देश में कोरोनावायरस से पहली मौत की अधिकारिक घोषणा की गई है। मरने वाला व्यक्ति कर्नाटक के कलबुर्गी का था और उसकी उम्र 76 साल थी। उसके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद तेलंगाना को अलर्ट भेजा गया है। वहां के एक अस्पताल में यह व्यक्ति गया था।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
कर्नाटक में एक व्यक्ति की कोरोनावायरस सेमौत की पुष्टि हुई। कर्नाटक के हेल्थ कमिश्नर ने बताया कि 76 व्यक्ति इस कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। उसकी मौत के बाद तेलंगाना में भी अलर्ट है क्योंकि ये व्यक्ति वहां के एक अस्पताल में गया था।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, केटीएस तुलसी और नीरज डांगी समेत 9 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
पीएमसी बैंक घोटाला मामले में मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीनों को 16 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं कहता हूं कि मैं राजनीतिक व्यक्ति हूं, देश का गृह मंत्री हूं मुझ पर जितने भी सवाल उठाने है बेशक उठाइए, लेकिन दिल्ली पुलिस पर सवाल मत उठाइए क्योंकि पुलिस ने पूरी मुश्तैदी के साथ दंगों पर काबू पाया और उसे 13 प्रतिशत आबादी से बाहर नहीं फैलने दिया।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली हिंसा से ठीक पहले 22 फरवरी को कुछ सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए और 26 फरवरी को बंद कर दिए। वे लोग भी कहीं बैठे होंगे और मेरी बात सुन रहे होंगे, उनको लगता है कि वे बच जाएंगे लेकिन मैं साफ कर दूं उनको पाताल से भी ढूंढ कर लाएंगे।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 700 से अधिक FIR दर्ज हुई है। तेजी से कार्रवाई हुई है। कुल गिरफ्तारी 2600 से ज्यादा हुई। सबूत के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। जिसने दंगा किया उसको कोर्ट के सामने खड़ा किया जाएगा और सख्त से सख्त से सजा दी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में हिंसा को फैलाने वाले 1170 चेहरों की पहचान होगी थी। आज तक 1922 चेहरों की पहचान हो चुकी है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि होली का त्योहार सद्भावना का भी त्योहार होता है, इसलिए मैंने कहा कि 11-12 मार्च को मैंने चर्चा के लिए कहा। किसी से भागने का सवाल नहीं है, दंगे और न भड़के और उसके पीड़ितों को सहायता पहुंचाई जा सके, इसलिए हमने चर्चा के लिए समय मांगा था।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी भी धर्म, जाति या पार्टी का अपराधी क्यों ना हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कानून के समक्ष लाया जाएगा।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में इंसानियत का कत्ल हुआ है। ये सब कुछ साजिश के तहत हुआ है। बीजेपी नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए। तीन दिन तक दिल्ली में हिंसा हुई, गृह मंत्री चुप और पुलिस शांत रही। गृह मंत्री घर में बैठकर हिंसा का आनंद ले रहे थे। इनको पद पर रहने का कोई हक नहीं है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राष्ट्रपति भवन की ओर से जानकारी आई है कि राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर (आरबीएमसी) और चेंज ऑफ गार्ड समारोह अगले नोटिस तक बंद कर दिया गया है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राहुल गांधी ने आगे कहा, “वास्तविकता यह है कि उन्हें वहां (बीजेपी में) सम्मान नहीं मिलेगा और वह संतुष्ट नहीं होंगे। उन्हें इसका एहसास बाद में होगा, मुझे पता है क्योंकि मैं लंबे समय से उनका दोस्त हूं। सिंधिया के दिल में कुछ और है, जुबान पर कुछ और है।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
अपनी कोर टीम को राज्यसभा न भेजने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, “मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं, मैं राज्यसभा प्रत्याशियों पर निर्णय नहीं ले रहा हूं। मैं देश के युवाओं को अर्थव्यवस्था के बारे में बता रहा हूं। मेरी टीम में कौन है, मेरी टीम में कौन नहीं है, इसका कोई मतलब नहीं है।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “”यह विचारधारा की लड़ाई है, एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ बीजेपी-आरएसएस है। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की विचारधारा को जानता हूं, वह कॉलेज में मेरे साथ थे, मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं। वह अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में चिंतित थे, उन्होंने अपनी विचारधारा को त्याग दिया और आरएसएस के साथ चले गए।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार से बेंगलुरु में उनके निवास पर मुलाकात की। पटवारी को दूतावास बुलेवार्ड के बाहर पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसे तुरंत बाद रिहा कर दिया।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति कैसी है, ये हर कोई देख सकता है। भारत की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था थी, नरेंद्र मोदी की विचारधारा और नीतियों ने इसे नष्ट कर दिया। कोरोना वायरस की समस्या बहुत गंभीर है लेकिन सरकार ने उस तरह से कार्रवाई नहीं की है जैसी होनी चाहिए थी।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “कुछ पड़ोसी देशों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए हमसे सहायता का अनुरोध किया है। इसपर काम किया जा रहा है। फरवरी में हमने चीन की सहायता के लिए एक कंसाइमेंट भेजा था।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
दिल्ली में 31 मार्च तक स्कूल और सिनेमा हॉल बंद करने का ऐलान किया है। कोरोना वायरस के चलते यह फैसला लिया गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस दौरान स्कूल और कॉलेजों में इम्तिहान भी नहीं होंगे।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
बेंगलुरु में एम्बेसी बुलेवार्ड के बाहर से कांग्रेस नेता और कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जीतू पटवारी मध्य प्रदेश के बागी विधायकों से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने जीतू पटवारी के साथ बदतमीजी भी की। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने विधायकों को भी बंधक बना लिया है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
आईपीएल पर कोरोना वायरस के प्रभाव पर विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमे लगता है कि आयोजकों को यह तय करना है कि उन्हें आईपीएल कराने के आगे बढ़ना है या नहीं। हमारी सलाह होगी कि इस समय ऐसा न करें, लेकिन अगर वे आईपीएल कराना चाहते हैं तो यह उनका फैसला है।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
मध्य प्रदेश विधानसभ के स्पीकर ने 22 बागी विधायकों को नोटिस जारी किया है। स्पीकर ने विधायकों को शुक्रवार तक अपने सामने पेश होने के लिए कहा।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
मध्य प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी ने कर्नाटक पुलिस के द्वारा बंधक बनाया हुआ है। हमारे मंत्रियों जीतू पटवारी और लाखन सिंह के साथ बदतमीजी की जा रही है।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान राज्यसभ में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि हम बच्चों की आंखों से इस हिंसा को देखेंगे। उन्होंने कहा कि तीन बच्चों ने अपने पिता को खो दिया। कई बच्चों के माता-पिता चले गए। यह गहरा दाग है। ओ ब्रायन ने कहा कि यह बच्चे आज जवाब मांग रहे हैं।
ओ ब्रायन ने कहा, “लोकसभा में गृह मंत्री ने जवाब दिया, लेकिन बच्चों को जवाब नहीं मिला। कहां है वह जवाब। मैं सुन रहा हूं कि कुछ लोग गांधी की बात कर रहे हैं, लेकिन वह गोडसे की पूजा करते हैं। आज हर चीज चुनाव के लिए की जा रही है। दिल्ली पुलिस 36 घंटे तक सोती रही, पीएम 70 घंटे तक चुप रहे। मैं मीडिया की तारीफ करूंगा कि उन्होंने हिंसाग्रस्त इलाकों में शानदार रिपोर्टिंग की। उन्होंने बहादुरी का काम किया। पीएम नफरत फैलाने वाले लोगों को फॉलो करना बंद करें। 50 से ज्यादा लोगों की जान गई। इसका जिम्मेदार कौन है?”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “सेंसेक्स 2700 से ज्यादा अंक गिर गया। आज तक के इतिहास में यह सबसे बड़ी गिरावट है। 11 लाख करोड़ रुपया निवेशकों का डूब गया। इसका नुकसान छोटे निवेशकों को होने वाला है, जिन्होंने शेयर बाजार में या फिर म्यूच्यूअल फंड में अपनी जिंदगी की पूरी पूंजी लगा रखी है।”
सुरजेवाला ने कहा, “दो दिन पहले ही शेयर बाजार 2400 से 1900 अंक गिरा था, जिससे निवेशकों को 7 लाख करोड़ का नुकसान हुआ था। 72 घंटे में शेयर बाजार में छोटे और मध्यम वर्गीय निवेशकों का 18 लाख करोड़ रुपया डूब गया। यह पैसा किसकी जेब से जाएगा। यह पैसा उन सारे नौकरी पेशा या छोटे-छोटे निवेशकों की जेब से जाएगा, जिन्होंने पूरी जिंदगी की पूंजी लगाई थी। इन सबके बावजूद सरकार मौन है।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “भारत में अब तक कोरोना वायरस के 73 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 56 भारतीय हैं और 17 विदेशी (इटली और कनाडा से) हैं।”
लव अग्रवाल ने बताया, “948 लोगों को विदेशों से भारत लाया गया है। भारतीयों की संक्रमित देशों की गैरजरूरी यात्रा पर रोक लगाई गई है। प्रधानमंत्री खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं। हमेशा मास्क लगाने की जरूरत नहीं। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखता है, तो उसे मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।”
लव अग्रवाल ने कहा, “948 लोगों को विदेशों से भारत लाया गया है। भारतीयों की संक्रमित देशों की गैरजरूरी यात्रा पर रोक लगाई गई है। प्रधानमंत्री खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
कोरोना वायरस पर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हमारे देश में जो अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन होने वाले थे, सबको टाल दिया गया है। जो भी घरेलू खेल हो रहे हैं, उसमें हम सलाह दे रहे हैं कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों को फॉलो करें। किसी एक जगह भीड़ के इकट्ठा होने से बचें।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
कोरोना वायरस के चलते भारत समेत पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट जारी है। भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 2.40 बजे सेंसेक्स 3100 अंक से अधिक गिरा। वहीं, निफ्टी 950 अंक तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही सेंसेक्स 32 हजार 600 के नीचे आ गया। वहीं निफ्टी 9 हजार 500 अंक के स्तर पर था।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा गया। उन्होंने कहा कि इस समय दो किस्म के वायरस ने तबाही मचा रखी है। एक कोरोना वायरस ने। उसकी रिसर्च हो रही है। एक वायरस दिल्ली में चल रहा है। उसको तेजी से बढ़ावा मिल रहा है। सिब्बल ने कहा कि जब यह वायरस फैल रहा था तो इसका साथ कौन दे रहा था। गृह मंत्री ने हिंसा की फुटेज भी देखी होगी. कुछ पुलिसकर्मी सीसीटीवी फोड़ते देखे गए। वह दंगाइयों के फायदे के लिए तोड़ रहे थे। सोशल मीडिया में एक और वीडियो वायरल हुआ। पुलिसकर्मी एक शख्स से राष्ट्रगान गाने को बोल रहे हैं।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
कोरोना वायरस के खतरे के बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और मुख्य सचिव अजॉय मेहता भी मौजूद थे।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
मद्रास हाई कोर्ट ने बीसीसीआई से कोरोना वायरस के कारण 29 मार्च से 24 मई के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों को रद्द करने के लिए एक जनहित याचिका पर 23 मार्च तक जवाब देने को कहा है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हिंसा से से संबंधित याचिकाओं के बैच पर जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुनवाई 20 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी और केंद्र से सोमवार तक जवाब दाखिल करने को कहा।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ रिव्यू मीटिंग की गई। भारतीय उड्डयन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला की अध्यक्षता में यह मीटिंग हुई और इस मींटिग में ऑपरेशन की सभी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
सिन्हुआ न्यूज के मुताबिक, चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने जानकारी दी है कि चीन में अब नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) का पीक थम गया है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर लोकसभा में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी हमारी केंद्रीय प्रयोगशाला है। इसके बाद हमने 15 और प्रयोगशालाओं की शुरुआत की है, क्योंकि यह एक नियमित परीक्षण नहीं है, इसका परीक्षण हर प्रयोगशाला में नहीं किया जा सकता है।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
लोकसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “हाल ही मैंने श्रीनगर का दौरा किया और ईरान में फंसे छात्रों के माता-पिता से मिला। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनके बच्चों को जल्द से जल्द वापस लाएगी। मैं सदन को बताना चाहूंगा कि इन छात्रों की सैंपलिंग आज से शुरू कर दी गई है।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “सेंसेक्स धड़ाम से गिर चुका है। WHO ने कोरोना वायरस को महामारी करार दिया है। लोगों में अफरातफरी मची है। पीआर स्टंट में कुशल प्रधानमंत्री जी को अगर चुनी हुई सरकार गिराने से फुर्सत मिल गई हो तो देश के लिए जरुरी इस विषय पर भी बोल दें।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाएगी, जिसमें यूपी के अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वो सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के पोस्टर को हटाएं। उपयुक्त पीठ अगले हफ्ते मामले की सुनवाई करेगी। यूपी की योगी सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
लखनऊ होर्डिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी पेश हुए। सिंघवी ने कहा कि दारापुरी 72 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो आईजी के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की नीति अपनाई जाएगी तो रोड पर चलते फिरते व्यक्ति को कोई भी लिंच कर देगा।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
लखनऊ में सीएए हिंसा से जुड़े आरोपियों के होर्डिंग्स लगाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने होर्डिंग लगाने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। कोर्ट ने कहा कि हम सरकार की चिंता समझ सकते हैं, लेकिन कोई भी ऐसा कानून नहीं, जिससे आपके होर्डिंग लगाने के फैसले को समर्थन किया जा सके।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
उत्तर प्रदेश में सीएए प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोपियों की तस्वीरें सड़कों पर लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
सुबह शेयर बाजार के खुलने के बाद से ही लगातार गिरावट जारी है। सेंसेक्स में 2500 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, निफ्टी 700 अंक से ज्यादा नीचे है। शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार में खलबली मच हुई है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर आज चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान खुद विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे। बीजेपी ने सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। इससे पहले निचले सदन लोकसभा में भी बुधवार को इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई थी। ध्यान रहे कि राज्यसभा में विपक्ष ने दिल्ली हिंसा पर बुधवार को ही चर्चा कराने की मांग की थी। विपक्ष खत्म हो रहे दो अध्यादेशों पर भी चर्चा चाहता था। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा समेत तृणमूल के सांसदों ने दिल्ली हिंसा पर बुधवार को चर्चा का प्रस्ताव दिया था।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और शिवसेना सांसदों ने आज शिवाजी जयंती पर छत्रपति शिवाजी को संसद परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
सुबह शेयर बाजार के खुलने के बाद से ही लगातार गिरावट जारी है। सेंसेक्स में 1800 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, निफ्टी 500 अंक नीचे है। शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार में खलबली मच हुई है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “दुबई के कुछ प्रवासियों के कारण महाराष्ट्र के कई शहरों में कोरोना ग्रस्त लोग पाए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह सजग है। सभी नगरपालिका, महानगरपालिका, सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था की गई है। आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं, लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है।”
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इस बात की घोषणा गुरुवार सुबह राजद ने पटना में की। राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। राजद की इस बाबत एकतरफा घोषणा चौकाने वाली है। ऐसा इसलिए है कि कांग्रेस लगातार अपने उम्मीदवार के लिए राजद पर दबाव बनाए हुए थी। खुद बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पत्र लिखकर राजद को अपना वादा निभाने को कहा था। लेकिन कांग्रेस की तरफ से लगातार बन रहे दबाव के बाद भी राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने खास लोगों को राज्यसभा भेजना का फैसला किया।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। शेयर बाजार खुलते ही सेंकेक्स में 1700 और निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज और सेक्रेटरी इलियास को कथित पीएफआई-शाहीन बाग लिंक के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप से अमेरिका की सभी यात्राओं पर 30 दिन के लिए बैन लगा दिया है। अमेरिका ने यह फैसला WHO द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने के बाद लिया है। कोरोना को महामारी घोषित करते हुए WHO ने कहा कि इस वायरस से अब तक दुनिया भर में 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए इसे महामारी किया गया है।
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Mar 2020, 7:43 AM IST