
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन की शटरिंग खोलते समय बुधवार को छत भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में करीब दर्जनभर मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, आठ मजदूरों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनसीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की सहायता से मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
रामपुर की विशेष सांसद /विधायक अदालत ने बुधवार को निर्देश दिया कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को रामपुर जिला जेल में ही रखा जाए और बिना पूर्व अनुमति के उन्हें किसी अन्य जेल में स्थानांतरित न किया जाए।
न्यायाधीश शोभित बंसल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रामपुर जेल अधीक्षक को आदेश दिया कि आजम के खिलाफ लंबित कई मामलों की सुनवाई रामपुर में ही हो रही है इसलिए दोनों को रामपुर जिला जेल में ही रखा जाए और बिना अदालत की अनुमति के उनको रामपुर से बाहर दूसरे जिले की जेल में स्थानांतरित नहीं किया जाए।
साथ ही अदालत ने यह भी निर्देशित किया कि आजम खान को 'सुपीरियर क्लास जेल' उपलब्ध कराई जाए और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए समुचित मेडिकल सुविधा भी मुहैया कराई जाए।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
किसान संगठन, केंद्रीय श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर किसानों के दिल्ली मार्च के पांच साल पूरे होने पर 26 नवंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार से अधूरे वादों को पूरा करने की मांग करेंगे।
किसानों के 2020-21 के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली की सीमाओं पर साल भर के धरना प्रदर्शन के दौरान किए गए प्रमुख वादों को लागू करने में विफल रहने के लिए सरकार की आलोचना की।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
गिरफ्तार गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को NIA मुख्यालय लाया गया। दिल्ली की एक अदालत ने उसे 11 दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
नीतीश कुमार NDA विधायक दल के नेता चुने गए। वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
J&K के CM उमर अब्दुल्ला ने कहा, दिल्ली में जो हुआ (दिल्ली आतंकी धमाका) उसके लिए कुछ मुट्ठी भर लोग ज़िम्मेदार हैं। लेकिन ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की गई जैसे हम सब दोषी हैं, जैसे हम सब इसमें शामिल हैं।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
पटना में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार विधायक दल के नेता चुन लिए गए।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वॉन्टेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को आज US से प्रत्यर्पित करके भारत लाया जाएगा, इसलिए पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ IGI टर्मिनल 3 पर गाड़ियों और जगहों की चेकिंग कर रही है।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान सात माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
खुफिया एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार के अभियान के क्रम में अब तक सात माओवादी मारे गए हैं।"
उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं, हालांकि पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।
अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की पहचान मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर के रूप में हुई है।
अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि श्रीकाकुलम निवासी शंकर आंध्र ओडिशा सीमा (एओबी) का प्रभारी (एसीएम) था और तकनीकी चीजों, हथियार निर्माण, संचार में विशेषज्ञता रखता था।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा LoP और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व PM इंदिरा गांधी को उनकी 108वीं जयंती पर शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
दिल्ली: आज सुबह IGI T3 से ज़हरीले स्मॉग की एक परत शहर को ढकते हुए देखने को मिली। CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के दावे के मुताबिक, इलाके के आसपास AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 342 है, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। इन दिनों ज्यादातर इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 पर दर्ज किया जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद AQI के स्तर में कोई खास सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। अधिकतर AQI मॉनिटरिंग सेंटर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इन दिनों दिल्ली की आबोहवा बहुत खराब हो चुकी है। दिन-ब-दिन हालात गंभीर होते जा रहे है। पॉल्यूशन के साथ-साथ सर्दी का सितम भी देखने को मिल रहा है। 39 एक्टिव AQI मॉनिटरिंग सेंटर में से 38 पर प्रदूषण का रेड अलर्ट है, जहां AQI 300 से 500 के बीच बना हुआ है। प्रदूषण की एक मोटी चादर ने दिल्ली के वातावरण को ढका हुआ है। इसके चलते लोगों में हेल्थ प्रॉब्लम्स भी देखने को मिल रही है। आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश जैसी परेशानी दिल्ली में बेहद आम हो गई।
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 19 Nov 2025, 7:59 AM IST