बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार बस ने एक तिपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई-अमृतसर फ्लाइट को शनिवार को अचानक चिकत्सकीय आपातकाल की वजह से कराची में उतारना पड़ा।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
इजरायली टैंकों ने गाजा के साथ सीमा बाड़ पर खुद को तैनात करना शुरू कर दिया है, क्योंकि घिरे फिलिस्तीनी क्षेत्र में लगातार बमबारी के बीच सैन्य जमावड़ा जारी है। यह जानकारी मीडिया की खबरों में दी गई।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
बारिश का मौसम खत्म होते ही उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी शुरू हो गई है, तो मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड पड़ने लगी है। चारधाम में भी अब बर्फबारी होने लगी है। केदारनाथ धाम में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा उलटेफर देखने को मिला है। वर्तमान चैंपियन इंग्लैंड को बहुत बड़ी हार मिली है। विश्व विजेता इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने 69 रन से हरा दिया है। दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में 284 रन का पिछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 215 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
भारतीय कबड्डी के कप्तान पवन सहरावत को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये देगी। पवन को हाल ही में हुए एशियाई गेम्स में अच्छे प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। उन्हें सम्मानित करते हुए रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पवन सहरावत को उनके शानदार काम के लिए बहुत बधाई। इन्होंने अपने गांव के साथ दिल्ली और देश का नाम रौशन किया।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के वायरल हुए फर्जी पत्र ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। सिंह ने इस मामले की पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की सूची आई। उसके बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस्तीफे वाला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पत्र को दिग्विजय सिंह ने पूरी तरह फर्जी बताया है।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
बिहार के कैमूर जिले में रविवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोग अघौरा थाना क्षेत्र के गांव गमकलां के निवासी हैं। ये सभी शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां मुंडेश्वरी देवी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने कहा है कि रूस इजरायल के साथ सैन्य संघर्ष को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समूह के बाहरी संबंधों के प्रमुख अली बराक ने यह बयान दिया है।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
ओडिशा के ढेंकनाल जिले के ओडापाड़ा ब्लॉक में रविवार को एक जंगली हाथी ने एक किसान को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान रंजीत राउत के रूप में हुई है। मृतक ढेंकनाल में कांटाबानिया पुलिस सीमा के अंतर्गत मंगलपुर गांव का निवासी था।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
तिरुवनंतपुरम जिले में 14 अक्टूबर की रात से हो रही भारी बारिश के कारण केंद्रीय जल आयोग ने राज्य की राजधानी में तीन नदियों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को धरती हिली है। उधर, हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप आया है।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सैनिक घायल हो गया।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार तड़के एक बाइक दुर्घटना में 22 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त घायल हो गया। बाइक दो पैदल छात्रों से टकरा गई थी। वे दोनों भी घायल हैं।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा खाली कर रहे नागरिकों को तीन घंटे का समय दिया है। सेना ने कहा है कि इस रूट पर स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, यानी तीन घंटे तक कोई ऑपरेशन नहीं चलाए जाएंगे।
इजरायली सेना ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ''इन चार घंटों को उत्तरी गाजा से दक्षिण गाजा की ओर जाने के लिए इस्तेमाल करें। आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा मायने रखती है।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
हैदराबाद में टीएसपीएससी परीक्षा में देरी को लेकर एक छात्र की आत्महत्या के बाद पार्टी के ओबीसी मोर्चा के सदस्यों समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिल्ली में आज तेलंगाना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यंमत्री कमलनाथ ने पार्टी की सूची जारी होने पर कहा, "हमारी पूरी तैयारी है, हमने जो लिस्ट जारी की है उसमें 65 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 से कम है, 19 महिलाएं हैं, हमने जो कहा था वह किया है। उन बिचारो(BJP) के पास क्या बचा है?"
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
दिल्ली में बढ़ते AQI पर मंत्री गोपाल राय ने कहा, "सर्दियों में प्रदुषण बढ़ने की हर साल की रिपोर्ट को देखते हुए CM अरविंद केजरीवाल ने 15 सुत्रीय विंटर एक्शन प्लान घोषित किया था, उसके तहत दिल्ली सरकार कार्रवाई कर रही है। प्रदुषण कम करने के लिए पूरे दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन चल रहा है। इसके अलावा दिल्ली में जितने हॉटस्पॉट हैं उनके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और वे एक्शन प्लान पर फोकस कर रही हैं। दिल्ली में पराली को गलाने के लिए बायो डीकंपोजर के छिड़काव की भी शुरुआत की गई है।"
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर-1 से चुनावी मैदान में उतारे जाने पर कांग्रेस नेता संजय शुक्ला ने कहा, "एक तरफ धन बल और गुंडे हैं और दूसरी तरफ समाजसेवी और बेटा है, यह चुनाव बेटे और एक समाजसेवी का है जिसने समाज की सेवा की है।"
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच गाजा में इजरायल की बमबारी के बीच लगातार हालात भयावह होते जा रहे हैं। गाजा में अब तक 2215 लोग मारे जा चुके हैं। इसमें 724 भी शामिल हैं।
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Oct 2023, 8:08 AM IST