
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान में मंगलवार को शहर में बच्चों को ले जाने वाले 16 स्कूल वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया। यह चालक ब्रेथलाइजर टेस्ट पास नहीं कर सके। पुलिस ने विशेष अभियान बेंगलुरु शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह 7 बजे से 9.30 बजे के बीच चलाया। 3,414 वाहनों को रोका गया और ड्राइवरों का ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट किया गया।
टेस्ट के दौरान स्कूल बसों, वैन और बच्चों को स्कूल ले जाने वाले अन्य वाहनों के 16 चालक नशे की हालत में पाए गए। इस संबंध में मामले दर्ज किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने आरटीओ से इन ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करने की सिफारिश की है।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
महाराष्ट्र के पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) में बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े बैनर लगाए जाने पर मंगलवार को दक्षिणपंथी समूहों के सदस्यों और संस्थान के छात्रों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं। बैनर पर 'बाबरी विध्वंस, संविधान की हत्या' लिखा था।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
गोवा में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने मंगलवार को असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हिंसक हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की निंदा की और उनका पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हमले की योजना मुख्यमंत्री ने बनाई थी।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंगलवार को अचानक राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई। इस बीच, जानकारी मिली कि नीतीश राजभवन विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति को लेकर विमर्श करने पहुंचे थे। देर शाम होते-होते राजभवन से राज्य के 6 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का आदेश जारी हो गया।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
लोकसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी मौजूदा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। इसी बात ने मध्य प्रदेश के कई सांसदों की धड़कनें बढ़ा दी हैं और वे इस बात को लेकर सशंकित भी हैं कि क्या पार्टी उन्हें फिर मौका देगी या फिर कोई नया चेहरा सामने होगा।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले गढ़चिरौली-चंद्रपुर के चामोर्शी में वैनगंगा नदी में मंगलवार को एक नाव के पलट जाने से छह महिला खेत मजदूर लापता हो गईं। उनके डूबने की आशंका है, जबकि एक को बचा लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कई मौकों पर 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न की मांग की थी। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार, जो शासन के 10 साल पूरे करने वाली है, ने मांग स्वीकार कर ली। फिर भी, यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं और बधाई देते हैं।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला किया है। जब तक वे जीवित थे तब तक बीजेपी उन्हें गालियां देती रही और 9 साल तक उन्हें याद नहीं किया। हमारी पार्टी और नेता लालू यादव लगातार उनके लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे। अब जब चुनाव नजदीक आ गया है तो उन्हें कर्पूरी ठाकुर की याद आ रही है और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे उन्हें वोट के लिए याद कर रहे हैं।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित करने का ऐलान किया है। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे और पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राम लहर पर सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कोई 'लहर' नहीं है। ऐसा कुछ भी नहीं है। यह बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम है। लेकिन हमारे पास अपनी स्पष्टता है- देश को मजबूत करने के लिए न्याय के पांच स्तंभ।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
कर्नाटक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम में पार्टी सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के खिलाफ बेंगलुरु में कांग्रेस भवन से मशाल रैली निकाली।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
यूक्रेन के खार्किव और कीव पर रूस के हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि रूस ने खार्किव के कीवस्की और साल्टिवस्की जिलों पर मिसाइलों से हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि रूसी मिसाइल हमले ने एक अपार्टमेंट ब्लॉक को नष्ट कर दिया।
उन्होंने कहा, "लोग मलबे के नीचे हैं। बचावकर्मी और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं।" एक स्थानीय बिजली ऑपरेटर, खार्किवोब्लेनर्गो के अनुसार, ऊर्जा कंपनियां घरों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रही हैं। कीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। खार्किव में कम से कम आठ विस्फोटों की सूचना मिली है।हालांकि, रूसी सेना ने कहा कि वह नागरिकों को निशाना नहीं बनाती है।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
एम्स भुवनेश्वर ने चिकित्सा प्रयोजनों के लिए उपयोग किए जाने वाले ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन ने आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति लेकर एम्स भुवनेश्वर से टांगी नामक शहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक 120 किलोमीटर से अधिक की दूरी एक घंटे में तय की।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाई.एस. शर्मिला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार बीजेपी के हाथों की कठपुतली बन गई है।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
बॉलीवुड स्टार नाना पाटेकर और राजपाल यादव, निर्माता अनिल शर्मा और फिल्म 'जर्नी' के अन्य क्रू मेंबर्स ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से उनके आधिकारिक आवास ओक ओवर में मुलाकात की।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुला, लेकिन मुनाफावसूली के बीच भारी बिकवाली के बाद जल्द ही लाल निशान में आ गया। निफ्टी 333 अंक (1.5 प्रतिशत) गिरकर 21,239 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,000 अंक (1.47 प्रतिशत) गिरकर 70,370 पर बंद हुआ।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से एक ऐसा माहौल बना रहे हैं कि पदयात्रा में राहुल गांधी को चोट पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री द्वारा साजिश की जा रही है। असम की जनता हमारा स्वागत कर रही है। बीजेपी जो कर रही है, उससे वो हमें और ताकत दे रहे हैं और उन्हें इसका एहसास नहीं है।"
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
IG लता मनोज कुमार ने कहा, "हमें बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।"
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
उत्तर प्रदेश: आज करीब 2.5 लाख से 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं और इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
असम में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री यात्रा के लिए जो कर रहे हैं इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है। ये तो इनका (बीजेपी) डराने का तरीका है। हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है, क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है? साफ है कि विपक्ष की लड़ाई कौन लड़ रहा है।"
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पर लखनऊ जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया, "लोगों से अनुरोध है कि वे धैर्य न खोएं। लोगों की संख्या ज्यादा है, इसलिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। सभी के दर्शन होंगे। भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है, जिससे लोगों को परेशानी न हो।"
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
असम के गुवाहाटी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रोकने पर राहुल गांधी ने कहा कि आज असम में जिस रास्ते से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकलनी है। इसी रास्ते से बजरंग दल और जेपी नड्डा की रैली निकली, लेकिन हमारी पदयात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए हैं। इसलिए ये मत सोचिए कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर है। कांग्रेस का कार्यकर्ता बब्बर शेर है।
उन्होंने कहा कि असम में आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के रास्ते पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को हटा दिया। लेकिन हम कानून का पालन करते हैं, इसलिए यात्रा उस रास्ते से निकाली गई जहां से हमें अनुमति मिली है।
राहुल गांधी ने कहा, “असम की जनता को रोज दबाया जा रहा है। आज मेरा छात्रों के साथ संवाद था, लेकिन यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट को फोन करवाकर, मेरा प्रोग्राम कैंसिल करवा दिया गया। लेकिन यूनिवर्सिटी के सभी छात्र बाहर आए और हमसे बात की। कांग्रेस के कार्यकर्ता BJP-RSS से नहीं डरते। हम BJP-RSS को असम में हराएंगे और जनता की लड़ाई लड़कर यहां कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।”
उन्होंने कहा, “मैं यहां खड़े पुलिस अफसरों से कहना चाहता हूं कि- हम जानते हैं, आपको जो ऑडर मिला है, आपने वो काम किया। लेकिन आप एक बात याद रखिए, असम में न्याय होना चाहिए। क्योंकि असम के मुख्यमंत्री यहां 24 घंटे चोरी कर रहे हैं। वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।”
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए। असम की हिमंत सरमा सरकार ने यात्रा को गुवाहाटी में मुख्य सड़कों से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
बिहार की राजधानी पटना में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन से रवाना हुए।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "राम तो अंतर्मन में हैं। राम अयोध्या में भी हैं, राम कश्मीर में भी हैं, राम बिहार में भी हैं, राम महाराष्ट्र में भी हैं। बापू के तो हर कर्म में, हर क्षण में राम थे। प्रधानमंत्री मोदी इतिहास के साक्ष्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कला के जादूगर हैं लेकिन ये कला चलती नहीं है। ये (राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा) न्यायिक प्रकिया से हुआ है, लेकिन आपने तो इसे बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बना दिया।"
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "बीजेपी सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी पाबंदी लगाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का हाथ और शक्तिशाली होगा। बीजेपी सरकार समझ नहीं पा रही है कि हमारी यात्रा का क्या विकल्प हो सकता है..."
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऊपर से घने कोहरे की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 23 Jan 2024, 8:34 AM IST