कोटा में चंबल नदी के उफान में आ जाने के बाद उसमें बहे दो व्यक्तियों के शव मंगलवार को प्राधिकारियों द्वारा बरामद कर लिए गए।
कोटा बैराज के 12 फाटकों से सोमवार दोपहर को पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और यहां पिकनिक पर गए छह लोग बह गए। पहले बताया गया था कि पांच लोग लापता हुए हैं।
पुलिस ने लापता लोगों की पहचान पचुलाल मेघवाल (40), आशु मेघवाल (18), रमेश मेघवाल (35), संजय मेघवाल (38), धर्मराज कोली (22) और देवकीनंद कोली (19) के रूप में की गई हैं। ये सभी कोटा जिले के एक गांव के मूल निवासी हैं।
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा, "एक बहादुर लड़की अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही। उसने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, एसपी, कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन फिर भी किसी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी... उसने खुद को आग कैसे लगा ली? ऐसे कई बड़े सवाल हैं जिनका जवाब अभी तक नहीं मिला है..."
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "हिमाचल प्रदेश में जो आपदा आई है उसके बारे में गृह मंत्री से चर्चा हुई है। आपदा से बहुत नुकसान हुआ है। गृह मंत्री जी ने कहा है कि वो आने वाले समय में खुद भी हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे...उन्होंने संबंधित अधिकारी को कहा है कि जो क्लाउड बस्टिंग हो रही है, उसका अध्ययन करने की आवश्यकता है....एक केंद्रीय टीम जल्द ही हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएगी, जो क्लाउड बस्टिंग और आपदा से हुए नुकसान का अध्ययन करेगी...मैंने एक विशेष राहत पैकेज की भी बात की है..."
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
उत्तराखंड के मुवानी कस्बे में सुनी पुल के पास 13 लोगों को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है।
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देर से ही सही, लेकिन आखिरकार स्वीकार कर लिया कि पहलगाम हमले के लिए खुफिया विफलता जिम्मेदार थी। उन्होंने इस आतंकवादी हमले के सिलसिले में जिम्मेदारी तय करने का आह्वान किया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
उमर अब्दुल्ला एक प्रमुख अखबार को दिए साक्षात्कार में सिन्हा की इस कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पहलगाम हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।
उन्होंने श्रीनगर में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा, "80 दिन बाद ही सही, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। हमने यह (पहले) नहीं कहा, जबकि हम जानते थे कि इतना बड़ा हमला (खुफिया) विफलता के बिना नहीं हो सकता।"
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पील्लूर गांव के विनोद मडे (28) और टेकामेटा गांव के सुरेश मेट्टा (29) की नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर निशाना साधा। तुषार गांधी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के समर्थन में राज्य का दौरा कर रहे हैं।
तुषार गांधी सोमवार को पूर्वी चंपारण जिले में थे, जहां से राष्ट्रपिता ने अपना पहला सत्याग्रह शुरू किया था।
तेजस्वी यादव ने एक वीडियो साझा किया जिसमें नीतीश कुमार सरकार के एक समर्थक द्वारा गांधी को अपशब्द कहे जा रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं बिहार के सभी लोगों की ओर से श्री तुषार गांधी से हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह हमें माफ कर देंगे।’’
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने स्वयं को "महात्मा गांधी के दर्शन का अनुयायी बताया, जिनका स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, त्याग और समर्पण मुझे कृतज्ञता से भर देता है।"
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
मणिपुर के घाटी के पांच जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने एक साथ चलाए गए समन्वित अभियान में 86 हथियार और 974 गोला-बारूद बरामद किए।
पुलिस महानिरीक्षक (जोन-2) के. कबीब ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व, काकचिंग, इंफाल पश्चिम, थौबल और बिष्णुपुर जिलों में अभियान चलाया।
उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीम द्वारा कई स्थानों पर एक साथ समन्वित अभियान चलाया गया।’’
उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों में पांच एके राइफल, तीन इंसास राइफल, 16 एसएलआर, पांच प्वॉइंट 303 राइफल, 19 पिस्तौलें, दो कार्बाइन, नौ अन्य प्रकार की राइफल और 16 सिंगल बैरल बंदूक शामिल हैं।
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर लौट चुके हैं। 18 दिन बाद उनकी धरती पर वापसी हुई है. शुभांशु की सफल वापसी पर पूरे देश में जश्न का माहौल है।
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
इलाहाबाद हाईकोर्ट से क्रिकेटर यश दयाल को बढ़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
राजस्थान के पाली में मूसलाधार बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए आज एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Jul 2025, 7:53 AM IST