
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया में होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को 16 मार्च तक स्थगित कर दीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परीक्षा की नयी तिथियां तत्काल घोषित नहीं की गई हैं।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा करने के बाद, छात्रों की मानसिक परेशानियों और मौजूदा अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने 12 मार्च से 16 मार्च तक निर्धारित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।”
उन्होंने कहा कि नयी तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी, और आगामी परीक्षाओं के लिए 14 मार्च को स्थिति का पुनः मूल्यांकन किया जाएगा।
इससे पहले, सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में 2, 5, 7, 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं।
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
अवधेश प्रसाद ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर कहा, "सरकार को स्पष्ट करना होगा कि उनका स्टेप क्या है, सरकार कहा खड़ी है 46 लाख हमारी नागरिक जो फंसे हुए हैं उनके लिए ये क्या कर रहे हैं। सरकार को ये स्पष्ट करना चाहिए लेकिन सरकार बताना नहीं चाहती है..."
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
संसद में सोमवार को मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने सरकार से विस्तृत चर्चा की मांग की है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने कहा कि यह मुद्दा सीधे देश के आम लोगों और भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है, इसलिए इस पर संसद में गंभीर बहस जरूरी है।
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मौजूदा हालात की गंभीरता और पूरे क्षेत्र पर उसके असर को देखते हुए संसद में इस विषय पर चर्चा कराना बेहद आवश्यक है।"
उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया है, ताकि सदन में तुरंत चर्चा हो सके। पार्टी लोकसभा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी लेकर आई है, लेकिन फिलहाल सबसे जरूरी मुद्दा देश के आम लोगों पर पड़ रहा असर है।
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, "आज के दिन देश के समाने एक बहुत बड़ी और गंभीर समस्या आ गई है जो दुनिया और हमारे देश को प्रभावित कर रही है। पड़ोस और पश्चिम एशिया में जो भी हो रहा है उस पर विदेश मंत्री आकर एक बयान देकर चले जाते हैं। देश जानना चाहता है कि क्या हो रहा है? सदन में इसको चर्चा में लाना चाहिए। सरकार को पहल करनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने पहल नहीं की। हमने कहा कि इस पर चर्चा हो।"
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
लोकसभा के LoP राहुल गांधी ने कहा वेस्ट एशिया संकट से कितना नुकसान होगा? एक पैराडाइम शिफ्ट की लड़ाई चल रही है। इससे हमारी इकॉनमी को बड़ा नुकसान होगा। आपने स्टॉक मार्केट देखा। PM मोदी ने US के साथ डील साइन की है। देश को बड़ा झटका लगने वाला है। तो, उन्हें इस पर चर्चा करने में क्या दिक्कत है? हम उसके बाद दूसरे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। क्या वेस्ट एशिया का मामला ज़रूरी नहीं है? फ्यूल की कीमत और आर्थिक तबाही चर्चा के ज़रूरी मामले नहीं हैं? ये पब्लिक के मुद्दे हैं। हम इन्हें ज़रूरी मानते हैं और चर्चा चाहते हैं... लेकिन वे चर्चा नहीं चाहते क्योंकि इससे दूसरी बातें सामने आएंगी, क्योंकि PM की पोजीशन सामने आएगी। कैसे उनके साथ कॉम्प्रोमाइज़ किया गया और कैसे उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, यह सामने आएगा। इसलिए, वे चर्चा नहीं करना चाहते। आपने देखा कि PM पार्लियामेंट से कैसे भाग गए। वह नहीं आ पाएंगे, मैं आपको बता रहा हूं।"
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
समाजवादी पार्टी के MP अखिलेश यादव ने कहा, "...US तय कर रहा है कि हमें किससे तेल खरीदना चाहिए। भारत की विदेश नीति पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।"
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
समाजवादी पार्टी के MP राम गोपाल यादव ने कहा कि ईरान पर इज़राइल-US हमले की वजह से पूरी दुनिया में हालात बहुत खराब हैं। देखिए निफ्टी और सेंसेक्स कैसे गिर गए हैं....इस मामले पर चुप नहीं रहना चाहिए। अटल बिहारी वाजपेयी के समय में इराक पर US हमला हुआ था। इस पर पार्लियामेंट में चर्चा हुई थी। ट्रेडिशनली, जब भी कोई स्टेटमेंट जारी होता है, तो उस पर क्लैरिफिकेशन मांगा जाता है। इस झगड़े का असर सभी पर पड़ रहा है। लाखों भारतीय उस इलाके में काम कर रहे हैं। उस इलाके में रह रहे इतने सारे भारतीयों की हालत बताने वाला कोई नहीं है।"
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
ईरान जंग पर जयशंकर के बयान के बीच संसद में भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
मिडिल ईस्ट पर विदेश मंत्री जयशंकर के बयान के बीच राज्यसभा के बाद अब लोकसभा में भी विपक्ष ने भारी हंगामा किया।
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, राज्यसभा में हंगामा। प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान- भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर असर, 55 प्रतिशत ऊर्जा जरूरत पश्चिमी एशिया से पूरी होती है। पश्चिमी एशिया के हालात चिंताजनक। इस संकट का असर भारत पर पड़ रहा है। इस विवाद के आगे बढ़ने से हमारे देश की आर्थिक स्थिरता पर असर पड़ेगा। एक करोड़ नागरिक वहां काम करते हैं। कई भारतीय नागरिक मारे गए हैं और कई लापता हैं। ऊर्जा संकट पर शॉर्ट डिबेट हो।
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा आज संसद में पश्चिम एशिया की स्थिति पर दिए जाने वाले बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हमें उनकी बात सुननी होगी। लेकिन हम इस मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। देश इससे बुरी तरह प्रभावित है। हमारी एनर्जी सिक्योरिटी खतरे में है। आज सुबह तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई। कतर से गैस की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गई है। फिलहाल कतर से हमारे कारखानों को भारत में गैस नहीं मिल रही है। हम पूर्वी देशों से गैस प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए हम कुछ आपूर्ति प्राप्त करने का प्रयास करेंगे, लेकिन हम निश्चित रूप से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कीमतें बढ़ रही हैं। परसों ही एलपीजी की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई। और निश्चित रूप से, पेट्रोल भी महंगा होने वाला है। इसलिए यह सब हमारे देश के लिए एक गंभीर समस्या बनने वाला है और इसलिए, हमें सरकार से एक बहुत ही जिम्मेदार और सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है । विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है, जिससे संसद में टकराव की स्थिति बन सकती है।
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
भारतीय शेयर बाजार 10 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है, सेंसेक्स 2,300 पॉइंट गिरा, निफ्टी 23,750 से नीचे
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के साइकोलॉजिकल लेवल को पार कर चुकी हैं।
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST
सरकारी न्यूज चैनल IRIB के मुताबिक, ईरान ने सोमवार को इजरायल के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद इजरायल पर पहली मिसाइल दागी है। IRIB ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, 'ईरान ने अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में कब्जे वाले क्षेत्रों की ओर मिसाइलों की पहली लहर दागी है।
Published: 09 Mar 2026, 7:53 AM IST