लद्दाख के विख्यात पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में आए छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं, जिसके बाद हालात बिगड़ते चले गए।
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ज्ञानेश जी, हमने चोरी पकड़ी तब आपको ताला लगाना याद आया - अब चोरों को भी पकड़ेंगे। तो बताइए, CID को सबूत कब दे रहे हैं आप?
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के बाद कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज बैठक में अपना प्रारंभिक वक्तव्य दिया। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान हालातों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चाहे वह आंतरिक मामला हो या बाह्य, हर तरफ स्थिति चिंताजनक है। देश की आर्थिक स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है।
एक तरफ़ किसानों की आय दोगुनी करने की बात की गई थी, लेकिन वो नहीं हो पाई। दूसरी तरफ़ MNREGA का बजट कम कर दिया गया। MSP आधारित उद्योग, जिनमें हमारे छोटे और मध्यम स्तर के उद्योग भी शामिल हैं, पूरी तरह से चरमरा गए हैं। जब GST लागू किया गया था, उस समय कांग्रेस ने इसका विरोध किया था और 4% और 8% की दो दरों का सुझाव दिया था। लेकिन सरकार ने पाँच स्लैब बनाए। उस समय प्रधानमंत्री ने इसे 'क्रांतिकारी कदम' बताया था और कहा था कि यह देश की 'दूसरी आज़ादी' है। आप प्रधानमंत्री का वह भाषण पढ़ सकते हैं।"
"विदेश नीति को लेकर खड़गे जी ने कहा कि आज हमारे सभी पड़ोसी देश चाहे श्रीलंका हो, बांग्लादेश हो, नेपाल हो या म्यांमार, सभी चीन की ओर झुक गए हैं।
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को तलब किया था।
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
मेरी संवेदनाएँ कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों के लोगों के साथ हैं, जो लगातार बारिश और बाढ़ से हुई तबाही का सामना कर रहे हैं।
जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव सहयोग देने का आग्रह करता हूँ, और राज्य एवं केंद्र सरकारों से सामान्य स्थिति बहाल करने में शीघ्रता से कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूँ।
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कथित "वोट चोरी" और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा यहीं से नरेन्द्र मोदी सरकार के "भ्रष्ट शासन" की उलटी गिनती" और अंत की शुरुआत होगी।
उन्होंने पार्टी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में दिए अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयानों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा ‘‘ प्रधानमंत्री जिनको “मेरे दोस्त” बताकर ढिंढोरा पीटते हैं, वही दोस्त आज भारत को अनेकों संकट में डाल रहे हैं।’’
स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में हो रही है। राज्य में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
खड़गे ने कहा, "2025 का विधानसभा चुनाव न सिर्फ बिहार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहीं से मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन की उलटी गिनती और अंत की शुरुआत होगी। "
उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गयी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह दावा भी किया, "नीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। भाजपा अब उन्हें बोझ मानने लगी है।"
खड़गे ने कथित "वोट चोरी" का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मतदाता सूचियों से आधिकारिक रूप से छेड़छाड़ की जा रही है तो आवश्यक है कि लोकतंत्र की जननी बिहार में अपनी विस्तारित कार्य समिति की बैठक के माध्यम से देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने की अपनी प्रतिज्ञा को पुनः दोहराया जाए।
उन्होंने कहा ‘‘ठीक 85 साल पहले कांग्रेस के रामगढ़ अधिवेशन में पहली बार संविधान सभा का प्रस्ताव आया था। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, बाबासाहेब आंबेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों ने मिलकर देश के नागरिकों को “एक व्यक्ति - एक वोट” का अधिकार दिया।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र का आधार हैं।
खड़गे ने दावा किया कि आज निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर ही गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा, "विभिन्न राज्यों में खुलासे हुए हैं। आयोग उन सवालों के जवाब देने के बजाय हम से हलफनामा मांग रहा हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि बिहार की ही तर्ज पर अब देश भर में लाखों लोगों के वोट काटने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा, "वोट चोरी का मतलब है- दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, अल्पसंख्यक, कमजोर और गरीब के राशन की चोरी, पेंशन चोरी, दवाई चोरी, बच्चों की छात्रवृत्ति और परीक्षा की चोरी। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की वजह से बिहार की जनता में इसके बारे में जागरूकता फैली और लोग खुलकर राहुल गांधी के समर्थन में आए।’’
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार के साथ-साथ अन्य राज्यों की भाजपा सरकारें भी धार्मिक ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक भावनाओं को उकसाने के मौके तलाशती रहती हैं।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि खड़गे ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विभिन्न राज्यों से हुए खुलासों पर सवालों के जवाब देने के बजाय, भारत निर्वाचन आयेाग हमसे हलफनामा मांग रहा है
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम ऐसे समय में बैठक कर रहे हैं जब भारत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। खड़गे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे समक्ष जो समस्याएं हैं, वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार की ‘कूटनीतिक विफलता’ का परिणाम हैं। जिन्हें प्रधानमंत्री ‘मेरे मित्र’ कहकर शेखी बघारते हैं, वही आज भारत को कई मुसीबतों में डाल रहे हैं।
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि यह अच्छी बात है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बिहार में हो रही है। इससे INDIA गठबंधन को काफ़ी बढ़ावा मिलेगा। हम कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।"
बेंगलुरु की सड़कों पर गड्ढों पर अपनी टिप्पणी पर, उन्होंने कहा, "BJP कभी खुश नहीं होगी। ये सारे गड्ढे भाजपा के शासनकाल में आए हैं। कर्नाटक में सड़कों के खराब प्रबंधन के लिए वे ही ज़िम्मेदार हैं।"
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "बिहार देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राज्य है। मुझे खुशी है कि लंबे समय के बाद यहाँ सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है... मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी। हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। बिहार की जनता बदलाव चाहती है और हम स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएंगे।"
मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में उन्होंने कहा, "हम साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावों की घोषणा होने दीजिए। बाकी सारी जानकारी उसके बाद दी जाएगी..."
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST
बिहार के पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी वरीय नेता शामिल होंगे।
Published: 24 Sep 2025, 7:58 AM IST