आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुतलापट्टु मंडल के बंदापल्ली में एक दूध डेयरी में अमोनिया गैस लीक होने से 12 लोग बेहोश हो गए। पुतलापट्टु के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित और खतरे से बाहर हैं। डेयरी में गैस का रिसाव बंद करा दिया गया है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
त्रिवेंद्र एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने के केंद्र के फैसले पर केरल में सर्वदलीय बैठक के बाद सीएम पिनाराई विजयन ने एक बार फिर पीएम मोदी को पत्र लिख कर विरोध जताया है। पत्र में उन्होंने लिखा कि आप से अनुरोध है कि राज्य सरकार के पास हवाई अड्डों के कुशलता से प्रबंधन का आवश्यक अनुभव होने के बावजूद त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे का प्रबंधन और संचालन निजी बोलीदाता को सौंपने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए हस्तक्षेप करें।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने फेसबुक को 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। शशि थरूर की अध्यक्षता वाली समिति इस दौरान नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सोशल/ऑनलाइन मीडिया प्लेटफार्मों के दुरुपयोग को रोकने के विषय पर फेसबुक के प्रतिनिधियों के विचारों को सुनेगी। समिति ने इसी मुद्दे पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों को भी 2 सितंबर को बुलाया है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस-प्रशासन के तांडव का एक वीडियो सामने आया है। एसडीएम अशोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस वालों ने बाजार में मास्क नहीं पहनने पर लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। दुकानदारों को दुकान से खींच कर पीटा गया। मामले के तूल पकड़ने पर सीएम योगी ने एसडीओ को निलंबित कर दिया है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के साथ बैठक के लिए मंत्रालय पहुंचे।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
इम्तियाज़ शेख एसपी एटीएस गुजरात ने कहा कि 19 फरवरी 2006 में अहमदाबाद के एक रेलवे स्टेशन कालुपुर पर बम धमाके के एक आरोपी अब्दुल रज़ाक गाज़ी को ATS टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से बांग्लादेश सीमा के पास बसीरहाट जगह पर गिरफ्तार किया।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामले पिछले 24 घंटों में बढ़कर 4,472 हो गए जिसमें 1,343 सक्रिय मामले, 3,066 रिकवर और अब तक 21 मौतें शामिल हैं
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने 31 अगस्त तक राज्य भर में होने वाली शादियों और अंतिम संस्कारों को छोड़कर सभी समारोहों पर कुल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। सरकारी और निजी कार्यालय इस महीने के अंत तक 50% क्षमता पर काम करेंगे।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
आज मिजोरम में 1 नया कोविड19 केस और 18 रिकवर मामले रिपोर्ट हुए। राज्य में अब तक कुल मामलों की संख्या 874 है जिसमें 472 सक्रिय मामले और 402 ठीक मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक शून्य मृत्यु हुई हैं।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
पंजाब के कंटेनमेंट जोन्स के 27.7 प्रतिशत लोगों में कोविड ऐंटीबॉडी पाई गई हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें कोरोना हुआ था और वे ठीक हो गए।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश के माधवगढ़ क्षेत्र का एक निजी स्कूल खुला पाए जाने के बाद उसके खिलाफ जांच के आदेश दिया गया। हालांकि कोरोनावायरस महामारी के कारण उत्तर प्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 40 बच्चों की एक कक्षा में पढ़ाई हो रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रेम चंद ने कहा, "सरकार ने स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं दी है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और दोषी पाए जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक कानूनी कार्रवाई का भी सामना करेंगे।"
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
ISRO चीफ ने कहा कि कई तरह की अफवाह हैं कि ISRO का निजीकरण होने जा रहा है। ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि प्राइवेट लोगों को भी स्पेस ऐक्टिविटी करने के लिए ट्रेन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पेस सेक्टर में जो सरकार ने सुधार किए हैं वे बड़े गेम-चेंजर साबित होने वाले हैं।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में 9,18,470 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए। टेस्ट प्रति मिलियन की संख्या अब 23,668 हो गई है। भारत में अब तक लगभग 21 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 74% हो गई है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वह अस्पताल में भर्ती होंगे। करीबी सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह पर वह गुरुग्राम के मेदांता में इलाज कराएंगे। दरअसल, शेखावत को कुछ समय से अस्वस्थ महसूस हो रहे थे। जिस पर उन्होंने गुरुवार को कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों की सलाह के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय लिया। करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुरुग्राम के मेदांता ले जाया गया है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-46 में भारी बारिश से एक चार मंजिला बिल्डिंग के झुकने के बाद पुलिस ने बिल्डिंग को खाली कराया।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
नरेंद्र दाभोलकर के बेटे हामिद दाभोलकर ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से सीबीआई डॉ. दाभोलकर की हत्या के मामले की जांच कर रही है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। फिर भी हत्या के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड पकड़ा नहीं गया है, जो कि फ्रीथिंकर के लिए खतरा है। नरेंद्र दाभोलकर की अगस्त 2013 में पुणे में हत्या कर दी गई थी।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी की जयंती पर किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में 1500 करोड़ रुपये, गोधन न्याय योजना में 4.5 करोड़ रुपये और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 232 करोड़ रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करके बताया कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं और अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
शहरी विकास पर संसदीय स्थायी समिति ने गुरुग्राम, जयपुर और पटना से संबंधित अधिकारियों को जलभराव के मुद्दों के संबंध में बुलाया है। मुद्दों पर चर्चा के लिए समिति 27 अगस्त को बैठक करेगी
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। अनुमान के मुताबिक, 36 से 40 महीने में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि इंजीनियर्स स्वाइल टेस्टिंग शुरू कर दी है। निर्माण में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थरों को जोड़ने के लिए तांबे की पत्तियों का उपयोग किया जाएगा। निर्माण के लिए 18इंच लम्बी, 3mm गहरी,30 mm चौड़ी 10,000 पत्तियों की आवश्यकता होगी।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, “आज की अनौपचारिक बैठक में आया कि CBRI रुड़की और IIT मद्रास का पूरा सहयोग लिया जा रहा है, 10 से 12 जगह पर 60 मीटर की गहराई तक मिट्टी की जांच हुई है। इसके आधार पर फिर भूकंप की स्टडी हुई है।”
उन्होंने कहा, “आज ये बात सामने आई कि 30 से 35 मीटर गहराई से नींव लानी पड़ेगी और 1 मीटर व्यास के गोल आकार में लानी पड़ेगी। तीन एकड़ में ऐसे कम से कम 1200 बिन्दू (खंभे) होंगे।”
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
सुप्रीम कोर्ट से प्रशांत भूषण की याचिका को खारिज हो गई है। कोर्ट ने उनकी सजा पर सुनवाई टालने से इंकार कर दिया है। प्रशांत भूषण ने याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से यह मांग की थी कि जब तक आपराधिक अवमानना के लिए सजा के खिलाफ उनकी समीक्षा याचिका दायर न की जाए तब तक उनके खिलाफ फैसले पर सुनवाई टाल दी जाए।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “इस बार सेरोलॉजिकल सर्वे में 29.1 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं। इसमें 15,000 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 28.3% पुरुषों और 32.2% महिलाओं में एंटीबॉडी मिले हैं। अच्छी बात ये है कि 29% लोग ठीक हो चुके हैं, लेकिन क्योंकि अभी भी हर्ड इम्यूनिटी के लेवल तक नहीं पहुंचे हैं, इसलिए जो लोग बचे हैं उनको संक्रमण का डर है।”
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 690 नए मामले सामने आने के बाद अब राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 65,979 है। कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 14,671 है और 50,393 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
आंध्र प्रदेश सरकार ने 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। दिश-निर्देशों में लोगों को सार्वजनिक स्थानों की बजाय अपने घरों में पूजा करने की सलाह दी।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर वीर भूमि पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के सर्किट हाउस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया गया है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद पीएल पुनिया, बृजलाल खाबरी, आलोक प्रसाद शामिल हैं। यह नेता दलित प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे थे। सर्किट हाउस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, कल (19 अगस्त) तक देश में कोरोना वायरस के लिए कुल 3,26,61,252 सैंपल टेस्ट किए गए। जिनमें से 9,18,470 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,652 मामले सामने आए और 977 मौतें हुईं हैं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,36,926 है, जिसमें 6,86,395 सक्रिय मामले, 20,96,665 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 53,866 मौतें शामिल हैं।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 घंटों में दिल्ली और आसपास के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
भारी बारिश से राजधानी दिल्ली का हाला बेहाल है। जलजमाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली के प्रहलादपुर से एक तस्वीर सामने आई है। प्रहलादपुर अंडरपास के नीचे इतना पानी जमा हो गया है कि एक बस डूब गई है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के अरोसी गांव में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। भारी बारिश से नदी पर बना पैदल पुल नदी के उफनाने से बह गया है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
भारत और चीन के बीच आज डब्लूएमसीसी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में एलएसी से सैनिकों की डी-एस्केलेशन पर चर्चा की जाएगी।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
उत्तर प्रदेश में इटावा के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस लटने से 16 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही थी। बस में 45 यात्री सवार थे।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता राजीव गांधी को उनकी 76वीं जयंती पर याद किया है। राहुल गांधी ने ट्वटी कर कहा, “राजीव गांधी दूर की सोच रखने वाले व्यक्ति थे। लेकिन सबसे बढ़कर, वह एक दयालु और एक बेहतरीन इंसान थे। मैं भाग्यशाली हूं और मुझे गर्व है कि वह मेरे पिता हैं।”
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
अमेरिका में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख के पार पहुंच गई है। सीएसएसई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अमेरिका में अब तक 55,05,074 लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,72,418 हो गई है।
अमेरिका में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य कैलिफोर्निया है, जहां अब तक 640,722 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि फ्लोरिडा में यह आंकड़ा बढ़कर 569,331 हो गया है। वहीं न्यूयॉर्क में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 426,571 पहुंच गई है।
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 20 Aug 2020, 7:55 AM IST