कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु क्षेत्र में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आज रात 8 बजे से 22 जुलाई 2020 की सुबह 8 बजे तक 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान सुबह 5 से 12 बजे तक राशन, किराना सामान, फल-सब्जी, देध-डेयरी, मांस-मछली और पशुचारा की दुकानें खुलेंगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 247 नए मामले मिलने के साथ ही कोरोना से 3 की मौत हो गई। वहीं आज 77 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4,225 हो गई है, जिसमें 36 मौतें और 2428 ठीक हो चुके मरीज शामिल हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
मध्यप्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना के कहर के बीच सरकार ने आज सभी कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाए। और किसी भी धार्मिक स्थल पर एक समय में 5 से अधिक लोग एकत्र न हों। इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश में शादी, पार्टी, घरेलू समारोह से लेकर अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी निर्धारित कर दी है। निर्देश के अनुसार किसी शादी समारोह में 20, घेरलू समारोह और बर्थडे पार्टी में 10 और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1656 नए केस सामने आए हैं, 28 लोगों की मौत भी हुई है
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
कोरोना काल मे भारतीय रेलवे ने यात्रियों को कोविड-19 वायरस संक्रमण से बचाने के लिए कई उपाय किए हैं। रेलवे की कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री ने एक ऐसा कोच विकसित किया है, जो यात्रियों को कोरोना के खतरे से बचाएगा। रेलवे ने बताया है कि पोस्ट कोविड कोच को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। रेलवे के मुताबिक, इन कोचों में दी गईं सुविधाओं का इस्तेमाल उन्हें हाथ से छुए बिना ही किया जा सकता है। कोच में कॉपर कोटेड हैंडरेल और चिटकनी, प्लाज्मा एयर प्यूरिफिकेशन और टाइटेनियम डाई-ऑक्साइड कोटिंग है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अयोध्या और भगवान राम पर PMके.पी. ओली की टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा,"टिप्पणी किसी भी राजनीतिक विषय से जुड़ी नहीं है।किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है;इसका उद्देश्य अयोध्या के सांकेतिक और सांस्कृतिक मूल्य को कम करना नहीं है"
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
हिमाचल प्रदेश में कोविड 19 मामलों की संख्या 1,302 हो गई है, जिसमें से 345 मामले सक्रिय हैं
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
पंजाब के फरीदकोट स्थित गुरु गोविद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के और 8 डॉक्टर मंगलवार को हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक हफ्ते के अंदर इस अस्पताल के 11 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिविल सर्जन राजिंदर कुमार ने बताया कि 8 डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी इस अस्पताल के हड्डीरोग विभाग के हैं। उपायुक्त विमल कुमार सेतिया भी अपनी मां की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम-क्वारंटाइनहो गए हैं। कुमार ने कहा कि इन डॉक्टरों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है, लेकिन इन सबकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
कानपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के दस जुलाई को हुए एनकाउंटर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। अब इस मामले में 20 जुलाई को सुनवाई होगी।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि 20 राज्यों की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत 63 प्रतिशत से बेहतर है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इस बीमारी के 86 प्रतिशत मामले 10 राज्यों तक ही सीमित हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
बिहार सरकार ने राज्य में 16 से 31 जुलाई के बीच लागू होने वाले लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है। गाइडलाइंस के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान खेती और निर्माण से संबंधी कामों पर रोक नहीं रहेगी। लॉकडाउन के दौरान धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। वाणिज्यिक, निजी और सरकारी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी गई है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
पंजाब में कोरोना की नई गाइडलाइंस पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा, “इंटरनेशनल यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा। 72 घंटों के अंदर लौटने वाले डोमेस्टिक यात्रियों को क्वारंटाइन होने की जरूरत नहीं। शादी में अब से 50 लोगों की जगह 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं।”
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
दक्षिण कन्नड़ जिले में 15 जुलाई 2020 की रात 8 बजे से 23 जुलाई 2020 की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
बिहार में कोरोना के 1432 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 18853 हो गई है। राज्य में अब तक 12364 मरीज रिकवर हुए हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि शुक्रवार रात 10बजे से सोमवार सुबह 5बजे तक कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। ये हर शनिवार-रविवार रहेंगे। इस अवधि में सभी शासकीय कार्यालय आवश्यक सेवाओं और बैंकों को छोड़कर बंद रहेंगे।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि टिड्डी दल को मारने के लिए फायर विभाग की टीम, केंद्रीय टीम और राज्य कृषि विभाग की टीम लगी हुई है ताकि स्प्रे कर इनका सफाया किया जा सके।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
कारोबारी आदित्य सोनी के दो दोस्तों को उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनी पांच जुलाई से लापता था। पुलिस ने मंगलार को यह जानकारी दी। 22 वर्षीय पीड़ित ग्रेटर नोएडा स्थित गौर अतुल्यम सोसाइटी का निवासी था। दोनों आरोपी भी इसी सोसायटी में रहते थे।
पुलिस के अनुसार, आदित्य और उसके दोस्तों के बीच, आदित्य द्वारा मजाक करने के बाद हाथापाई हो गई थी। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे लाठी से पीटा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
शव को श्याम नगर के पास जमालपुर में एक नहर के पास फेंक दिया गया। शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रयोग में लाई गई कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने व्यापारी की कार और उसके सामानों को भी दोनों आरापियों से बरामद कर लिया और गोताखोरों की मदद से शव भी बरामद कर लिया गया है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए बिहार में नीतीश सरकार ने एक और लॉकडाउन 16 जुलाई से 31 जुलाई तक का फैसला लिया है। गुरुवार से लागू होने वाले लॉकडाउन में इस बार सभी जिला मुख्यालय, सब डिविजनल मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और नगर निकाय में यह प्रभावी होगा।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
बिहार के सासाराम के मांझर कुंड में पिकनिक मनाने गए हुए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई है। थाना नगर इंस्पेक्टर ने बताया,"तीन लड़के पहाड़गंज घुमने गए थे। वे वहीं मांझर कुंड में डूब गए। आगे की कार्रवाई जारी है।"
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
बेंगलुरु के नागवारा में नम्मा मेट्रो फेज दो के गोटीगेरे लेन के लिए काम करने वाले 80 से अधिक मजदूरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 1916 नए केस सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,019 हो गई है। इसमें 15,144 मामले सक्रिय हैं और 17,467 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कोरोना से 408 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के 92.2 प्रतिशत और सरकारी स्कूलों के 97.92 प्रतिशत नतीजे आए हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सबसे अच्छे नतीजे हैं। हमारे कुल 916 स्कूल हैं, जिसमें 12वीं क्लास के पेपर दिए गए। उनमें से 396 स्कूलों के 100 प्रतिशत नतीजे आए हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 9 कोयला ब्लॉक की नीलामी के फैसले को चुनौती देने के लिए दायर याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य में 10वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम कल आएंगे, जबकि कक्षा 12 के परिणाम 17 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
उत्तराखंड में 30 जून को नदी के किनारों पर किसी भी तरह के अवैध खनन पर पाबंदी लगाने के हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी काली नदी धारचूला के किनारों पर अवैध खनन जारी। वहीं, धारचूला डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार शुक्ला ने कहा, “मुख्य रूप से महिलाएं अभी भी खनन जारी रखे हुए हैं। जब हम उन्हें पकड़ने जाते हैं तो वो नदी पार कर लेती हैं। हम उनके खिलाफ ज्यादा कार्रवाई नहीं कर पाते। हम अब से इनके फोटो निकाला करेंगे और पहचान आने पर इन पर जुर्माना लगाया जाएगा।”
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम कल घोषित करेगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
देश में जून महीने में वस्तुओं के सामान के थोक भाव में कमी देखी गई। इसी वजह से पिछले महीने थोक महंगाई दर -1.81 प्रतिशत पर रही। थोक महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने कमी देखने को मिली है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कल लॉकडाउन का बेबी पैक समाप्त हुआ और कल ही यूपी में कोरोना के 1664 नए केस आ गए। साफ है इस तरह के कदम कोरोना की रोकथाम नहीं कर पा रहे और टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर लापरवाही हो रही है। या फिर लॉकडाउन का यह बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए नहीं, किसी और चीज के लिए किया गया था।”
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की वार्ता आज पूर्वी लद्दाख के चुशुल में शुरू हुई है, जहां वे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों सेनाओं के बीच दूसरे चरण के डिसएंजेगमेंट पर चर्चा करेंगे।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पॉजिटिव रेट और डेथ रेट में कमी आ रही है, लेकिन लोगों को इससे संतुष्ट नहीं होना है, क्योंकि कोरोना का कुछ नहीं पता, कल यह फिर से बढ़ सकता है। इसलिए हमें हमेशा एहतियात बरतनी होगी। हमें हमेशा मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और अपने हाथ धोते रहना है।”
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
कानपुर के बिकरू गांव में बीते 2 जुलाई की रात पुलिस मुठभेड़ के आरोपी और विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शशिकांत के सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शशिकांत से पूछताछ के आधार पर मुठभेड़ में लूटी गई पुलिस की AK-47 रायफल, 17 कारतूस और इंसास रायफल के 20 कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
ओडिशा में कोरोना के 543 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 505 लोग रिकवर हुए हैं। कुल मामलों की संख्या 14280 हो गई है, जिसमें 4929 सक्रिय मामले, 74 मौतें और 9255 रिकवरी शामिल हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया क्षेत्र में कोशी नदी में एक स्कूल की इमारत का हिस्सा भारी बारिश और बाढ़ के बाद ढह गया।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
बड़ी संख्या में बिहार बीजेपी नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। खबरों के मुताबिक, बिहार बीजेपी के 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन नेताओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनमें संगठन के महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राधा मोहन शर्मा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
नागालैंड में आज कोरना के 33 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 878 हो गई है, जिसमें 538 सक्रिय मामले और 340 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक 98 नए कोरोना मामले और 3 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 25034 हो गई है, जिसमें 5759 सक्रिय मामले और 521 मौतें शामिल हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,06,752 हो गई है, जिसमें 3,11,565 सक्रिय मामले, 5,71,460 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उस खबर का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने पीएम से अनुरोध किया था कि उन्हें 35 लोधी एस्टेट में कुछ दिन के लिए रहने दिया जाए। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा, “यह झूठी खबर है। मैंने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। 1 जुलाई को मुझे सौंपे गए निष्कासन पत्र के अनुसार, मैं 1 अगस्त तक 35 लोधी एस्टेट में सरकारी आवास खाली कर दूंगी।”
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
नागालैंड के लॉन्गलेन्ग जिले में आज
सुबह 8:32 बजे 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में कल एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को पकड़कर किशोर गृह भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
कर्नाटक के कलबुर्गी में लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद और सुनसान सड़कें दिखाई दे रही हैं। कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने 14 जलाई से लेकर 20 जुलाई तक कलबुर्गी में लॉकडाउन का आदेश दिया है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने पार्टी विधायक देबेन्द्र नाथ रे की मौत के विरोध में आज उत्तरी बंगाल के जिलों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। बीजेपी विधायक देबेन्द्र नाथ रे का शव बिंदल में उनके गांव के घर के पास फंदे से लटका मिला था। सिलीगुड़ी और रायगंज से तस्वीरें सामने आई हैं।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
अमेरिका में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। अमेरिका में एक दिन में 65 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 465 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 1 लाख 38 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 14 Jul 2020, 8:08 AM IST