
मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिव सेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को जलगांव में कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पिछले पखवाड़े मुंबई में राष्ट्रीय विपक्षी दलों के सम्मेलन की सफलता से 'हिल गया' है। ठाकरे ने कहा कि वे 'इंडिया' गठबंधन से इतने परेशान हैं कि देश का नाम बदलकर भारत करना चाहते हैं। हम इस तरह के नाम-परिवर्तन के खेल में शामिल नहीं होंगे… हम अगले लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी और देश के प्रधानमंत्री को बदल देंगे… बीजेपी 2024 के चुनावों में सत्ता में नहीं लौटेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 'इंडिया', 'भारत' या 'हिंदुस्तान' सभी हमारे नाम हैं और हम जो चाहें उसका उपयोग करेंगे और कोई भी इसे हम पर थोप नहीं सकता।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के जटिल मुद्दे को सुलझाने के प्रयास में 11 सितंबर को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
दिल्ली के किशनगढ़ में 25 वर्षीय एक नेपाली व्यक्ति की उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने आरोपी की पत्नी को बचाने की कोशिश की थी, जिस पर बेरहमी से हमला किया जा रहा था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
नागालैंड विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र में पूर्वोत्तर राज्य में वन संरक्षण (संशोधन) अधिनियम और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने की संभावना है।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। अब ये मैच रिजर्व डे यानी कल 11 सितंबर को खेला जाएगा। भारत ने आज 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे। कल यहीं से मैच फिर शुरू होगा।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की एसीबी अदालत ने कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पेरिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीजेपी और आरएसएस का हिंदूत्व से कोई लेना-देना नहीं है और वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेंगे।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
उत्तराखंड के देहरादून में थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोडा सिरौली के निकट सिरवाल गढ़ में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
अभिनेता शाहरुख खान ने जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलता और दुनिया के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए देशों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने आज वर्किंग लंच पर मुलाकात की। उन्होंने कई क्षेत्रों में भारत-फ्रांस साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के मैच में बारिश ने खलल डाल दी है। तेज बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया है। खेल रोके जाने तक भारत का स्कोर 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन है। केएल राहुल 17 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़कर भारत को मजबूत शुरुआत दी।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने जी20 सम्मेलन के इतर पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि भारत दक्षिण एशिया में हमारा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। और हमारे पास मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था और कई अन्य क्षेत्रों में साथ काम करने की काफी संभावनाएं हैं।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
कांग्रेस ने रविवार को कहा कि जी20 और वैश्विक स्तर पर अन्य शिखर सम्मेलनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पाखंड हैं। इसके अलावा पीएम मोदी की 'ग्लोबल टॉक' पूरी तरह से 'लोकल वॉक' के विपरीत है। कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने एक बयान में कहा, ''जी20 और वैश्विक स्तर पर होने वाले अन्य शिखर सम्मेलनों में प्रधानमंत्री के बयान उनकी हिप्पोक्रेसी (पाखंड) को दर्शाते हैं।
भारत के वनों और जैव विविधता संरक्षण को नष्ट कर और आदिवासियों एवं वनों में रहने वाले अन्य समुदायों के अधिकारों को कमज़ोर कर वह पर्यावरण, क्लाइमेट एक्शन और समानता की बात करते हैं। कैसे वैश्विक स्तर की उनकी बातें (ग्लोबल टॉक) और देश में उनके द्वारा उठाए जाने वाले कदम (लोकल वॉक) बिलकुल विपरीत हैं।''
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
मोरक्को में भूकंप ने तबाही मचा दी है। यहां भूकंप से मरने वालों की संख्या 2 हजार से अधिक हो गई है। पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को पेरिस में आईफिल टॉवर की लाइटें बंद कर दी गईं।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल ने सिर्फ 37 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। गिल ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए हैं। वहीं, रोहित ने 42 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। भारत का स्कोर 14.2 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 113 रन है।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही है। 9वें ओवर में ही भारत के 50 रन पूरे कर लिए हैं। शुभमन गिल 41 और रोहित शर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8.5 ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन है।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 3 ओवर में 23 रन बना लिए हैं।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम बल्लेबाजी शुरू कर दी है। रोहित और गिल क्रीज पर हैं। पहला ओवर शाहीन शाह आफरीदी कर रहे हैं।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं टीम इंडिया में केएल राहुल और बुमराह की वापसी हुई। श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं मिली है। श्रेयस अनफिट हो गए हैं। मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिली है।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के पास नवंबर तक G 20 की अध्यक्षता है। इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं। हमारी ज़िम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है। मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें। इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन पर JDS पार्टी के कर्नाटक अध्यक्ष सी.एम इब्राहिम ने कहा, "JDS ने कोई फैसला नहीं लिया है। हम इंतज़ार कर रहे हैं। JDS कर्नाटक में एक तीसरी ताकत बनकर उभरी है। यह आज की पार्टी नहीं है।"
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
मोरक्को में शुक्रवार को आए भूकंप से जबरदस्त तबाही मची है। अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को ने बयान जारी करते हुए कहा कि भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और कम से कम 2,000 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। बचाव अभियान जारी है।
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Sep 2023, 8:08 AM IST