हालात

बड़ी खबर LIVE: डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ पर सुनाया फैसला, कहा- गैरकानूनी

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने ट्रंप की ओर से दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ पर सुनाया फैसला, कहा- गैरकानूनी 

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने ट्रंप की ओर से दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इतने देशों पर टैरिफ लगाते समय ट्रंप ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया था।

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST

वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित दुकान मालिकों, उद्यमियों के लिए मुआवजे का ऐलान

केरल सरकार ने शुक्रवार को वायनाड में मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन में अपनी दुकानें खोने वाले कारोबारियों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए एक फैसले के अनुसार, भूस्खलन में नष्ट हुई दुकानों के लिए प्रति दुकानदार सात लाख रुपये दिये जाएंगे।

एक विज्ञप्ति में में कहा गया है कि अगर किसी मालिक की एक से ज्यादा दुकानें तबाह हो गईं तो हर अतिरिक्त दुकान के क्षतिग्रस्त होने पर 2.5 लाख रुपये अलग से दिए जाएंगे। इसमें कहा गया है कि जिन कारोबारियों को नुकसान हुआ है, उन्हें अपना व्यापार फिर से शुरू करने में भी मदद की जाएगी।

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST

इंडिया-US ट्रेड डील पर कहा- भारत-अमेरिका डील के मामले में पीएम मोदी समर्पण कर चुके हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इंडिया-US ट्रेड डील पर कहा, "...भारत-अमेरिका डील के मामले में पीएम मोदी समर्पण कर चुके हैं और उससे बिहार में काफी क्षति हो रही है। खासकर मक्का और ज्वार की खेती को। मखाना पर भी ये खतरा मंडरा रहा है। स्पष्ट है कि पीएम मोदी देश के किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। पीएम मोदी अपने और अपने व्यवसायियों के हित में समर्पण कर चुके हैं। हम बिहार में इसे लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।"

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, हथियार बरामद 

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जहां नाथुआ तिब्बा, सुंदरबनी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सेना की कार्रवाई शुरू की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने युद्ध जैसे सामान बरामद किए, जिनमें एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन और गोलियां शामिल हैं।

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST

किसानों के हक की रक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ‘किसान सम्मेलन’ आयोजित करेगी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम केस में जमानत मिली

बिटकॉइन स्कैम केस में मुंबई की PMLA कोर्ट से ज़मानत मिलने पर बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने कहा, "मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मैंने कुछ गलत नहीं किया। अब जो प्रक्रिया है, हम उसे फॉलो करेंगे।"

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST

दिल्ली: इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया और मोदी विरोधी नारे लगाए।

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उग्र प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान अपनी शर्ट उतारे भी देखा गया। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर उग्र विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत मंडपम के अलग-अलग पवेलियन में जाकर प्रदर्शन करते देखा गया।

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST

उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस- दिल्ली हाई कोर्ट ने जयदीप सिंह सेंगर उर्फ ​​अतुल सिंह को कल तक सरेंडर करने का आदेश दिया।

जेपी इंफ्राटेक पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप- दिल्ली हाई कोर्ट ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के पूर्व CMD मनोज गौड़ की रेगुलर और अंतरिम ज़मानत याचिकाओं पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को नोटिस जारी किया 

पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस- दिल्ली हाई कोर्ट ने ओलंपिक पहलवान सुशील कुमार की ज़मानत याचिका पर नोटिस जारी किया

गौरव गोगोई पर हमला गलत राजनीति, CM विकास पर बात करें- प्रियंका गांधी

असम के CM और गौरव गोगोई पर लगे आरोपों पर कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने कहा, "दो तरह के लीडर होते हैं - एक, जो पॉजिटिव सोच वाले होते हैं और दूसरे जो पोलराइजेशन और लोगों पर हमला करने में यकीन रखते हैं। जिस तरह से गौरव जी (कांग्रेस MP गौरव गोगोई) और उनके परिवार को टारगेट किया जा रहा है, उससे साबित होता है कि इस तरह की पॉलिटिक्स गलत है। मुझे लगता है कि असम के लोग जानते हैं कि दूसरी तरफ के लोग उनसे परेशान हैं; यही वजह है कि यह सब हो रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह सही रास्ते पर चल रहे हैं, उन पर हमला हो रहा है...यह एक बैज ऑफ ऑनर जैसा है...आपको CM से कहना चाहिए कि वह असम के डेवलपमेंट और उन्होंने राज्य के लिए क्या किया है, इस बारे में बात करें

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST

आंध्र के सीएम नायडू इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे

बैंक का प्रॉफिट बेहतर हुआ, एडवांस ग्रोथ का आउटलुक अच्छा रहा, इंटरेस्ट खर्च कम हुआ: रिपोर्ट

MP के सिहोरा में दो पक्ष आमने-सामने, पथराव-तोड़फोड़ के बाद इलाके में तनाव, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा इलाके में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जमकर पथराव और तोड़फोड़ भी हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

सिहोरा के आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार की रात दुर्गा मंदिर परिसर में तोड़फोड़ हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज करीब एक ही समय पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई।

विवाद की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों के साथ बल को रवाना किया गया है। सिहोरा थाना पुलिस समेत आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST

'बोर्ड ऑफ पीस' को 91000 करोड़ का फंड दिया जाएगा, ट्रंप का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को खुद के द्वारा स्थापित "बोर्ड ऑफ पीस" को 10 अरब डॉलर देने की घोषणा कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। यह राशि इस साल यूनाइटेड नेशन को अमेरिका की तरफ से मिलने वाले 767 मिलियन डॉलर से 12 गुना से ज्यादा है, लेकिन ट्रंप क्या ये फंडिंग अपनी जेब से देंगे?

ट्रंप ने बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था "बेहतर भविष्य बनाने का रास्ता दिखा रही है." उन्होंने कहा, "अमेरिका बोर्ड ऑफ पीस को 10 अरब डॉलर यानी 91,045 करोड़ रुपये का योगदान देगा। युद्ध की लागत की तुलना में यह बहुत छोटी रकम है। यह केवल दो हफ्ते की लड़ाई के खर्च के बराबर है।"

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी सरकार यह फंडिंग कैसे देगी। "बोर्ड ऑफ पीस" को ट्रंप और उनके प्रशासन ने एकतरफा तरीके से स्थापित किया है। इसे न तो कांग्रेस और न ही किसी अन्य विधायी निकाय से मंजूरी मिली है।

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 20 Feb 2026, 7:59 AM IST