CNG के बढ़े दाम आज से लागू, जानें नई दर

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया