इटलीमें कोरोना वायरस की भयावहता बढ़ती जा रही है। शनिवार को अकेले एक दिन में इटलीमें 793 लोगों की मौत की खबर आई है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 31 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी बाकी सब बंद रहेगा। इसका ऐलान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कोरोना वायरस के मद्देनजर पंजाब को पूरी तरह लॉक डाउन करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। सूबे में अब रविवार सुबह 7 बुधवार रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। पंजाब सरकार की विशेष हिदायतों के बाद विभिन्न जिलों के उपायुक्तों ने बाकायदा इसकी घोषणा की है। इसका उल्लंघन रोकने के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। सरहदी सूबा होने के नाते पंजाब में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। राज्य में कोरोना वायरस से एक मौत हो चुकी है और फिलवक्त तक 14 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। शासनादेश के मुताबिक बुधवार तक आवाम की आम आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी और जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी। कोरोना वायरस के चलते वैसे भी पंजाब में जबरदस्त दहशत का आलम है। राज्य में पूरी तरह सूनापन पसरा हुआ है। स्वर्ण मंदिर के अलावा तमाम धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए हैं । राज्य की सीमाएं सील हैं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब सरकार के प्रतिनिधि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से खास गुजारिश के साथ संपर्क साधे हुए हैं कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर स्वर्ण मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएं। हालांकि यह बेहद संवेदनशील मामला है और राज्य सरकार किसी किस्म का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक इस बाबत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रविवार को कोई अहम फैसला ले सकते हैं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कोरोनावायरस से लड़ने के लिए एहतियात जरूरी है। इसी संदेश को देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हाथों को सही तरीके से धोने का एक वीडियो शेयर किया है
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
गुजरात सरकार ने 25 मार्च तक के लिए राज्य के अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा में लॉकडाउन का ऐलान किया है। इन शहरों में इस दौरान सिर्फ दवा, दूध और सब्जी जैसी जरूरी चीज़ों की दुकानें ही खुलेंगी
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
पश्चिम बंगाल में एक ऐसे शख्स को कोरोना से संक्रमित पाया गया जिसने विदेश का दौरा नहीं किया था। राज्य में अब तक 4 लोग इस वायरस से संक्रमित पाया गया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि भारत कोरोना वायरस जैसी महामारी के आगे झुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि हम इससे साथ लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए दिल्ली मेट्रो सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। मेट्रो सेवा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक ही जारी रहेगी। सोमवार को मेट्रो की पार्किंग पूरे दिन बंद रहेगी।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
चीन और इटली के बाद कोरोना ने स्पेन में कहर बरपा रखा है। यहां एक दिन में कोरोना वायरस से 324 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या 1326 हो गई है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
अयोध्या धाम के बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा न करने को कहा गया है। बाहर से अयोध्या धाम में आगमन पर 2 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया गया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना वायरस के मद्देनजर एक सप्ताह के लिए राज्य की राजधानी सहित ओडिशा के 40% हिस्से को बंद कर दिया गया है। इसमें 5 जिले और 8 प्रमुख शहर शामिल हैं। विदेश से लौटें कुल 3200 में से 70% लोग इन जिलों के हैं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि आज से देश के अलग-अलग हिस्सों में 111 लैब काम कर रही हैं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 26 केस हुए हैं। इनमें से 4 केस एक आदमी से दूसरे को फैले, बाकी 22 बाहर से आए थे। हम दिल्ली की सभी बसें बंद नहीं कर सकते परन्तु हमने 22 मार्च रविवार को 50% बसों को बंद करने का निर्णय लिया है। अगर आपको बचाने के लिए जरूरत पड़े तो हो सकता है लॉकडाउन करना पड़े परन्तु इसकी जरूरत अभी नहीं है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
ताजा अपडेट के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 298 हो गई है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कोरोना वायरस के चलते कोलकाता में इंडियन कॉफ़ी हाउस को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
मैरी कॉम ने कहा जॉर्डन से वापस आने के बाद से मैं घर पर ही हूं। मैं केवल राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल हुई और बीजेपी सांसद दुष्यंत से नहीं मिली और न ही उनसे हाथ मिलाया। जॉर्डन के आने के बाद मेरा क्वारंटाइन समाप्त हो चुका है लेकिन मैं अगले 3-4 दिनों के लिए घर पर ही रहने वाली हूं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, यह कभी नहीं भूलना- सावधान रहो, मगर घबराओ नहीं! न केवल घर पर रहना जरूरी है, बल्कि उस शहर और कस्बे में भी रहना जहां आप हैं। अनावश्यक यात्राएं आपकी या दूसरों की मदद नहीं करेंगी। इस समय में हमारी ओर से हर छोटे प्रयास का एक बड़ा प्रभाव होगा।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोनावायरस हमारी नाज़ुक अर्थव्यवस्था पर एक कड़ा प्रहार है। छोटे, मध्यम व्यवसायी और दिहाड़ी मजदूर इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ताली बजाने से उन्हें मदद नहीं मिलेगी। आज नकद मदद, टैक्स ब्रेक और कर्ज अदायगी पर रोक जैसे एक बड़े आर्थिक पैकेज की जरुरत है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
अफगानिस्तान ने कोविड-19 इमर्जेंसी फंड में 10 लाख अमेरिकी डॉलर के योगदान का फैसला किया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कोरोना के प्रसार को देखते हुए पत्रकार प्रशांत टंडन ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल करके जांच केंद्र बढ़ाने की मांग की है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
पुलिस उपायुक्त (DCP) दक्षिणी दिल्ली ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 22मार्च को लोगों पर जुर्माना लगाने की कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है। कृपया अपने परिवार और दोस्तों को बताएं कि यह गलत और फेक है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आन्ध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 13 मार्च को दिल्ली से रामागुंडम तक सफर करने वालों में 8 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कर्नाटक परिवहन विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली 25 प्रतिशत की छूट अस्थायी रूप से वापस ले ली है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कर्नाटक सरकार के मुताबिक राज्य में तीन और कोरोना के मामले पाए गए हैं। राज्य में 48 सरकारी और 35 प्राइवेट अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों के लिए प्राथमिक केंद्र बनाया गया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
रेल मंत्रालय ने बताया कि पता चला है कि 16 मार्च को मुंबई से जबलपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले चार लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वे पिछले सप्ताह दुबई से भारत आए थे। इससे जुड़े सभी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना वायरस से हालात बिगड़ गए हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि नागपुर के कुछ हिस्सों में Local Transmission की स्थिति बनती दिख रही है। यह कोरोना वायरस का फेज-3 हो सकता है, जिसके बाद बीमारी बेकाबू हो जाती है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए राहत की खबर आई है। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ पार्टी में मौजूद यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटेव आई है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे के डिविजनल कमिश्नर ऑफिस से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि-ये सच है कि संकट बहुत गंभीर है लेकिन डरने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत है। जनता कर्फ्यू देश के लिए बेहद जरूरी है, पुणे के लोग 100 प्रतिशत साथ देंगे।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
गुवाहाटी रीजनल एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर AA Iसंजीव जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आवाहन के बाद हमारा किसी भी एयरपोर्ट को बंद करने का प्लान नहीं है।एयरपोर्ट के बाहर टैक्सी की सुविधा भी रहेगी।नॉर्थ ईस्ट में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है फिर भी हम एहतियात बरते हुए हैं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
वाराणसी में कोरोना वायरस के मद्देनजर वाराणसी संकट मोचन हनुमान मंदिर और दुर्गा कुंड को दर्शनार्थियों के लिए 25मार्च तक बंद कर दिया गया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा, हमने कोरोना वायरस के लिए एक सेल्फ असेसमेंट इंटरैक्टिव ऐप लॉन्च किया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कोरोना वायरस के मद्देनजर मुंबई के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ी। लोग अपने गांव और शहर वापस जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 63 हो गई है
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
तमिलनाडु में डीएमके चीफ एमके स्टालिन में विधानसभा में मीडिया कर्मियोंऔर कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर किट बांटते हुए।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज लोगों की भीड़ दिखी। कोरोना वायरस की वजह से ऑफिस बंद होने के बाद लोग अपने-अपने घर जा रहे हैं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
हरियाणा में कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर छह हो चुकी है। फरीदाबाद और पानीपत में कोरोनावायरस के नए रोगी सामने आए हैं। पानीपत में एक 21 वर्षीय युवक कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। यह 21 वर्षीय युवक हाल ही में इंग्लैंड की यात्रा कर स्वदेश लौटा है। जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को दिल्ली एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर सार्वजनिक बस प्रणाली बंद रखी जाएगी। दिल्ली से सटे मिलेनियम सिटी गुड़गांव से दिल्ली आने-जाने वाली सभी बसों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
भारती अस्पताल के डेप्युटी चीफ मेडिकल डायरेक्टर के मुताबिक 42 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसकी हालत गंभीर है और वेंटिलेटर पर रखा गया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में पॉजिटिव कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक दिन में पॉजिटिव मामलों की संख्या में 11 की बढ़त हुई है। इनमें से 8 लोग यात्रा कर भारत लौटे थे और 3 लोग उनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कर्नाटक में मक्का से लौटने वाले 32 साल के एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे आइसोलेशन में रखा गया है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
दिल्ली HC में एक वकील ने दिल्ली सरकार को तिहाड़ जेल और राजधानी की अन्य जेलों में सभी कैदियों को फेस-मास्क और सैनिटाइज़र मुहैया कराने और कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश देने को लेकर एक जनहित याचिका (PIL) दायर की। याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई होगी
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसायटी में कोरोना पॉजेटिव मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इस सोसायटी को दो दिन के लिए सीज कर दिया गया है, अब न यहां कोई अंदर आ सकेगा, न कोई बाहर जा सकेगा। यह मामला नोएडा सेक्टर 74 की केपटाउन सोसायटी का है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
पश्चिम बंगाल में एक महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, उसने स्कॉटलैंड की यात्रा की थी। ये राज्य में कोरोना वायरस का तीसरा मामला है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक वहां कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। कुल मामलों की संख्या 500 के पार चली गई है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
आज एयर इंडिया का विमान रोम के लिए रवाना होगा। भारतीयों को लेकर वह कल सुबह वापस दिल्ली पहुंचेगा।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में अब तक 23 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 9 लोग ठीक हो गए हैं। राज्य में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वॉर्ड हैं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
पुणे के डीएम ने कहा, दो और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह संख्या बढ़कर 23 हो गई है। एक की ट्रैवल हिस्ट्री आयरलैंड से दूसरे की कोई विदेशी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
कर्नाटक के डिप्टी सीएम अश्वथ नारायण ने कहा कि आईटी कंपनियां कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने पर राजी हो गई हैं। जल्द एक सर्कुलर जारी किया जाएगा।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय: भारत में COVID19 के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 258 हो गई है (जिनमें 39 विदेशी शामिल हैं)। इसके अलावा दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
दिल्ली के पहाड़गंज में कोरोना वायरस के मद्देनजर सिर्फ दवाइयों और राशन की दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा अधिकतर बाजार बंद है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
महाराष्ट्र सरकार ने सभी गैर-जरूरी सेवाओं को बंद करने का ऐलान किया है और लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठे न हों। नागपुर में सड़कें सुनसान है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
जर्मनी और फिलीपीन्स में भी भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी कर घर में ही रहने को कहा है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
पंजाब में राज्य सरकार ने अंतरराज्यीय बसों को निलंबित कर दिया है। ऐसे में वीरान दिख रहा है अमृतसर का शहीद मदललाल ढींगरा बस अड्डा।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
पंजाब के मोहाली में रहने वाले एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री यूके की है। राज्य में पॉजिटिव केस 3 हो गए हैं।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
मुंबई के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी ट्रेनों में सवार होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री ने कहा कि ट्रेनों में अत्याधिक भीड़ होने के कारण मेरे पास कन्फर्म टिकट होने के बावजूद सीट नहीं मिली। मेरे माता-पिता ने मुझे कोरोना वायरस के कारण वापस लौट जाने के लिए कहा है।
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Mar 2020, 8:17 AM IST