पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना से चुनाव चोरी किया गया था। ये 100 प्रतिशत सच है। एक करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद वोटर लिस्ट में जोड़े जाते हैं। नए वोटर आके वोट करते हैं। हमारे गठबंधन को जितना लोकसभा में मिला उतना वोट विधानसभा में मिला, लेकिन नए वोट बीजेपी को गया। लोकसभा में हम जीते लेकिन विधानसभा में हारे। क्योंकि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर वोट चोरी की।
राहुल गांधी ने कहा कि हमने साफ दिखाया कि एक विधानसभा में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। बैंगलोर सेंट्रल में 7 विधानसभा हैं, 6 में हम जीतते हैं , जहां एक लाख फर्जी वोट थे वहा हम साफ हो जाते हैं उसी एसेंबली के कारण बीजेपी जीत जाती है। हमने चुनाव आयोग से लिस्ट मांगी लेकिन हमें लिस्ट नहीं दी गई। हमे ये खुलासे करने में 4 महीने लगा हमने देश के सामने सबूत रखा।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग ने अधिकार की चोरी, शिक्षा की चोरी, युवाओं के भविष्य की चोरी की, राहुल गांधी ने कहा कि ये आपका सबकुछ ले जाएंगे और अडानी और अंबानी को दे देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जिन शक्तियों ने गांधी जी की हत्या की वही लोग संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रही है, हम ऐसा होने नहीं देंगे।
वोटर अधिकार यात्रा पर राहुल गांधी ने कहा कि हमें बहुत अच्छा रिस्पोंस मिला। बीजेपी के लोग बीच में काले झंडे दिखाने लगे। बीजेपी के लोग अच्छी तरह से सुन लीजिए। एटम बॉम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ हाईड्रोजन बम आ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हाईड्रोजन बम आने के बाद मोदी जी चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंटापाड़ गांव के करीब सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों पोड़ियाम जोगा (25), माड़वी मासा (25) और पोज्जा माड़वी (29) को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को चिंतागुफा थाने से जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को पेंटापाड़ और एंटापाड़ गांव की ओर रवाना किया गया था।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान तक पहुंचने की आशंका के बीच पुराने रेलवे पुल (पुराना लोहा पुल) पर मंगलवार शाम से यातायात बंद करने का आदेश दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण सोमवार शाम पांच बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 204.94 मीटर तक पहुंच गया।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए एक व्यक्ति को ठगने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया, “आरोपी की पहचान शिवा के रूप में हुई है, जो 14 अगस्त को लाओस से भारत लौटा था। हमारी टीम ने उसे 27 अगस्त को लुधियाना के विजय नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।”
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में सोमवार को भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार सातवें दिन स्थगित रही। तीर्थयात्रा के मार्ग पर पिछले मंगलवार को भूस्खलन होने से 34 लोगों की मौत हो गई थी।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर कहा, "पिछली रात बहुत तेज बारिश हुई है। 5 लोगों के मारे जाने की खबर आई है... नुकसान का आंकड़ा बहुत बड़ा हो सकता है... पूरी स्थिति पर हमारी सरकार ने नजर बनाए रखी है।"
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
यमन की राजधानी सना में सोमवार सुबह सैकड़ों लोगों ने हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी के निधन पर शोक व्यक्त किया। गुरुवार को इजरायली हवाई हमले में कई मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ उनकी मौत हो गयी थी। शाब मस्जिद में आयोजित हूती अधिकारियों के अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम का हूती-नियंत्रित उपग्रह समाचार चैनल अल-मसीरा टीवी द्वारा प्रसारण किया गया।
मस्जिद के अंदर जहां जनाजे की नमाज पढ़ी गई, वहां भीड़ ने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए तथा विदेश मामलों, मीडिया और संस्कृति तथा औद्योगिक मंत्रियों सहित अधिकारियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार में शामिल अहमद खालिद और फथी महमूद ने बताया कि अधिकारियों के परिवार अंतिम संस्कार के लिए एम्बुलेंस में पहुंचे। शवों को मस्जिद के अंदर ताबूत में रखा गया था।
मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति अहमद आजम ने बताया, “हम इस अंतिम संस्कार में भाग ले रहे हैं, क्योंकि इजराइल ने उन अधिकारियों को मार डाला था और यही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने का पर्याप्त कारण है।” अल-रहावी, ईरान समर्थित विद्रोही समूह के खिलाफ इजराइल-अमेरिकी अभियान में मारे गए सबसे वरिष्ठ हूती अधिकारी थे। बयान में बिना कोई विवरण दिए कहा गया कि अन्य मंत्री और अधिकारी घायल हुए हैं।
हूतियों ने पहले एक बयान में कहा था कि अधिकारियों को “सरकार द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित एक नियमित कार्यशाला” के दौरान निशाना बनाया गया था।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण आंदोलन के कारण पूरा शहर ठहर गया है और यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं है तथा इसमें सभी शर्तों का उल्लंघन किया गया है। उच्च न्यायालय ने मुंबई में सामान्य स्थिति बहाल करने का आग्रह किया और जरांगे तथा उनके समर्थकों को हालात सुधारने तथा मंगलवार दोपहर तक सभी सड़कें खाली करने का अवसर दिया।
जरांगे 29 अगस्त से दक्षिण मुंबई स्थित आज़ाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वह मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की मांग कर रहे हैं। उनके समर्थकों ने दावा किया कि जरांगे ने सोमवार से पानी पीना बंद कर दिया है।
न्यायमूर्ति रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ ने विशेष सुनवाई में कहा कि प्रदर्शनकारी आंदोलन के लिए निर्धारित स्थान आजाद मैदान पर नहीं रुके हैं और उन्होंने दक्षिण मुंबई के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अवरुद्ध कर दिया है। अदालत ने कहा, "स्थिति गंभीर है और मुंबई शहर लगभग ठहर सा गया है।"
अदालत ने कहा कि प्रदर्शनकारी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और चर्चगेट रेलवे स्टेशनों, मरीन ड्राइव सैरगाह और उच्च न्यायालय भवन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर जमा हो गए हैं। अदालत ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण नहीं है और जरांगे तथा अन्य प्रदर्शनकारियों ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देते समय प्राधिकारों द्वारा निर्धारित प्रत्येक शर्त का उल्लंघन किया है।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
आरक्षण की मांग कर रहे मराठा समुदाय के सैकड़ों लोग सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और दक्षिण मुंबई के अन्य इलाकों में उमड़ पड़े, जिससे यातायात बाधित हुआ और यात्रियों को असुविधा हुई। सीएसएमटी पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को आरक्षण की मांग के समर्थन में नाचते और नारे लगाते देखा गया, जिससे रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। यह स्टेशन आजाद मैदान के पास स्थित है, जहां मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे शुक्रवार से आरक्षण के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं। महापालिका मार्ग, जे जे मार्ग और डी एन रोड की ओर जाने वाली सड़क पर भी बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एकत्रित हुए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समुदाय की आरक्षण संबंधी मांगों पर ध्यान नहीं देते हैं तो पांच करोड़ से अधिक मराठा मुंबई आ जाएंगे। मुंबई के दक्षिणी हिस्से में स्थित आजाद मैदान में समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर किया जा रहा आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। जरांगे ने आरोप लगाया कि फडणवीस इस मुद्दे पर निर्णय में जानबूझकर देरी कर रहे हैं।
जरांगे ने दावा किया, “(समुदाय को आरक्षण देने का) फैसला लेना बहुत आसान है। राज्य सरकार को बस इतना कहना है कि वह हैदराबाद, सतारा और अन्य गजेटियर लागू कर रही है तथा मराठवाड़ा के सभी मराठों को कुनबी घोषित कर रही है। ऐसे प्रमाणपत्रों का वितरण जिलाधिकारियों और तहसीलदारों द्वारा किया जा सकता है।” जरांगे ने चेतावनी देते हुए कहा, “मराठा मुंबई आने का इंतजार कर रहे हैं। वे सही समय का इंतजार कर रहे हैं। अगर फडणवीस समुदाय की मांगों पर ध्यान नहीं देते हैं तो पांच करोड़ से अधिक मराठा मुंबई आ जाएंगे।”
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की झोली में गिरने और विचारधारा से समझौता करने का आरोप लगाया और दावा किया कि बीजेपी-आरएसएस उन्हें वहीं फेंक देंगे जहां कचरा फेंका जाता है। उन्होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन के मौके पर यह दावा भी किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद डबल इंजन सरकार नहीं होगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी जो गरीबों, महिलाओं, दलितों और पिछड़ों की सरकार होगी।
खड़गे ने कहा, "आज पूरे देश में 'वोटर अधिकार यात्रा' की चर्चा हो रही है। बीजेपी ने इस यात्रा को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन बिहार की जनता, राहुल गांधी जी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेता नहीं रुके। आखिर में हमारी 'वोटर अधिकार यात्रा' पूरी हुई।" उन्होंने दावा किया नरेंद्र मोदी बिहार में वोट चोरी करके चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन हम सभी को सतर्क रहना होगा।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने इस यात्रा को रोकने की कोशिश की। लेकिन राहुल-तेजस्वी यादव इनसे नहीं डरे, मोदी वोट चोरी करने की आदत रखते हैं, वो पैसा चोरी करते हैं, बैंक से चोरी कर जो लोग देश से बाहर जाते हैं उन्हें मोदी संभालते हैं। वोट चोरी कराकर मोदी बिहार में जीतने की कोशिश कर रहे हैं। ये मोदी और शाह बिहार के लोगों को डुबाएंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।
गरीब हो अमीर हो या महिला हो अगर इन लोगों को वोट का अधिकार मिला है तो सिर्फ गांधी, नेहरू, अंबेडकर की वजह से। खड़गे ने आगे कहा कि हम सबको लड़ना होगा। हमारे हकों पर तो खतरा है उसे दूर करना है। भारत जोड़ यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जय बापू जय भीम जय संविधान और आज की यात्रा वोटर अधिकार यात्रा भी राहुल जी ने शुरू की। और हमराे साथी ने हर पल मदद की।
खड़गे ने आगे कहा कि मोदी आज अपने दोस्तों को करोड़ों का फायदा पहुंचा रहे है, हमें देखना है कि मोदी की ये चल से गरीबों को, किसानों तो, दलितों को, महिलाओं को नुकसान हो रहा है। खड़गे ने कहा कि मोदी के नखरे नहीं चलने वाले हैं।
मणिपुर में लोग मर रहे हैं और मोदी जी दुनिया में घूम रहे हैं। कभी ट्रंप को गले लगाते हैं, कभी चीन के राष्ट्रपति को झूले में बिठाते हैं। मोदी जी जबरदस्ती भी लोगों को गले लगाते हैं। ये सब दिखता है। खड़गे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार 6 महीाने के बाद नहीं रहेगी। जो नई सरकार आएगी वो गरीबों, महिलाओं, दलितो की, पिछड़ों की सरकार होगी। मैं हैरान हूं लोग इनती बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा नीतीश जी आज बीजेपी-आरएसएस की झोली में हैं उन्हें नहीं पता कि कब वो फेंक देंगे। ये नीतीश को वहीं फेंकेगी जहां कचरे को फेंकती है।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि एक इंजन अपराध में लगा है दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। तेजस्वी यादव ने मंच से वोट नहीं कटने देने की लोगों से अपील की। तेजस्वी ने कहा कि ये बेईमान की सरकार है जिसे हमें आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश भ्रटाचार के भीष्मपितामा बन गए हैं। हमने कहा कि पेंशन बढ़ाएंगे, हमने कहा फ्री मैें बिजली देंगे, हमने कहा युवा आयोग बनाएंगे यानी जो जो हम कह रहे हैं वो ये कर रही है। ये नकल की सरकार है। तेजस्वी आगे आगे और ये नीतीश पीछे पीछे। ये डुप्लिकेट सरकार है बिहार की जनता को ऑरिजिनल सीएम चाहिए।
तेजस्वी ने कहा बेरोजगारी हटाना है तो इस सरकार को उखाड़के फेंकना है। तेजस्वी ने कहा कि मेरे खिलाफ एफआईर कराई ये सोच रहे हैं ये डर जाएंगे, जब लालू नहीं डरे तो उनका बेटा कैसे डर सकता है। लालू के खिलाफ को इन्होंने ईडी सीबीआई सब लगा दी।
मोदी जी झूट बोलने के फैक्ट्री है, डिस्ट्रिब्यूटर है। ये बिहारी मोदी से डरने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव ने मंच से वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगवाया।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान अपने संबोधन के दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हम नहीं जागे तो कभी नहीं जाग पाएंगे। चाहे नोटबंदी की बात हो, आपदा की बात हो या बाकी के मुद्दे की बात हो। हमारे देश के किसान, आदिवासी, दलितों पर शोषण हो रहा है। आज फूट डालो राजनीति करो चल रहा है। घनबल के दम पर जनप्रतिनिधियों को डराया जा रहा है। ये वोटचोरी बहुत पहले से चल रही है। लेकिन आखिरकार वोट चोरी करने वाला समूह पकड़ा गया।
ये चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि बिहार और पूरा देश बचाने का संकल्प है।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान अपने संबोधन के दौरान सीपीआई नेता एनी राजा ने कहा कि वोट का अधिकार हमारे संविधान ने हमें दिया है किसी के बाप ने नही ंदिया। वोट हमारा अधिकार है और ये हमें संविधान से मिला है। हमें इस संवैधानिक हक को सुरक्षित रखना है। वोट चोरी के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी और देश की जनता के साथ मिलकर हम वोट चोरों को सत्ता से उतारकर रहेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
बिहार एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 1 सितंबर के बाद भी आपत्ति दर्ज होती रहेगी, हालांकि कोर्ट ने समयसीमा को बढ़ाने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के चुनाव आयोग के इस कथन पर संज्ञान लिया कि बिहार में मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए दावे और आपत्तियों पर 1 सितंबर की समय सीमा के बाद भी विचार किया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग के कथन पर संज्ञान लेते हुए 1 सितंबर की समय सीमा बढ़ाने का कोई आदेश नहीं दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार विधिक सेवा प्राधिकरण को आदेश दिया कि वह सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को निर्देश जारी करे कि वे मतदाताओं या राजनीतिक दलों को दावे, आपत्तियाँ और सुधार ऑनलाइन प्रस्तुत करने में सहायता के लिए अर्ध-विधिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति या अधिसूचना करें।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के दौरान अपने संबोधन के दौरान सीपीआईएम नेता दिपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि हमारे लोकतंत्र प्रणाली को खत्म करने की कोशिश हो रही थी जिसके खिलाफ देश वोट चोरी के खिलाफ इस यात्रा के लिए सड़कों पर उतरे। लोग वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगा रहे हैं। हम जब चुनाव आयोग से मिले 2 जून को उस समय गणेश कुमार ने कहा कि बिहार के 20 प्रतिशत बाहर रहते हैं वो बिहार में क्यों वोट देना चाहते हैं, हम वहीं समझ गए थे कि 20 प्रतिशत लोगों के नाम काटने की तैयारी है। लेकिन जब लोग सड़कों पर उतरेै तो ये बैकफुट पर आए और 2 करोड़ का आंकड़ा 65 लाख पर आया ।
बिहार में ऐसे मिंटू पासवान ना जाने कितने हैं जिनके नाम काट दिए गए, उन्हें बाहरी बताया गया। चुनाव आयोग ने 3 लाख लोगों को नोटिस थमाया, ना जाने कितनी बड़ी साजिश चल रही है। नीतीशकुमार और बीजेपी के लोग इस यात्रा से घबरा गए हैं। यही कारण है कि अब नीतीश कुमार महिलाओं को पैसे देने से लेकर बिजली फ्री की झूठे वादे कर रहे हैं। अब देश की जनता समझ गई है, जिस तरह से नोटबंदी कर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ने का काम किया गया था। ठीक उसी तरह 'वोट चोरी' करके हिंदुस्तान के लोकतंत्र प्रणाली को खत्म करने की कोशिश हो रही है। इसलिए बिहार में हमने 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू की है, जिसमें हमने नारा दिया 'वोट चोर - गद्दी छोड़'
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
वोटर अधिकार यात्रा के समापन में अपने संबोधन में संजय राउत ने कहा कि राहुल और तेजस्वी ने इस यात्रा से क्रांति की मशाल जलाई है। इस यात्रा में राहुल- तेजस्वी के साथ बिहार ही नहीं पूरा देश चला है। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि हमारे वोट चोरों के सरदार चीन में बैठे हैं। ये आवाज चीन तक जानी चाहिए।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
'वोटर अधिकार यात्रा' का समापन हो रहा है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता खुली जीप में रोड शो कर रहे हैं। इस यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरने भी शामिल हैं। राहुल गांधी के साथ बड़ी तादाद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम है। सभी गांधी मैदान में सभा स्थल की तरफ जा रहे हैं।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
पटना में गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। पटना शहर की ज्यादातर सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हूजूम है। डाकबंगला, एक्जीबिशन रोड, छज्जू बाद, ओल्ड पुलिस लाइन तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ है। पूरा शहर कांग्रेस के झंडों से पटा हुआ है।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
लोकसभा नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और अन्य लोग आज ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने गांधी मैदान पहुंचे। विशाल ‘गांधी से अंबेडकर’ जुलूस एसपी वर्मा रोड, डाक बंगला चौराहा, कोतवाली थाना, नेहरू पथ, आयकर गोलचक्कर से होते हुए पटना हाई कोर्ट के पास बीआर अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
'वोटर अधिकार यात्रा' का समापन हो रहा है। थोड़ी देर पैदल मार्च शुरू होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई नेता पटना के गांधी मैदान पहुंच चुके हैं।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
पंजाब में भंखरपुर इलाके के पास घग्गर नदी का जलस्तर सोमवार को बढ़ गया, जिसके मद्देनज़र ज़िला प्रशासन ने कई गांवों के लिए चेतावनी जारी की है।
अधिकारियों ने बताया कि राजपुरा उप-मंडल की घनौर और सनौर विधानसभा क्षेत्रों में नदी के किनारे बसे गांवों के निवासियों को सतर्क रहने और नदी के पास न जाने की सलाह दी गई है।
राजपुरा के उप-मंडल मजिस्ट्रेट अविकेश गुप्ता ने ऊंटसर, नन्हेड़ी, संजारपुर, लछरु, कमलपुर, रामपुर, सौंता, मारू और चमरू गांवों के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
इसी तरह, भस्मरा, जलालखेड़ी, राजूखेड़ी, हडाना, पूर, धरमेरी, उल्टपुर और सिरकपरा गांवों के निवासियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी की यात्रा पूरे बिहार में बहुत सफल रही है। इसका संदेश पूरे देश में पहुंचा है और लोग समझ गए हैं कि वोटों को लेकर जो चोरी हो रही है, वो मतदाताओं से बहुत बड़ा अधिकार छीनने का मामला है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ये देश के लिए बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है।”
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
वोटर अधिकार यात्रा के आज समापन है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के नेता पैदल मार्च करने वाले हैं। प्रशासन ने मार्च को केवल डाक बंगला चौराहा तक निकालने की अनुमति दी है।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है। इसके साथ ही बीजेपी का असली चेहरा भी सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खत्म करने की कोशिश कर रहे लोगों को करारा जवाब मिलेगा।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
अफगानिस्तान में भयानक भूकंप ने दस्तक दी। भूकंप की 6.0 तीव्रता रही और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप से भारी तबाही मची। जानकारी के मुताबिक, अब तक 250 लोगों की मौत हो गई है और 500 घायल हुए हैं।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से रवाना हुए। 16 दिवसीय 'मतदाता अधिकार यात्रा' आज पटना पहुँचकर समाप्त होगी।
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार देर रात पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश के अनुसार, पूर्वी प्रांत नांगहार में 9 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए.
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Sep 2025, 7:59 AM IST