हालात

नहीं रहीं लता मंगेशकर, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। शनिवार को अस्पताल की ओर से बयान आया था कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अस्पताल ने बताया था कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और आईसीयू में भर्ती हैं। और अब 24 घंटे बाद उनके निधन की खबर आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को अस्पताल की ओर से बयान आया था कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अस्पताल ने बताया था कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और आईसीयू में भर्ती हैं। और अब 24 घंटे बाद उनके निधन की खबर आई है।

इससे पहले 8 जनवरी को खबर आई थी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गई हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके परिवार की ओर से बयान आया था कि लता मंगेशकर में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। परिवार की ओर से कहा गया था कि उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया ताकि उनकी ठीक से देखभाल की जा सके। तबसे अब तक वह अस्पताल में ही भर्ती थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Feb 2022, 9:47 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा