
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में मुद्रास्फीति और मुद्रा अवमूल्यन को लेकर विरोध-प्रदर्शनों के बीच, भारत वहां के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है।
नयी दिल्ली ने पांच जनवरी को भारतीय नागरिकों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने का आग्रह किया था तथा ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी उचित सावधानी बरतने और विरोध-प्रदर्शन या धरने वाले क्षेत्रों की यात्रा टालने की सलाह दी थी।
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
असम में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को बीजेपी के खिलाफ पुलिस और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से संपर्क किया और आरोप लगाया कि पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश रची थी। हालांकि, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा। सत्र का पहला फेज 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा फेज 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र को बुलाने की मंजूरी दे दी है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को 2026 के बजट सत्र के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
उन्होंने लिखा कि पहला चरण 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा और संसद 9 मार्च 2026 को पुनः एकत्रित होगी। यह सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने का फैसला लिया है।
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि अरबों की इस काली-कमाई में ‘सत्ताधारी की भागीदारी’ है, इसीलिए बीजेपी राज में जनता अभागी मारी-मारी फिर रही है।
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, "आप जानते हैं कि चुनाव आयोग में कौन बैठा है। वह अमित शाह के कोऑपरेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी थे। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है....मैं उन्हें चैलेंज करती हूं कि वे हरियाणा और बिहार में जबरदस्ती सत्ता में आए। एक और राज्य में, वे जबरदस्ती सत्ता में आए। अब वे बंगाल में ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं...मुझसे पूछिए कि कोयला घोटाले का पैसा किसने इस्तेमाल किया। सुवेंदु अधिकारी ने इसका इस्तेमाल किया और अमित शाह को भेजा।"
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक निजी बस के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को बचाव कार्य में मदद करते और बस के मलबे से घायलों को निकालने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना हरिपुरधार इलाके में उस समय हुई जब बस सोलन से आ रही थी और बस सड़क से 100 से 200 फुट नीचे जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, बस गिरने के बाद पलट गयी और दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए दौड़े व पुलिस को इसकी सूचना दी।
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "कई बार शब्दों का चयन वाक्य संरचना बहुत कुछ बता देता है... इन साजिशों से बीते कई सालों से लड़ रहे हैं। देश की न्यायिक प्रणाली में देर है अंधेर नहीं है। बहुत वक्त नहीं लगेगा। वक्त के भीतर से हम गुजरेंगे और सत्यमेव-जयते कहेंगे।"
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
हिरासत में लिए गए TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा, "आपने देखा कि हम ED की रेड के खिलाफ अमित शाह के ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे...BJP में ममता बनर्जी के खिलाफ जीतने की हिम्मत नहीं है। वह आज दोपहर 2 बजे कोलकाता में ED की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी।"
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश भर की अलग-अलग घटनाओं को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का ज़हर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।"
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास तोड़फोड़ अभियान के दौरान हुई हिंसा के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस ताजा गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान उर्फ राजू (36) के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्थरबाजी और हिंसा की घटना में शामिल था। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 5 और गुरुवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
TMC सांसदों डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा को अमित शाह के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया, TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा, "ED ने गलत तरीके से छापे मारे हैं, और यह अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश है, बीजेपी इस तरह से चुनाव नहीं जीत पाएगी।"
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह अचानक से मौसम बदल गया। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद राजधानी में उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली शीतलहर ने सर्दी और बढ़ा दी है।
वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी शीतलहर का दौर जारी रहेगा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बारिश होने से प्रदूषण कम होने की संभावना है। हालांकि अभी भी दिल्ली का AQI 300 के पार बना हुआ है।
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Jan 2026, 7:52 AM IST