हालात

बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र के भायखला जेल में बंद 70 कैदी फूड प्वॉइजनिंग के हुए शिकार

मुंबई की भायखला जेल की 70 कैदियों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इन कैदियों ने सुबह नाश्‍ता किया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्‍हें मुंबई के जेजे अस्‍पतालमें भर्ती कराना पड़ा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के भायखला जेल में बंद 70 कैदी फूड प्वॉइजनिंग के हुए शिकार

मुंबई के भायखला जेल में बंद 70 कैदी फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई है। सारे मरीजों को मुंबई के जेजे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जेल अधिकारी राजवर्धन सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 70 लोगों को जेजे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिन्हें आज सुबह पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है।

Published: 20 Jul 2018, 9:50 AM IST

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, 2 लोगों की मौत की खबर

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। खबरों के मुताबिक दो लोगों की मौत हो गई है। चमोली जिले के जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दूर नीती बॉर्डर इलाके में बादल फटा है। खबरों के मुताबिक, बादल फटने से बीआरओ के 5 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस इलाके में गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है।

Published: 20 Jul 2018, 9:50 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 20 Jul 2018, 9:50 AM IST