
भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर सोमवार को नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद यहां एक खेत में आपात स्थिति में उतरा। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप ने बताया कि पायलट ने उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद एहतियातन सुरक्षित ढंग से हेलीकॉप्टर को उतारा।
उन्होंने कहा,‘‘हेलीकॉप्टर में सवार सभी वायुसेना कर्मी सुरक्षित हैं। ज़मीन पर कोई चोट या क्षति नहीं हुई है। एक बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।’’
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
कोलकाता में एक व्यक्ति का शव उसके घर के पास स्थित पेड़ की शाखा से बंधे फंदे से लटका पाया गया और परिजनों का दावा है कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े मुद्दों को लेकर कई दिनों से परेशान था। पुलिस ने यह जानकरी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दक्षिण दम दम नगर पालिका के वार्ड 9 में आरएन गुहा रोड निवासी बैद्यनाथ हाजरा (47) के रूप में हुई है।
बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘हाजरा वाहन चालक था और अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता था। परिजन ने दावा किया कि उसका नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं था और उसने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था जिससे उसके पास कोई पुराना दस्तावेज नहीं था तथा वह इन्हीं सब बातों के कारण चिंतित था।’’
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर की एक अदालत द्वारा मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराए जाने पर बिना किसी का नाम लिए प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि ‘‘सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफी और जुल्म की हदें पार कर देते, वो बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं।’’
यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफी और जुल्म की हदें पार कर देते हैं, वो खुद एक दिन कुदरत के फैसले की गिरफ़्त में आकर एक बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं। सब, सब देख रहे हैं।’’
अखिलेश यादव ने पोस्ट में आजम खान और अब्दुल्ला की एक तस्वीर भी पोस्ट की है जो उनको सजा सुनाये जाने के बाद एक समाचार चैनल ने जारी की।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।
टोंक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आयोजित बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और देश बदलने से पहले स्वयं को बदलने की जरूरत है।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खदान हादसे में मारे गये पांच और लोगों के शव बरामद होने के साथ इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सोमवार को कहा कि मामले की त्रिस्तरीय जांच कराई जाएगी और मृतकों के परिजनों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने सोमवार को बताया कि यहां एक चिड़ियाघर में जीवाणु संक्रमण के कारण मात्र चार दिनों में ही 31 काले हिरणों की मौत हो गई।
इस घटना के कारण कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर में काले हिरणों की संख्या घटकर सात रह गई है, जिसके बाद सरकार ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।
चिड़ियाघर के सूत्रों के अनुसार, आठ हिरणों की मौत बृहस्पतिवार को हुई थी, जबकि 20 की मौत शनिवार को हुई। पिछले दो दिनों में इस केंद्र में तीन और काले हिरणों की मौत हो गई।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसी बीच प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह को सुचारू और सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से पटना के जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। डीएम की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के पश्चात नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पड़ेगी।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
SIR पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "चुनाव आयोग दबाव में है, सरकार के साथ मिला हुआ है। ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लेकर ये काम करना चाहिए था। हर पार्टी चाहेगी कि कोई वैध नाम कटे नहीं और कोई अवैध नाम मतदाता सूची में जुड़े नहीं... लेकिन इन्होंने जो तरीका अपनाया है, उसके कारण लोग इनपर संदेह करते हैं।"
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के तीन दिन बाद आज यानी सोमवार को RJD ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इसमें तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना मानवता के खिलाफ 5 अपराधों में से 3 में दोषी करार दी गई हैं। शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई है।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल कुछ ही देर में फैसला सुनाएगा। उन पर मानवता के खिलाफ अपराध के 5 आरोप हैं।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. विजय चौधरी और सम्राट चौधरी के साथ नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे। मंत्रिपरिषद और विधानसभा को भंग करने की सिफारिश है।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून पर जुलाई-अगस्त में भेदभाव-विरोधी छात्र आंदोलन के बाद हुई अशांति के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध करने का आरोप लगाने वाले मामले में फैसले की घोषणा से पहले अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस को डीजल टैंकर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका है।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) के बहुप्रतीक्षित फैसले से ठीक एक दिन पहले शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने आज देशव्यापी 'पूर्ण बंद' का आह्वान किया है। आवामी लीग पर यूनुस सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की चादर में लिपटा हुआ है और सीपीसीबी के अनुसार इस क्षेत्र में एक्यूआई 341 है जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 9 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली में रविवार को सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यह पिछले तीन साल में नवंबर माह का सबसे सर्द दिन रहा।
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Nov 2025, 8:01 AM IST