
सुप्रीम कोर्ट कल 12 मई को अडानी-हिंडनबर्ग विवाद पर सुनवाई करेगा, जिसमें उसने 2 मार्च को सेबी को अडानी समूह द्वारा स्टॉक की कीमतों में हेरफेर के आरोपों की दो महीने के भीतर जांच करने और विनियामक प्रकटीकरण में खामियों की जांच करने के लिए कहा था।
चक्रवात मोचा के खतरे के बीच एनडीआरएफ की टीम पश्चिम बंगाल के दीघा पहुंचीं। पर्यटकों और मछुआरों के लिए 12 और 13 मई को समुद्र में जाने से परहेज करने की घोषणा की जा रही है।
दिल्ली पुलिस कल राजधानी के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों के बयान रिकॉर्ड करेगी। पहलवानों ने सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के साथ कई अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लोबी में कुकी उग्रवादियों ने गुरुवार को एक पुलिस गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस हमले में मणिपुर पुलिस के एक कमांडो की मौत हो गई और चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
राज्य के बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लोबी में कुकी उग्रवादियों ने गुरुवार को एक पुलिस गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस हमले में मणिपुर पुलिस के एक कमांडो की मौत हो गई और चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इंफाल में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुकी उग्रवादियों के खिलाफ एक अभियान के दौरान कमांडो हिसनाम जितेन की मौत हो गई और चार अन्य पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। घटनाओं के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
केरल के कोट्टायम जिले की सभी सड़कें आज 22 वर्षीय महिला डॉक्टर वंदना दास के घर जा रही थीं। उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। उन्हें ड्यूटी के दौरान एक मरीज ने मार डाला था। यह घटना बुधवार तड़के करीब चार बजे हुई जब 42 वर्षीय शिक्षक संदीप को चोट लगने के बाद पुलिस कोट्टाराकरा राजकीय अस्पताल ले गई।
जल्द ही कथित तौर पर ड्रग एडिक्ट संदीप हिंसक हो गया और उसने अपना गुस्सा हाउस सर्जन वंदना दास पर उतारा। उसने सर्जिकल चाकू से वंदना पर छह वार किए। तिरुवनंतपुरम के एक प्रमुख अस्पताल में ले जाने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। कोर्ट ने उन्हें तुरंत रिहा करने के आदेश दिए हैं। इमरान खान के पेश होते ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में उन्हें रिहा करने को कहा। इमरान खान को कल इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया है।
गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर में यूपी 112 की गाड़ी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी के साथ वोटरों को शराब बांटते हुए पकड़े गए। सब इंस्पेक्टर ने इस मामले में थाना मोदीनगर में एफआईआर दर्ज कराई है। डीसीपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक स्कूल में चपरासी ने चार साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को दक्षिण रोहिणी थाने में चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। पुलिस ने आरोपी सुल्तानपुरी इलाके के बलबीर विहार निवासी सुनील कुमार (43) को हिरासत में लिया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भले ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार बच गई है, लेकिन इसने विश्वसनीयता और सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। राज्य एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से दिखाया है कि कैसे तत्कालीन राज्यपाल (भगत सिंह कोश्यारी) द्वारा लिए गए सभी फैसले गलत निकले।
उन्होंने कहा कि हालांकि राज्यपाल के कार्यों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है, पूर्व राज्यपाल कोश्यारी नवंबर 2019 में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सत्ता में आने के पहले दिन से ही 24 घंटे इसी फिराक में लगे थे।
नगर निकाय चुनाव गौतमबुद्ध नगर जिले में आज सुबह सात बजे से से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। जिले में 1 नगर पालिका परिषद दादरी और 5 नगर पंचायत, दनकौर, बिलासपुर, जेवर, जहांगीर पुर में चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। जबकि रबूपुरा नगर पंचायत में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शाम 5 बजे तक दादरी में 50.52 प्रतिशत, नगर पंचायत दनकौर में 62.28 प्रतिशत, बिलासपुर में 64.59 प्रतिशत, जेवर में 62.2 प्रतिशत, जहांगीरपुर में 64.80 प्रतिशत मतदान हुआ।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने बिहारियों और हिंदी भाषियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर क्षेत्रवाद फैलाने और धमकी देने के मामले में अदालत में लिखित रूप से माफी मांगी है। अदालत ने उनका माफीनाम मंजूर लिया है। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा समाप्त हो गया है। उनके खिलाफ जमशेदपुर के सोनारी में रहने वाले सुधीर कुमार पप्पू ने शिकायत वाद दर्ज कराया था।
महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया है कि बीजेपी लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और सत्ता हथियाने के लिए वह किसी भी हद तक गिर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने में (तत्कालीन) राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की हर कार्रवाई सहित विभिन्न बातों पर गंभीर टिप्पणी की है। हम लगातार यह कहते रहे हैं कि भाजपा ने हमारी सरकार को गिराने के लिए राजभवन का दुरुपयोग किया।
आईएएनएस
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी है। गुरुवार को तीन बजे तक 40.80 फीसद तक मतदान हो गया है। राज्य निर्वाचन के अनुसार दोपहर तीन बजे तक मेरठ 41.49, बागपत 53.96, गाजियाबाद 34.69, गौतमबुद्ध नगर 53.29, बुलंद शहर 52.27,बदायूं 46.73,भदोही में 44.84 फीसदी मतदान हुआ है। कुल मतदान 40.80 फीसद हुआ है।
केरल के कोझिकोड में ट्रेन में आग लगने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कहा कि आरोपी शाहरुख सैफी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक से प्रेरित था। एनआईए ने इस मामले में जांच के हिस्से के रूप में दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में दस स्थानों पर तलाशी ली। अरोपी शाहीन बाग का रहने वाला है। एक अधिकारी के मुताबिक, आज सुबह टीम द्वारा तलाशी में शाहरुख सैफी के अलावा अन्य संदिग्धों की संपत्ति भी शामिल है।
सैफी को आगजनी के आरोप में 6 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उन पर अल्लेप्पी कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के डी1 कोच में आग लगाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में एक बच्चे और दो अन्य की दर्दनाक मौत हो गई थी।
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एक घंटे में पूर्व पीएम को कोर्ट में पेश किया जाए।
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार-गुरुवार की रात एक 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान कुसुमपुर पहाड़ी निवासी सुमित के रूप में हुई।
एनआईए के अनुरोध पर अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर हरजोत सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नोटिस पिछले महीने जारी किया गया था। ब्लू नोटिस अक्सर किसी अपराधी के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी किया जाता है। एनआईए ने फिलीपींस में छिपे अमरीक सिंह और मनदीप सिंह के खिलाफ पहले ही लुक आउट सकरुलर जारी कर दिया है। ग्रीस में छिपा जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य सतनाम सिंह उर्फ सत्ता और कुछ अन्य के खिलाफ भी सर्कुलर जारी किया गया है, जो उपरोक्त तीन देशों में छिपे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 30.80 फीसद मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन के अनुसार दोपहर एक बजे तक मेरठ में 28.34, बागपत 38.79, गाजियाबाद 27.23, गौतमबुद्ध नगर 42.40, बुलंद शहर 41.54, हापुड़ 35.45 फीसद वोट पड़े। कुल मतदान 30.80 प्रतिशत हुआ है।
इस बीच आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के वेस्ली इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामले पर बीच बचाव किया है।
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की जांच कर रही राष्ट्रीय राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी कलकत्ता उच्च न्यायालय को छह प्राथमिकियोंकी प्रतियां गुरुवार को सौंपेगी। साथ ही अदालत के निर्देश की मांग करेगी ताकि राज्य पुलिस आधिकारिक रूप से एनआईए को जांच का प्रभार सौंपे।
साथ ही केंद्रीय एजेंसी के वकील गिरफ्तार आरोपियों को एनआईए को सौंपने के लिए राज्य पुलिस के लिए अदालत के निर्देश की भी मांग करेंगे।
आगरा के डौकी इलाके में गुरुवार सुबह एक कार की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना बास महापाट गांव में हुई जहां कुछ बच्चे अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने कहा, बच्चे सड़क के किनारे खड़े थे, जब फतेहाबाद रोड से आ रही एक कार ने उनमें से छह को कुचल दिया। जान बचाकर भागे कुछ बच्चों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट के गुरुवार को कठोर टिप्पणियों वाले फैसले के तुरंत बाद सत्तारूढ़ शिवसेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली शिवसेना के व्हिप भरत गोगावले ने कहा कि वह टिप्पणी करने से पहले सुप्रीम कोर्ट का पूरा फैसला पढ़ेंगे।
गोगावले ने अपने स्टेटस के बारे में एक सवाल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने व्हिप के रूप में उनकी नियुक्ति का केवल अवलोकन किया है, कोई निर्णय नहीं दिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता और असम स्थित एक एनजीओ के पदाधिकारी ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। इसमें दावा किया गया है कि उनकी आत्मकथा में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) के संदर्भ में कुछ आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। याचिकाकर्ता अभिजीत शर्मा ने कामरूप (मेट्रो) जिले और गुवाहाटी में सिविल जज कोर्ट में गोगोई के खिलाफ एक करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। उन्होंने पूर्व सीजेआई की आत्मकथा 'जस्टिस फॉर द जज' पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की।
केंद्री की मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली की असली बॉस चुनी हुई सरकार है, एलजी नहीं। इस पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश भर में राज्य सरकारों को गिराने के मिशन पर 'करारा तमाचा' है।
आयकर विभाग गुरुवार को मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर तलाशी ले रहा है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, हां, आयकर विभाग की टीमें टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर दिल्ली में मैनकाइंड फार्मा के दफ्तरों की तलाशी ले रही हैं।
आयकर विभाग के एक सूत्र ने कहा कि आयकर विभाग दस्तावेजों की जांच कर रहा है और कंपनी के कुछ अधिकारियों से पूछताछ भी कर रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी कोई डिटेल जानकारी नहीं दी है।
उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को मतदान जारी है। 11 बजे तक 20.62 फीसद मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 11 बजे तक 20.62 प्रतिशत मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों के लिए मतदान हो रहा है। अंतिम चरण में 39,146 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला 1.92 करोड़ मतदाता करेंगे। मिजार्पुर में केंद्रीय मंत्री और मिजार्पुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मतदान किया।
उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शिंदे गुट का व्हिप गैरकानूनी है, इसका मतलब है कि उनका व्हिप गैरकानूनी है और हमारे व्हिप ने जो आदेश दिया वह कानूनी है, तो उस व्हिप के मुताबिक सबकी (शिंदे गुट) सदस्यता निरस्त हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि राज्यपाल के पास ऐसा कोई संचार नहीं था जिससे यह संकेत मिले कि असंतुष्ट विधायक सरकार से समर्थन वापस लेना चाहते हैं। राज्यपाल ने शिवसेना के विधायकों के एक गुट के प्रस्ताव पर भरोसा करके यह निष्कर्ष निकाला कि उद्धव ठाकरे अधिकांश विधायकों का समर्थन खो चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि स्पीकर को अयोग्यता याचिकाओं पर उचित समय के भीतर फैसला करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि यथास्थिति बहाल नहीं की जा सकती क्योंकि उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना नहीं किया और अपना इस्तीफा दे दिया।
संयुक्त राज्य अमेरिका के एक मॉल में 6 मई को सामूहिक गोलीबारी में मारे गए 27 वर्षीय ऐश्वर्या थाटिकोंडा के पार्थिव शरीर को घर लाया गया है। पार्थिव शरीर बुधवार देर रात हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा और अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
हैदराबाद की महिला इंजीनियर उन नौ लोगों में शामिल थी, जो डलास के पास एक मॉल में सामूहिक गोलीबारी में मारे गए थे।
टेक्सस में डलास के पास एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में ऐश्वर्या और आठ अन्य की मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र में शिवसेना विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ किसी नतीजें पर नहीं पहुंच पाई है। गुरुवार को इस मुद्दे पर अपना फैसला सुनाते हुए संविधान पीठ ने सुनवाई के लिए इसे बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। अब सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बेंच इस मुद्दे पर सुनवाई करेगी।
केंद्री की मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली की असली बॉस चुनी हुई सरकार है, एलजी नहीं। अगर चुनी हुई सरकार है तो उसको शक्ति मिलनी चाहिए।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास हाल ही में हुए कम तीव्रता के विस्फोटों और इस सिलसिले में पांच लोगों की गिरफ़्तारी के बारे में विवरण दिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हॉस्टल दौरे पर डीयू प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ एनएसयूआई आज दोपहर 12 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी मेन्स हॉस्टल के सामने धरना देगी.
न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस सूत्र के हवाले से बताया कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है। सीआरपीसी 164 के तहत दर्ज कराया बयान
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि अगर आज सीएम शिंदे समेत 16 विधायक अयोग्य घोषित कर दिए जाएं तो देशद्रोहियों की यह जमात खत्म हो जाएगी।
नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को नोएडा के दादरी तहसील में वोट डाले जा रहे हैं। वोट डालने जा रही है एक महिला को एक रोडवेज के बस में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जब अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। यह हादसा दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने हुआ।
गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने मतदान किया।
पंजाब DGP गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट के मामले सुलझाए गए हैं। 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया और इसकी जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तरपश्चिम पिथौरागढ़ में 3.1 की तीव्रता का भूकंप आया था।
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। तस्वीरें शिबली गर्ल्स कॉलेज मतदान केंद्र की हैं।
गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। तस्वीरें राजनगर के पिंक बूथ से है।
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं। तस्वीरें अयोध्या के एक मतदान केंद्र से हैं।
पंजाब के अमृतसर में एक फिर ब्लास्ट हुआ है। गुरुवार तड़के एक बार फिर यहां धमाका हुआ। बीते एक हफ्ते में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास ही तीन बार धमाके हो चुके हैं। गुरुवार धमाके की आवाज के बाद पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे और फिलहाल जांच जारी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 11 May 2023, 7:53 AM IST