
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को रेड/ऑरेंज और ग्रीन जोन निर्धारित करने का निर्देश दिए हैं। कंटेनमेंट और बफर जोन भी बनाए जाएंगे।
कैबिनेट सेक्रटरी राजीव गौबा ने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा श्रमित स्पेशल ट्रेन चलाने में सहयोग करें। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने भी आश्वासन दिया है कि अगर राज्य तुरंत मंजूरी दे दें तो ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
राजस्थान सरकार ने राजस्थान से अन्य राज्यों में प्रवासी श्रमिकों के आने-जाने के लिए राजस्थान श्रमिक स्पेशल बसें ’चलाने का निर्णय लिया है। हम सभी प्रवासी श्रम की पीड़ा से पीड़ित हैं जिसने देश भर में और विश्व स्तर पर भी शर्मिंदगी का कारण बना है
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर 31 मई तक लॉकडाउन के लिए जारी किए गए नए दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की 20 टीमें, एनडीआरएफ की 17 टीमें और फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट की 335 इकाइयां तत्परता से काम कर रही हैं। एनडीआरएफ की 10 टीमें और 15 ODRAF इकाइयां पूर्व में 6 तटीय और 4 आस-पास के जिलों में तैनात हैं।
जम्मू और कश्मीर सरकार ने आदेश दिया है कि 5 मई को सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन दिशानिर्देश जम्मू-कश्मीर में 19 मई 2020 तक जारी रहेंगे।
नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने बताया कि घरेलू यात्री उड़ान संचालन और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं पर प्रतिबंध 31 मई 2020 तक बढ़ाया गया
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने बताया कि अन्य राज्यों में फंसे लगभग 75000 मजदूरों को वापस लाया गया है, जिनमें से 16000 को ट्रेनों द्वारा और बाकी लोगों को सड़क मार्ग से लाया गया। जो व्यवस्था की गई है, उसके अनुसार ट्रेनें 2 राज्यों के बीच समझौते के बाद ही चल सकती हैं, इस कारण देरी हो रही है।
मुंबई में आज कोरोना के 1571 नए मामले सामने आए और 38 मौतें हुईं। शहर में कुल मामले अब 19967 हो गए हैं, जिनमें 5012 ठीक / डिस्चार्ज और 734 मौतें शामिल हैं
पंजाब सरकार ने अब तक 1350 विशेष ट्रेनों में 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं और चावल पहुंचाया है, जिसमें 23.5 लाख मीट्रिक टन चावल और 10.5 लाख गेहूं शामिल हैं।
गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के मंत्रालयों / विभागों, राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य / केंद्रशासित प्रदेशों के अंतर्गत प्रशासन के लिए कोविड 19 के नियंत्रण के लिए उपायों पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लॉकडाउन 31 मई 2020 तक प्रभावी रहेगा। नई गाइडलाइन के मुताबिक, लॉकडाउन 4.0 में भी मेट्रो और रेल सेवा बंद रहेगी। सामान्य हवाई सेवा भी नहीं संचालित होगी। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग भी बंद रहेंगी
नई गाइडलाइन के अनुसार स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल्स, स्टेडियम, व्यवसायिक केंद्र बंद रहेंगे। इंटर स्टेट बस सेवाओं को मंजूरी दी गई है लेकिन दोनों राज्यों की सहमति होनाा जरूरी है।
तमिलनाडु में आज 639 नए #COVID19 मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,224 हो गई। राज्य में अभी भी 6971 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों की संख्या 78 हो गई है
सरकार ने देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। सरकार ने कहा है कि जल्द नए नियम जारी किए जाएंगे। इनमें आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए छूट शामिल होगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारत सरकार के मंत्रालयों / विभागों, राज्य सरकारों और राज्य प्राधिकरणों को लॉकडाउन 31 मई 2020 तक जारी रखने का निर्देश दिया है।
कर्नाटक सरकार राज्य में 2 दिनों के लिए #COVID19 लॉकडाउन का विस्तार किया है, अर्थात यह 19 मई की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा, #CoronavirusLockdown3 के दिशानिर्देश और मानदंड 19 मई मध्यरात्रि तक या अगली सूचना तक लागू रहेंगे।
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के बाहर फंसे जो भी प्रवासी मजदूर बिहार आने के इच्छुक हैं, उन सभी को बिहार लाया जाएगा। वे परेशान न हों, धैर्य रखें, सुरक्षित रहें। सरकार पूरी क्षमता से सभी इच्छुक प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
केरल में आज कोरोना के 14 नए मामले मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल 101 ऐक्टिव केस हो गए हैं
एयर इंडिया ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि अभी बुकिंग बंद है और सरकार की तरफ से निर्देश मिलने के बाद ही दोबारा बुकिंग शुरू होंगी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं कि प्रवासियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। जरूरत के अनुसार उनके लिए ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी।
आज देश में लॉकडाउन का मौजूदा कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। देश भर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ सकता है। कुछ देर में सरकार गाइडलाइंस जारी करेगी।
राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को लेकर 135 बसें राजस्थान-यूपी बॉर्डर पर पहुंच गई हैं। इन बसों की व्यवस्था कांग्रेस पार्टी ने की है। हालांकि अब तक योगी सरकार ने इन बसों को यूपी सीमा में घुसने की इजाजत नहीं दी है।
पिछले 24 घंटों में BSF के 10 जवानों को कोरोना के लिए पॉजिटिव पाया गया। इन सभी का उपचार नामित कोरोना हेल्थ केयर अस्पतालों में चल रहा है। कल 13 BSF जवानों को (सभी दिल्ली के) जिन्हें पहले पॉजिटिव पाया गया था, उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
बिहार और उत्तर प्रदेश में दो 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों को रद्द करने के बाद गुजरात के राजकोट में शपार औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। राजकोट के एसपी (ग्रामीण) बलराम मीणा ने कहा, , "घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु सरकार ने ने राज्य में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। देश भर में मौजूदा लॉकडाउन का आज कार्यकाल खत्म हो रहा है।
अप्रैल 11 को एक चीनी हेलीकॉप्टर ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला में भारतीय सीमाम में 12-15 किलोमीटर तक प्रवेश किया था। 20 अप्रैल को एक और चीनी हेलीकॉप्टर उसी स्थान पर प्रवेश किया। SP लाहौल-स्पीति के एसपी राजेश धर्माणी ने बताया कि सीआईडी ने और अन्य खुफिया एजेंसियों ने संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है।
प्रवासी मजदूरों ने उत्तर प्रदेश के मथुरा के रायपुरा जाट इलाके में मथुरा-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया है। मजदूरों की मांग है कि योयी सरकार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनके घरों तक उन्हें भेजने की व्यवस्था करे।
नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
देश में लॉकडाउन का आज मौजूदा कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
कर्नाटक में आज कोरोना वायरस के 54 नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,146 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 611, डिस्चार्ज मामलों की संख्या 497 और अब तक कोरोना वायरस से 37 मौतें हुई हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। प्रेस से बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि संकट का दौरन नए अवसर भी खोलता है। आपदा को अवसर में बदलने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने कहा कि जमीन, मजदूर और नगदी पर पैकेज में जोर दिया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “पिछले दो दिनों की घोषणाओं में कई सुधार रहे हैं जिसमें जमीन, मज़दूर, लिक्विडिटी और कानून को संबोधित किया गया है। आज हम उसी श्रृंखला में आगे बढ़ेंगे।”
वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें:
दिल्ली से पैदल यूपी जा रहे प्रवासी मजदूरों को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रोक दिया गया है। प्रवासी मजदूर सुनीता ने बताया, “मैं गांव (हरदोई) जाना चाहती हूं, 20 दिन काम किया जो पैसे बने वो मकान मालिक ने ले लिए। जो 100-200 थे उससे आज तक खाया, अब खाने को नहीं है। 3 दिन से मैंने, बच्चों ने कुछ नहीं
खाया।”
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को दिल्ली में उनके घर पर निरोधात्मक हिरासत में रखा गया है। पुलिस का कहना है, “वह दिल्ली और यूपी की सीमा पर आने वाले प्रवासियों को आज और रविवार को ले आया। कोई सामाजिक गड़बड़ी नहीं की जा रही है। यह आगे की समस्याओं को जन्म दे सकता है।”
यूपी के सहारनपुर के डिवीजनल कमिश्नर संजय कुमार ने बताया, “प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था कर दी गई है। बसें बिहार बॉर्डर तक भेजेंगे, संबंधित जिलों के जिलाधिकारी से हम संपर्क कर रहे हैं। लगभग 3,000 लोगों को भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में प्रेस को संबोधित करेंगी। इस दौरान वित्त मंत्री आर्थिक पैकेज की 5वीं और आखिरी किस्त की घोषणा करेंगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।
झारखंड के सिमडेगा जिले में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एक नक्सली मारा गया है वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है।
ओडिशा में अम्फान चक्रवात से पूर्व, राहत और बचाव कार्य के लिए राज्य के बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, पुरी, जगतसिंहपुर, जाजपुर और मयूरभंज जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 10 टीमें तैनात की गई हैं।
मध्य प्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक प्रवासी मजदूर और उसकी पत्नी और 2 अन्य लोगों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। सभी 4 लोग महाराष्ट्र से इंदौर लौट रहे थे।
ओडिशा में कोरोना के 91 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 828 और मरने वालों की संख्या 5 हो गई है।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी के पास आज सुबह एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बस में सवार 32 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
अम्फान चक्रवात ने पिछले 6 घंटों में दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी, पड़ोस के इलाकों से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उत्तर-उत्तरपश्चिमी इलाकों की तरफ रुख कर और भयानक रूप ले लिया है।
राजस्थान में कोरोना वायरस के 70 नए मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुई हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 5,030 हो गई है, मरने वालों का आंकड़ा 128 है। राज्य में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,911 है।
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड 4987 का इजाफा हुआ है और 120 लोगों की मौत हो गई है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90927 हो गई है।
यूपी के सहारनपुर में अंबाला नेशनल हाईवे पर प्रवासी मज़दूर बिहार के लिए ट्रेन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस हंगामा कर रहे प्रवासी मजदूरों को समझाने की कोशिश कर रही है। मौके पर सुरक्षा बल तैनात हैं।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार शाम 6:30 बजे आए भयंकर तूफान ने दोरनापाल में भयंकर तबाही मचाई है। इस तूफान के कारण दर्जनों घरों के छत उड़ गए और बड़ी संख्या में कई जगहों पर पेड़ भी गिरे जिससे लोगों की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, एक पुलिस इनपुट पर डोडा जिले में कल देर रात एक ऑपरेशन शुरू किया गया है। इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और पड़ोस में तीव्र चक्रवाती तूफान अम्फान आने की संभावना है यह चक्रवात कल सुबह तक भयानक रूप ले लेगा।
दिल्ली के गाजीपुर में दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर जमा हुए हैं। औरैया हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने जिला अधिकारियों को पैदल जाते मिलते प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। इस बीच मजदूरों को यूपी में एंट्री नहीं दी गई। मौके पर मौजूद एसाई ने कहा कि बिना वैध पास के हम मजदूरों को यूपी में घुसने नहीं देंगे।
जॉन्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की वजह से 1,237 मौतें हुईं हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 88,730 तक पहुंच गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे प्रेस को संबोधित करेंगी। इस दौरान वित्त मंत्री आर्थिक पैकेज की 5वीं और आखिरी किस्त की घोषणा करेंगी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 17 May 2020, 8:10 AM IST