
संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मुद्दा यह है कि आप सांसदों को निलंबित कर रहे हैं। क्या विपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार नहीं है? यह कार्रवाई अनुचित है।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
मध्य प्रदेश की विधानसभा से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने का मामला गर्माया हुआ है। कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर फिर लगाए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की और विधानसभा के बाहर धरना दिया।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आज दिल्ली में एक बैठक हुई, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता शामिल हुए। फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका के बारे में पूछे जाने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला कहा कि सबकुछ सोच-समझकर करना होता है।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
लोकसभा सचिवालय ने आज सदन से निलंबित किए गए सांसद थॉमस चाज़िकादान और एएम आरिफ़ के लिए परिपत्र जारी किया, जिसमें उन पर संसद कक्ष, लॉबी और दीर्घाओं में प्रवेश करने से रोक दिया गया। परिपत्र में कहा गया है कि यदि शेष सत्र के लिए सदन से निलंबित किया जाता है तो वे निलंबन की अवधि के लिए दैनिक भत्ते के हकदार नहीं हैं।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने बुधवार को कहा कि 13 दिसंबर को संसद परिसर की सुरक्षा में चूक पर सरकार से बयान की मांग करने वाले सांसदों का रुख वैध और उचित था।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
युवा एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। इस साल का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को दिया जाएगा। खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार विजेता 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
बिहार के 50 हजार के इनामी बदमाश संजय कुमार उर्फ संजय सिंह को बुधवार को रांची में गिरफ्तार किया गया। बिहार से आयी स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने रांची पुलिस की मदद से उसे सदर थाना क्षेत्र में पकड़ा। उसके पास से एक अवैध रायफल भी बरामद की गई है।
बताया गया कि संजय सिंह बिहार के कुख्यात पांडव गिरोह का सरगना है। वह मूल रूप से पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत नीमा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि 27 अप्रैल 2022 को उसने अभिराम शर्मा और दिनेश शर्मा नामक दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
कमिश्नरेट पुलिस ने भुवनेश्वर में अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए अपने 11 महीने के बेटे के अपहरण की साजिश रचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अपराध में शामिल होने के आरोप में पीड़िता की मां के पहले पति सहित तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मार्थापुर के सुब्रत सेठी, ढेंकनाल जिले के भुबन इलाके के बिष्णु प्रस्टी, कटक के मधुपटना इलाके के ब्रज किशोर नाथ और शरत मोहंती के रूप में हुई।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने गांजा तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से 2 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस ने करन कुमार मण्डल और साहिल को जगत फार्म से गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्य राज्यों से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उसे पुडियों में भरकर पीजी, कॉलेजों, चौराहों के आस-पास ऊंचे दामों में बेचते थे।
दोनों तस्कर ज्यादातर कॉलेज और पीजी में रहने वाले लोगों को नशे की पुड़िया बनाकर सप्लाई करते थे। यह एजुकेशनल एरिया में घूम-घूमकर नशे की पुड़िया सप्लाई करते थे।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
गाजियाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक नाबालिग को फिल्मों में अभिनेत्री का रोल दिलाने का सपना दिखाकर उसके साथ एक साल तक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि किशोरी 10वीं की छात्रा है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मोदीनगर की रहने वाली इस छात्रा की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से पहचान हुई थी। बाद में फोन पर दोनों की बातें होने लगी। आरोपी युवक ने फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ बताते हुए किशोरी को अपनी बातों के जाल में फंसाकर उसे होटल में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिल्म में काम दिलाने के नाम पर युवक ने दो अन्य युवकों से किशोरी का परिचय कराया। उसके बाद उन दोनों ने भी किशोरी के साथ दरिंदगी की।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, "लोकतंत्र में विपक्ष आलोचना करने के लिए, सुझाव देने के लिए होता है...भाजपा के लोग संविधान को, लोकतंत्र को नहीं मानते... लोकतंत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों होते हैं...दोनों के अपने अधिकार होते हैं..."
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई INDIA गठबंधन की बैठक के बाद पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हम 22 दिसंबर तक इंतजार करेंगे कि सरकार सांसदों का निलंबन वापस ले...नहीं तो 22 दिसंबर को निलंबित सांसदों और INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे।"
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
इस साल मिलने वाले खेल अवॉर्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों का ऐलान कर दिया गया है. इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा। जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो शूट किया। मेरा वीडियो मेरे फ़ोन पर है। मीडिया इसे दिखा रहा है। किसी ने कुछ नहीं कहा। हमारे 150 सांसदों को (सदन से) बाहर निकाल दिया गया है लेकिन मीडिया में उस पर कोई चर्चा नहीं है। अडानी पर कोई चर्चा नहीं, राफेल पर कोई चर्चा नहीं, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं। हमारे सांसद निराश होकर बाहर बैठे हैं लेकिन आप उस (मिमिक्री) पर चर्चा कर रहे हैं।"
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभापति जी का काम सदन के अंदर सांसदों को सुरक्षा देना है। सदन में जात-पात की बात करके लोगों को बाहर भड़काने का काम नहीं करना चाहिए। मुझे भी सदन में बोलने नहीं दिया जाता है, तो क्या मैं भी यह कहूं कि मुझे दलित होने के कारण बोलने नहीं दिया जा रहा है।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) उस महिला यात्री के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देगा, जिसकी पिछले हफ्ते इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर दुर्घटना के बाद मौत हो गई थी। मृतक के बच्चों को मानवीय सहायता के तौर पर 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी। आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने यह भी निर्देश दिया है कि बच्चों की देखभाल और शिक्षा दिल्ली मेट्रो प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित की जाए।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
देश में एक बार फिर करोना वायरस का खौफ लौट आया है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 341 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अकेले केरल में 292 संक्रमित मिले। केरल में 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत हो गई।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ केंद्र की स्वास्थ्य बैठक पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य)डॉ वी.के.पॉल ने कहा, "वर्तमान में देश में कोविड 19 के लगभग 2300 सक्रिय मामले हैं। यह उछाल कोविड जेएन.1 वैरिएंट के कारण है। घबराने की जरूरत नहीं है। केरल, गोवा और कर्नाटक में मामले सामने आए हैं।''
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
टीएमसी सांसद मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "जो घटना सदन के बाहर हुई उसके बारे में सदन में प्रस्ताव पारित करना सही नहीं है। क्या प्रधानमंत्री ने सदन का बहिष्कार किया है जो वे सदन में आकर बयान नहीं दे रहे हैं? सदन के अंदर जाति की बात करके लोगों को भड़काने का काम नहीं करना चाहिए।"
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "हम चांद का टुकड़ा नहीं मांग रहे हैं। हमने कहा गृह मंत्री दोनों सदनों में जवाब दें क्योंकि ये सिर्फ संसद की इमारत की सुरक्षा में चूक नहीं है। संसद 800 ऐसे लोगों की जगह है जो पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला मानना चाहिए। हमने बस इतना मांगा और आपने उन्होंने स्तर पर निलंबन किया।"
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ''हमारे सांसदों समेत 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज पीएम से मुलाकात की। मैंने पीएम से राज्य को देय फंड जारी करने का आग्रह किया। पीएम ने कहा कि इस पर केंद्र और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के बीच संयुक्त बैठकें होंगी।"
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "वे (बीजेपी) जानबूझ कर सबको निलंबित कर रहे हैं। उनकी मंशा है कि वे (बीजेपी) आपराधिक प्रक्रिया को लेकर जो तीन कानून ला रहे हैं उसपर कोई विरोध न हो। सबको बाहर निकालकर वे तानाशाही करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र में ऐसा नहीं हो सकता, आज नहीं तो कल उनपर यह भारी पड़ेगा।"
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने आज फिर विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी सांसद शामिल हुए।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकसभा में हुई बेहद गंभीर सुरक्षा चूक का ठीक एक सप्ताह हो चुका है। उस ख़तरनाक घटना ने पूरे देश को चौंका दिया। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो गयी है। ठीक है।”
जयराम रमेश ने आगे लिखआ, “लेकिन ऐसा क्यों है कि 7 दिनों के बाद भी बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा, जिन्होंने लोकसभा में दो आरोपियों को प्रवेश दिलाने में मदद की, उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है? यह बहुत ही विचित्र स्थिति है क्योंकि आरोपियों पर आतंकवाद विरोधी कानून UAPA के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इस बीच, 13 दिसंबर की घटनाओं पर संसद में गृहमंत्री के बयान की सीधी, सरल और पूरी तरह से वैध मांग करने पर INDIA के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।”
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। कोलोराडो प्रांत की प्रमुख अदालत ने कैपिटल हिंसा मामले में ट्रंप को अमेरिकी संविधान के तहत राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य करार दिया है। अदालत ने रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से व्हाइट हाउस की दौड़ के लिए प्रमुख दावेदार ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए राज्य के प्राथमिक मतदान से हटा दिया है। मतलब यह कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव डोनाल्ड ट्रंप नहीं लड़ पाएंगे।
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 20 Dec 2023, 7:43 AM IST