
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कोई शहर ऐसा नहीं बचा, जहां हत्या, बलात्कार, डकैती और लूट न हो। नशे का कारोबार पूरे छत्तीसगढ़ में फैल गया है।”
उन्होंने राजनांदगांव में नशे के कारोबार की शिकायत का जिक्र करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने भी इस मुद्दे को उठाया है और सरकार ने इसे स्वीकार किया है। गैंगवार और हत्याओं के बाद कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, लेकिन यह कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई?
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा शपथ दिलाई गई।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बहादुरपुर गांव में शनिवार को पत्थर खदान का एक हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि खदान में काम कर रहे मजदूर खनन प्रक्रिया के दौरान दोपहर में क्रशर पर भारी चट्टानों की चपेट में आ गए थे जिससे उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को गंभीर हालत में पहले रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर दो लोगों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
नेपाल की संसद भंग कर दी गई है। सुशीला कार्की आज अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
टीम इंडिया 14 सितंबर को खेले जाने वाले एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र के लिए दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंची।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
स्पाइस जेट ने कहा कि कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
नेपाल के धरान के मेयर हरका संपांग और पूर्व NEA निदेशक के समर्थकों द्वारा राष्ट्रपति भवन, शीतल निवास के बाहर विरोध प्रदर्शन; सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "हम हरका संपांग चाहते हैं...यहाँ राजनीतिक दलों में बहुत भ्रष्टाचार है। हम उसी के लिए लड़ रहे हैं जो हमारे देश के लिए अच्छा साबित हो।"
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पटाखों पर प्रतिबंध को चुनिंदा तरीके से लागू करने पर सवाल उठाया और कहा कि अगर स्वच्छ हवा राष्ट्रीय राजधानी के ‘कुलीन’ निवासियों का अधिकार है, तो यह पूरे देश के नागरिकों को भी मिलना चाहिए।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
अखिलेश यादव ने कहा, "उस एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए जिसने लखनऊ को स्वच्छता में तीसरा स्थान दिया है। उन्होंने लखनऊ, आगरा, मथुरा और वृंदावन को बर्बाद कर दिया है। सब कुछ बर्बाद हो गया है।"
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
नेपाल में जारी अशांति के बीच काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रही भारतीय पर्यटकों की एक बस पर प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर हमला किया, जिससे कई यात्री घायल हो गए। यह दावा बस चालक ने किया है।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी बिहार दौरे पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "वे निश्चित रूप से आएंगे... चुनाव तक वे 'जुमले' देंगे, उसके बाद वे बिहार को भूल जाएंगे
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार सुबह बम धमाके की अफवाह से हड़कंप मच गया। किसी अज्ञात शख्स द्वारा ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई, जिसके बाद तुरंत हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया।
दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDS) ने हाईकोर्ट परिसर की गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
डीसीपी ने बताया कि यह सिर्फ एक अफवाह थी, लेकिन धमकी भरे ईमेल की जांच जारी है। साइबर सेल को मेल की सोर्स और सेंडर की पहचान के लिए लगाया गया है।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
भूस्खलन के कारण दो हफ्ते से अधिक समय से स्थगित माता वैष्णो देवी यात्रा रविवार से फिर से शुरू होने वाली है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को यह घोषणा की। बोर्ड ने कहा है कि वैष्णो देवी यात्रा की बहाली सशर्त है और अनुकूल मौसम की स्थिति पर निर्भर है।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। याचिका में राजनीतिक दलों के पंजीकरण और उनके संचालन के लिए स्पष्ट नियम बनाए जाने की मांग की गई है, ताकि देश में धर्मनिरपेक्षता, पारदर्शिता और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके।
अदालत ने केंद्र और चुनाव आयोग से चार हफ्तों में जवाब मांगा है और याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में सभी पंजीकृत राजनीतिक दलों को पक्षकार (इम्पलीड) बनाए।
याचिका में यह भी मांग की गई है कि केंद्र सरकार को राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार, जातिवाद और आपराधिकरण को कम करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया जाए।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार दोपहर के दौरान मिली बम-धमकी की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस को एक धमकी भरा ई-मेल मिला जिसमें कोर्ट परिसर में तीन बम रखे होने की बात कही गई।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान इस्तीफा देने के बाद पहली बार पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी किसी कार्यक्रम में नजर आए।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
छत्तीसगढ के गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। गरियाबंद ई-30, एसटीएफ और कोबरा की स्पेशल फोर्स सक्रिय है। अभी तक जारी मुठभेड़ में 10 हथियार बरामद हुए हैं और सीसी सदस्य मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए हैं।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
सिक्किम में एक बार फिर कुदरत का कहर टूटा है। सिक्किम में हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत की खबर है और तीन अन्य लापता हैं। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दो महिलाओं को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनमें से भी एक की मौत हो गई है और दूसरी महिला की हालत गंभीर है।
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Sep 2025, 8:01 AM IST