
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रेल यातायात उस समय ठप हो गया, जब पनकी और मैथा रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी (गाड़ी संख्या एससी-1) पटरी से उतर गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 3:14 बजे हुआ, जिसकी सूचना मंडल नियंत्रण कक्ष टूंडला से मिली।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
हरियाणा और मध्य प्रदेश के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "...इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, वेणुगोपाल और अन्य सदस्यों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य जिला अध्यक्षों को विस्तृत मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करना था। यह एक बेहतरीन पहल है जो पार्टी में बदलाव लाएगी..."
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
दिल्ली में रविवार दोपहर को मध्यम बारिश हुई, जिससे कुछ हिस्सों में यातायात जाम हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, जाफरपुर, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग और लोदी रोड सहित इलाकों में बारिश हुई।
वहीं, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, कालकाजी, आयानगर और डेरामंडी में भी बारिश हुई। इसके अलावा, आईटीओ, लाजपत नगर और कनॉट प्लेस में यातायात जाम देखा गया।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
निक्की भाटी मार्डर केस में एक और गिरफ्तारी हुई है। आरोपी की सास दया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उनकी बेटी जिंदा जलाया, जिसमें मृतका की सास भी शामिल है। इस मामले में निक्की के पति विपिन भाटी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को निर्वाचन आयोग पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कथित वोट चोरी को छिपाने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) के पीछे छिपने का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग डीएम के पीछे छिप रहा है और डीएम सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी) के पीछे छिप रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित 22 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में रविवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई हताहत नहीं है।
बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गोरेगांव (पूर्व) में बालाजी अस्पताल के सामने रानी सती मार्ग पर स्थित वैष्णव हाइट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई।’’
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
जम्मू-कश्मीर: सहार नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण पुराने सांबा-कठुआ मार्ग पर स्थित लगभग आधा दर्जन गांवों का सड़क से संपर्क टूट गया है।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में फॉरेंसिक टीम उस जगह पर पहुंची जहां दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जलाकर मारने के आरोपी पति विपिन की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में आरोपी विपिन के पैर में गोली लगी है।
आरोप है कि वह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पीछा किया लेकिन विपिन नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई जो विपिन के पैर में लग गई। फिलहाल उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर 69,000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने परीक्षा में कथित आरक्षण घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कठुआ के जम्मू-पठानकोट हाईवे के पास साहड़ खड्ड नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी उफान पर है।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जिले में रुक-रुक कर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
उत्तर प्रदेश के बलिया में बीजेपी के एक कार्यकर्ता पर दलित समुदाय के इंजीनियर की पिटाई का आरोप लगा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह बिजली विभाग के कार्यालय के अंदर इंजीनियर के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इंजीनियर का नाम लाल सिंह है। पुलिस ने इस मामले में मुन्ना बहादुर सिंह के खिलाफ मारपीट, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 24 Aug 2025, 8:21 AM IST